एक्सप्लोरर

मऊ में भीषण सड़क हादसा, महाकुंभ जा रही श्रद्धालुओं से भरी मिनी बस की ट्रक से टक्कर, 40 घायल

Mau Raod Accident: मऊ में प्रयागराज कुंभ मेले के लिए जा रही श्रद्धालुओं से भरी मिनी बस और एक डीसीएम (ट्रक) के बीच भीषण टक्कर हो गई. भिड़ंत इतनी जोरदार थी कि बस और डीसीएम रोड पर पलट गए.

Mau Raod Accident: उत्तर प्रदेश के मऊ में भीषण सड़क हादसा हो गया, जहां एक मिनी बस और ट्रक के बीच ज़ोरदार टक्कर हो गई. ये टक्कर इतनी तेज थी दोनों गाड़ियां पलट गई और बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है. इस हादसे में 40 श्रद्धालु घायल हो गए. मिनी बस में सवाल सभी लोग बिहार से प्रयागराज महाकुंभ जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उनकी बस इस भयंकर सड़क हादसे का शिकार हो गई. सभी घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है. 

ये घटना मऊ जिले के दोहरीघाट नई बाजार की बताई जा रही है, जहां प्रयागराज कुंभ मेले के लिए जा रही श्रद्धालुओं से भरी मिनी बस और एक डीसीएम (ट्रक) के बीच भीषण टक्कर हो गई. भिड़ंत इतनी जोरदार थी कि बस और डीसीएम रोड पर पलट गए. जिसके बाद वहां चीख पुकार मच गई. टक्कर के बाद आसपास बड़ी संख्या में लोग वहां पहुंच गए और पुलिस प्रशासन को सूचना दी. इस घटना की वजह से आवागमन भी अवरुद्ध हो गया, जिसके चलते कई हाईवे पर किलोमीटर का लंबा जाम लग गया. 

मिनी बस और डीसीएम में जोरदार भिड़ंत
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंच गई, जिसके बाद पुलिस प्रशासन ने आसपास लोगों की मदद से घायलों को निकाला और दर्जनों एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को मऊ जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज किया जा रहा है. इस हादसे में 40 श्रद्धालु घायल हो गए हैं. मिनी बस में सवार सभी श्रद्धालु बिहार के विभिन्न क्षेत्रों के निवासी थे और प्रयागराज कुंभ मेले में शामिल होने के लिए जा रहे थे. 

बस में सवार नीपू शर्मा ने कहा कि "हम लोग कुंभ में स्नान करने के लिए जा रहे थे. ट्रक ने सामने से बस में टक्कर मार दी जिससे बस पलट गई हम लोग लगभग 40 लोग घायल हुए हैं. एक और घायल ने कहा कि बताया कि टक्कर इतनी तेज थी कि उनकी बस पलट गई, इस हादसे में उसे भी चोट आई है. जिपलू मल्लाह नाम के श्रद्धालु ने कहा कि हम लोग गोरखपुर की तरफ से आ रहे थे, इसी बीच उनकी बस हादसे का शिकार हो गई. इस हादसे में कई लोगों को चोटे आई हैं.

मायावती से मिलने के लिये चंद्रशेखर ने मांगा समय, बसपा ऑफिस से मिला ये जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मेरे सपनों का उत्तराखंड' अभियान से जुड़े 2.5 लाख छात्र, CM धामी ने की पहल
'मेरे सपनों का उत्तराखंड' अभियान से जुड़े 2.5 लाख छात्र, CM धामी ने की पहल
'जाति आधारित आरक्षण खत्म करो', आंदोलनकारियों से मिले ब्रजेश पाठक, केंद्र तक पहुंचाएंगे मांग
'जाति आधारित आरक्षण खत्म करो', आंदोलनकारियों से मिले ब्रजेश पाठक, केंद्र तक पहुंचाएंगे मांग
भदोही में वॉशरूम में छेद कर बनाता था छात्राओं का आपत्तिजनक वीडियो, गिरफ्तार
भदोही में वॉशरूम में छेद कर बनाता था छात्राओं का आपत्तिजनक वीडियो, गिरफ्तार
रक्षाबंधन पर महिलाओं को योगी सरकार का तोहफा, फ्री किया बस का सफर
रक्षाबंधन पर महिलाओं को योगी सरकार का तोहफा, फ्री किया बस का सफर

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'छात्रों को पीटे जाने की घटना शर्मनाक', बाबूलाल मरांडी का सोरेने सरकार पर हमला
'छात्रों को पीटे जाने की घटना शर्मनाक', बाबूलाल मरांडी का सोरेने सरकार पर हमला
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
Drivers Heart Risk: 45 से कम उम्र के ड्राइवरों पर मंडरा रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानें सच
45 से कम उम्र के ड्राइवरों पर मंडरा रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानें सच
Smartphone को कैसे पता चलता है आप सो रहे हैं या जगे हुए? जानें टेक्नोलॉजी
Smartphone को कैसे पता चलता है आप सो रहे हैं या जगे हुए? जानें टेक्नोलॉजी
Embed widget