एक्सप्लोरर

यूपी: मऊ में धर्मान्तरण का बड़ा खुलासा, दो गिरफ्तार, भारी मात्रा में धार्मिक साहित्य बरामद

Mau News:प्रार्थना सभा में बुलाया गया, जहां 60-70 लोगों को बहला-फुसलाकर धर्मांतरण के लिए प्रेरित किया जा रहा था. पुलिस ने छापेमारी कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया. धार्मिक सामग्री भी बरामद हुई है.

उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में पुलिस ने अवैध धर्मांतरण के आरोप में श्याम कुमार राजभर और रविशंकर को गिरफ्तार किया है. यह कार्रवाई स्थानीय निवासी आकाश कुमार की शिकायत पर की गई, जिन्होंने आरोप लगाया कि दोनों ने लालच और पैसे का प्रलोभन देकर उन्हें ईसाई धर्म अपनाने के लिए दबाव बनाया. पुलिस ने मौके से धार्मिक ग्रंथ और प्रतीक भी बरामद किए हैं.

बता दें कि आकाश कुमार ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज की कि दो महीने पहले श्याम कुमार राजभर और रविशंकर ने उन्हें धर्म परिवर्तन के लिए उकसाया. उन्होंने बताया कि मैंने मना किया तो मुझे सलाहाबाद के पास प्रार्थना सभा में बुलाया गया, जहां 60-70 लोगों को बहला-फुसलाकर धर्मांतरण के लिए प्रेरित किया जा रहा था. कोतवाली थाने के प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह ने बताया कि सोमवार को पुलिस ने छापेमारी कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया, जबकि कुछ अज्ञात व्यक्ति फरार हो गए.

बरामद सामग्री और जांच

पुलिस ने प्रार्थना सभा स्थल से ईसाई धार्मिक ग्रंथ, किताबें और अन्य प्रतीक बरामद किए. पुलिस अधीक्षक एलामारन जी ने कहा कि अवैध धर्मांतरण की गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी. उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म परिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम 2021 के तहत मामला दर्ज किया गया है, और जांच जारी है.

पहले भी आ चुके मामले

मऊ में इससे पहले भी धर्मांतरण के मामले सामने आ चुके हैं. 2019 में तीन पादरियों को लालच देकर धर्म परिवर्तन कराने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था. हाल ही में, 3 अगस्त  को 400 दलित महिलाओं को प्रार्थना सभा में ईसाई धर्मांतरण के लिए इकट्ठा करने के आरोप में दो पादरियों को गिरफ्तार किया गया था.

प्रशासन की सख्ती

पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि जिले में अवैध धर्मांतरण के खिलाफ निगरानी बढ़ा दी गई है. स्थानीय लोगों से भी सतर्क रहने और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना देने की अपील की गई है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में मनाया जाएगा चिराग पासवान की पार्टी का स्थापना दिवस, पिता की पुण्यतिथि पर फैसला
यूपी में मनाया जाएगा चिराग पासवान की पार्टी का स्थापना दिवस, पिता की पुण्यतिथि पर फैसला
'वो राम मंदिर जाएंगे या नहीं...', अखिलेश के अयोध्या दौरे पर बोले चिराग पासवान
'वो राम मंदिर जाएंगे या नहीं...', अखिलेश के अयोध्या दौरे पर बोले चिराग पासवान
'कला जगत को अपूरणीय क्षति...', नाना पाटेकर के निधन पर CM योगी ने जताया दुख
'कला जगत को अपूरणीय क्षति...', नाना पाटेकर के निधन पर CM योगी ने जताया दुख
'मुस्लिम वोटों से BJP समर्थक को राज्यसभा...', AIMIM नेता का अखिलेश पर हमला
'मुस्लिम वोटों से BJP समर्थक को राज्यसभा...', AIMIM नेता का अखिलेश पर हमला

वीडियोज

बीवी की बेवफाई....पति का गुस्सा !
Rahul Gandhi पर पुलिस का एक्शन! हिरासत में लेकर बस में बैठाया
प्रेमानंद महाराज के यहां जाने पर मिले 5 करोड़?
विपक्ष का प्रदर्शन...कांग्रेस ने किया 'हाइजैक' ?
त्योहारों से पहले RBI का बड़ा झटका! महंगा हुआ Loan, बढ़ी Repo Rate

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के आंदोलन से पहले अभिजीत दीपके की चेतावनी- 'तुम्हारे पास ताकत, लेकिन सड़कें...'
CJP के आंदोलन से पहले अभिजीत दीपके की चेतावनी- 'तुम्हारे पास ताकत, लेकिन सड़कें...'
'वो राम मंदिर जाएंगे या नहीं...', अखिलेश के अयोध्या दौरे पर बोले चिराग पासवान
'वो राम मंदिर जाएंगे या नहीं...', अखिलेश के अयोध्या दौरे पर बोले चिराग पासवान
'भारतीय सिनेमा ने खोया बेमिसाल एक्टर', नाना पाटेकर के निधन पर मुख्यमंत्रियों-दिग्गज नेताओं ने जताया शोक
'भारतीय सिनेमा ने खोया बेमिसाल एक्टर', नाना पाटेकर के निधन पर मुख्यमंत्रियों-दिग्गज नेताओं ने जताया शोक
नाना पाटेकर के निधन पर नितिन गडकरी ने जताया शोक, बोले- उनसे मेरे बेहद करीबी संबंध थे
नाना पाटेकर के निधन पर नितिन गडकरी ने जताया शोक, बोले- उनसे मेरे बेहद करीबी संबंध थे
SA20 ऑक्शन में सबसे महंगा बिका स्कूल में पढ़ने वाला 18 साल का बच्चा, लगी रिकॉर्ड बोली
SA20 ऑक्शन में सबसे महंगा बिका स्कूल में पढ़ने वाला 18 साल का बच्चा
किसने दिया नाना पाटेकर को राजनीति में आने का ऑफर, कौन नेता था पसंद?
किसने दिया नाना पाटेकर को राजनीति में आने का ऑफर, कौन नेता था पसंद?
'कलेजे पर जैसे बिजली गिर पड़ी है', नाना पाटेकर के निधन से टूटे रितेश देशमुख
'कलेजे पर जैसे बिजली गिर पड़ी है', नाना पाटेकर के निधन से टूटे रितेश देशमुख
जयपुर में किसानों का आंदोलन, सरकार ने मान लीं सभी मांगें; टोल से हटे किसान
जयपुर में किसानों का आंदोलन, सरकार ने मान लीं सभी मांगें; टोल से हटे किसान
Embed widget