एक्सप्लोरर

मुस्लिम शादियों में बढ़ रहा दिखावा और फिजूलखर्ची, इस मौलाना ने निकाह को लेकर लोगों से की ये अपील

UP News: इस्लामी विद्वान मौलाना कारी इसहाक गोरा ने शुक्रवार को एक वीडियो बयान जारी किया. वीडियो में उन्होंने मुस्लिम सादियों में बढ़े रहे दिखावे और फिजूलखर्ची पर चिंता जताई है.

Shahjahanpur News: मुस्लिम समाज में शादियों में बढ़ते दिखावे, फिजूलखर्ची और गैर-इस्लामी रस्मों पर चिंता जताते हुए जमीयत दावतुल मुस्लिमीन के संरक्षक और जाने-माने इस्लामी विद्वान मौलाना कारी इसहाक गोरा ने शुक्रवार को एक वीडियो बयान जारी किया. उन्होंने साफ कहा कि आज के दौर में निकाह जैसे पाक अमल को रस्मों और ताम-झाम में इस कदर जकड़ दिया गया है कि इसकी असल रूह खोती जा रही है.

कारी इसहाक गोरा ने कहा कि इस्लाम ने निकाह को आसान और बरकत वाला बनाया है, ताकि हर मुसलमान आसानी से इस पाक रिश्ते में बंध सके. लेकिन आज डीजे, नाच-गाना, आतिशबाज़ी, दहेज और दिखावे की होड़ ने इस पाक सुन्नत को एक भारी बोझ बना दिया है.

'शादी सोशल स्टेटस दिखाने का बन गया जरिया'
उन्होंने कहा, “आजकल शादी करना अल्लाह की रज़ा के लिए नहीं, बल्कि सोशल स्टेटस दिखाने का ज़रिया बन गया है. लोगों ने रसूलुल्लाह सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम की आसान सुन्नत को इतना मुश्किल बना दिया है कि ग़रीब के लिए शादी करना एक इम्तिहान बन गया है.”

गौरतलब है कि इस्लाम में निकाह को सादगी से करने की शिक्षा दी गई है. हज़रत मुहम्मद (स.अ.) ने खुद अपनी बेटियों की शादी बहुत सादगी से की थी. लेकिन आज हालात ये हैं कि समाज में शादी-विवाह बड़े आयोजन और दिखावे का माध्यम बनते जा रहे हैं. इससे न केवल आर्थिक बोझ बढ़ रहा है, बल्कि समाज में गलत परंपराएं भी जन्म ले रही हैं.

सादगी से निकाह करने की अपील
कारी गोरा ने मुस्लिम समाज से अपील की कि वे इस्लामी तालीमात पर अमल करें और निकाह को सादगी से करें. “शादी को आसान बनाइए, फिजूल रस्मों से बचिए और इसे अल्लाह की खुशियों का जरिया बनाइए. अगर हमने अपनी सोच न बदली तो दीन से भी दूर हो जाएंगे और समाज भी बर्बाद हो जाएगा,”

उनका यह बयान सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है और कई मुस्लिम संगठनों ने उनकी इस बात का समर्थन किया है. उलेमा और समाजसेवी भी समय-समय पर मुस्लिम शादियों में हो रहे फिजूलखर्ची के खिलाफ आवाज उठाते रहे हैं, मगर बदलाव की रफ्तार बहुत धीमी है.

ये भी पढ़ें: भदोही में संदिग्ध अवस्था में रेल पटरी पर मिला युवक और युवती का शव, जांच में जुटी पुलिस

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

केदारनाथ यात्रा पर बारिश की मार, बोल्डर गिरने से 6 घंटे रुका पैदल मार्ग
केदारनाथ यात्रा पर बारिश की मार, बोल्डर गिरने से 6 घंटे रुका पैदल मार्ग
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, शादी से इनकार या ब्रेकअप 'आत्महत्या के लिए उकसाना' नहीं
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, शादी से इनकार या ब्रेकअप 'आत्महत्या के लिए उकसाना' नहीं
आजमगढ़ के युवक की रूस-यूक्रेन युद्ध में मौत, परिजनों ने एजेंट के लिए फांसी की मांग की
आजमगढ़ के युवक की रूस-यूक्रेन युद्ध में मौत, परिजनों ने एजेंट के लिए फांसी की मांग की
मुजफ्फरनगर पुलिस की सख्ती, कांवड़ यात्रा में DJ की ऊंचाई 12 फीट से ज्यादा नहीं, 348 नोटिस जारी
मुजफ्फरनगर पुलिस की सख्ती, कांवड़ यात्रा में DJ की ऊंचाई 12 फीट से ज्यादा नहीं, 348 नोटिस जारी

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget