एक्सप्लोरर

Mau News: मुख्तार अंसारी के करीबी पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 2 करोड़ की संपत्ति कुर्क

UP News: मऊ जिले में गैंगस्टर एक्ट के तहत अभियान चलाकर संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई की जा रही है. यह संपत्ति उसने अपराध से मिले पैसे से अपने और अपने रिश्तेदारों के नाम से खरीदा था.

Uttar Pradesh News: यूपी के मऊ (Mau) में आज जिलाधिकारी अरुण कुमार ने गैंगस्टर एक्ट (Gangster Act) के तहत कार्रवाई करते हुए मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari) के करीबी हाजी रफीक अहमद उर्फ टाइगर और उसके रिश्तेदारों की लगभग 2 करोड़ की संपत्ति को कुर्क करने का आदेश दिया. मुख्तार अंसारी के आर्थिक सहयोगी अभियुक्त हाजी रफीक अहमद उर्फ टाइगर पठान टोला कस्बा थाना कोतवाली का रहने वाला है. डीएम ने अपराध से अर्जित किए गए अवैध संपत्ति को कुर्क करने का आदेश दिया.

उसने अपने पिता वकील अहमद व चाचा नेसार अहमद, भाई नसीम अहमद व नसीम अहमद की पत्नी अफसाना के नाम जमीन खरीदकर आलीशान भवन का निर्माण कराया है, जो मोहल्ला पठान टोला में स्थित है. इस भूमि की कीमत 47 लाख 62 हजार 65 रुपए है. भवन का अनुमानित मूल्य 60 लाख 23 हजार 970 रुपये है. मौजा सारहू में भी अपने भाई नसीम के नाम से जमीन खरीदा था, जिसका अनुमानित मूल्य 16 लाख 86 हजार रुपया है. 

उसने मौजा सारहू में अपने भाई नसीम अहमद की पत्नी अफसाना के नाम भी जमीन खरीदा था जो मोहल्ला बाजार मंडी में स्थित है, जिसका अनुमानित मूल्य 14 लाख 58 हजार 870 रूपए और मकान का अनुमानित मूल्य 59 लाख 20 हजार 388 रुपए है. इसको भी जिलाधिकारी अरुण कुमार ने आज कुर्क करने का आदेश जारी किया. 

जिलाधिकारी ने उत्तर प्रदेश गिरोह बंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम की धारा 14(1) के तहत इस संपत्ति को कुर्क करने का आदेश जारी किया. हाजी रफीक अहमद उर्फ टाइगर द्वारा अपराध कर अवैध रूप से अर्जित धन से अपने व अपने संबंधियों के नाम इन अचल संपत्तियों को खरीदा गया था, जिनका कुल बाजार मूल्य लगभग 2 करोड़ रुपये है. 

डीएम ने क्या बताया
जिलाधिकारी ने बताया कि शासन की मंशा के अनुरूप जनपद में गैंगस्टर एक्ट के तहत अवैध तरीके से अर्जित किए गए धन के प्रयोग से निर्मित चल/अचल संपत्तियों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है. डीएम ने कहा कि जिन्होंने अवैध तरीके से अर्जित धन से बड़ी संख्या में चल एवं अचल संपत्तियां खड़ी की है उनके खिलाफ अभियान चलाकर कुर्क करने की कार्रवाई की जा रही है.

UP Politics: राष्ट्रपति के अभिभाषण पर बीएसपी प्रमुख मायावती बोलीं- 'उस माहौल का अभाव जिससे...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कन्नौज में स्कॉलरशिप नहीं मिली तो भड़के छात्र, कॉलेज में धरना
कन्नौज में स्कॉलरशिप नहीं मिली तो भड़के छात्र, कॉलेज में धरना
यूपी: विधवा पेंशन के लिए ₹380 करोड़ से अधिक की व्यवस्था, आदेश जारी
यूपी: विधवा पेंशन के लिए ₹380 करोड़ से अधिक की व्यवस्था, आदेश जारी
यूपी: ODOP योजना से बदली राजन की तकदीर, टेराकोटा ने दिलाई नई पहचान
यूपी: ODOP योजना से बदली राजन की तकदीर, टेराकोटा ने दिलाई नई पहचान
राजभर का अखिलेश पर पलटवार, 'आज कल कांग्रेस का भाव क्या है?'
राजभर का अखिलेश पर पलटवार, 'आज कल कांग्रेस का भाव क्या है?'

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget