एक्सप्लोरर

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में होली खेलने वाले हिंदू छात्रों की मौलाना ने दी नसीहत, कहा- 'कोई जरूरी नहीं'

मौलाना शहाबुद्दीन ने कहा है कि यहां हिंदू और मुसलमान सभी धर्म के लोग पढ़ते हैं और शिक्षा की रोशनी पूरी दुनिया में फैलती है. कुछ दिनों से अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी चर्चा में रही है.

Holi 2025: बरेली में ऑल इंडिया जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन ने अलीगढ़ यूनिवर्सिटी में होली खेलने को हिन्दू छात्रों को लेकर नसीहत दी है. मौलाना ने कहा है कि यूनिवर्सिटी के अंदर मुस्लिम छात्र बहुसंख्यक है इसलिए वहां होली न खेल जाये. उन्होंने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी हिंदुस्तान की शान है. इससे पढ़े कर लोग पूरी दुनिया में जाने जाते है और बड़े-बड़े ओहदों पर हैं.

मौलाना शहाबुद्दीन ने कहा कि यहां हिंदू और मुसलमान सभी धर्म के लोग पढ़ते हैं और शिक्षा की रोशनी पूरी दुनिया में फैलती है. उन्होंने यह भी कहा कि कुछ दिनों से अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी चर्चा में रही है और विवादों में रहती है. छात्रों ने होली मनाने की परमिशन मांगी है और वहां के इंतजामिया ने होली करने की परमिशन नहीं दी है. हिंदू छात्रों को भी इस बात को देखना चाहिए कि संस्थान किसका है और वहां बहुसंख्यक आबादी किसकी है.

उन्होंने अपने बयान में आगे कहा कि एक-दूसरे का एहतराम जरूरी है. सम्मान जरूरी और हालत में अमन शांति का कायम रखना जरूरी है. अगर होली खेलने से बहुसंख्यक मुसलमानों को परेशानी है और वहां पर हिंदू आबादी बहुत कम है, हिंदू छात्र बहुत कम रहते है तो कोई जरूरी नहीं है कि मुस्लिम यूनिवर्सिटी के अंदर ग्राउंड में होली खेली जाए.

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में होली मिलन समारोह आयोजन की नहीं मिली अनुमति, चेतावनी दी

क्या है मामला
गौरतलब है कि हिंदू छात्रों को प्रॉक्टर द्वारा होली मिलन समारोह के आयोजन की अनुमति न देने पर विरोध जताया है. एएमयू प्रॉक्टर ने कहा कि एक विशेष आयोजन के लिए एक विशेष जगह पर परमिशन की बात की गई थी. वहीं हिंदू छात्रों ने कहा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में एएमयू को मिनी इंडिया बताया था.

बता दें कि हिंदू छात्रों का कहना है कि एएमयू परिसर के हाल में रोजा इफ्तार पार्टी करने के साथ चेहल्लुम का आयोजन करने के अलावा ताजिये निकाले जाते हैं. यहां हिंदू छात्रों ने बीते 25 फरवरी को एएमयू के प्रॉक्टर के जरिए एएमयू वाइस चांसलर के नाम एक पत्र लिखा था. इस पत्र में 9 मार्च को एएमयू के एनआरएससी क्लब में होली मिलन समारोह आयोजन करने की अनुमति मांगी थी.
(इनपुट- भीम मनोहर)

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमित मालवीय को BJP ने हटाया तो सपा ने कसा तंज, 'झूठ का प्रचार करने वालों...'
अमित मालवीय को BJP ने हटाया तो सपा ने कसा तंज, 'झूठ का प्रचार करने वालों...'
'पार्टी की मंशा के अनुरूप काम...', BJP ने दी बड़ी जिम्मेदारी तो बोले तारिक मंसूर
'पार्टी की मंशा के अनुरूप काम...', BJP ने दी बड़ी जिम्मेदारी तो बोले तारिक मंसूर
नितिन नवीन की टीम में यूपी से कटा इनका पत्ता, देखें पूरी लिस्ट
नितिन नवीन की टीम में यूपी से कटा इनका पत्ता, देखें पूरी लिस्ट
स्वतंत्रता दिवस समारोह में मेरठ SSP बोले- क्या हमने शपथ में झूठ बोला?
स्वतंत्रता दिवस समारोह में मेरठ SSP बोले- क्या हमने शपथ में झूठ बोला?

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
'पार्टी की मंशा के अनुरूप काम...', BJP ने दी बड़ी जिम्मेदारी तो बोले तारिक मंसूर
'पार्टी की मंशा के अनुरूप काम...', BJP ने दी बड़ी जिम्मेदारी तो बोले तारिक मंसूर
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
Bhawana Kanth: IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
Embed widget