एक्सप्लोरर

Mau News: हाजिरी बनाकर गैरहाजिर रहने वाले शिक्षकों पर ऐक्शन, बीएसए अधिकारी ने 12 को किया निलंबित

UP News: यूपी के मऊ जनपद पहुंचे बेसिक शिक्षा अधिकारी ने कई स्कूलों का औचक निरीक्षण किया. वहीं अधिकारी ने 12 अध्यापकों को कार्य में लापरवाही के चलते निलंबित कर दिया.

Mau News: मऊ जनपद के दो शिक्षा क्षेत्रों का औचक निरीक्षण करने के बाद मऊ बीएसए संतोष कुमार उपाध्याय ने 12 अध्यापकों को स्कूल पहुंचकर हस्ताक्षर करने के बाद स्कूल नदारद होने तथा कार्य में लापरवाही के चलते निलंबित कर दिया है. जिसके बाद जनपद के बेसिक शिक्षकों में हड़कंप मच गया है. बता दें कि जनपद मऊ के शिक्षा क्षेत्र फतहपुर मंडाव एवं रतनपुरा क्षेत्र में बेसिक शिक्षा अधिकारी अधिकारी संतोष कुमार उपाध्याय ने औचक निरीक्षण किया.

निरीक्षण के बाद अधिकारियों ने पाया कि कुछ अध्यापक स्कूल पहुंचकर हस्ताक्षर करने के बाद स्कूल से नदारद थे तथा कुछ जगहों पर मिड डे मील की गुणवत्ता में कमी पाई गई तथा कहीं साफ-सफाई एवं अन्य कमियां पाई गई, जिसके बाद बीएसए ने संबंधित दोषी अध्यापकों को निलंबित कर दिया है. जिसके बाद अध्यापकों में हड़कंप मचा हुआ है.

बेशिक शिक्षकों की बढ़ती जा रही लापरवाही
बेशिक शिक्षकों की लापरवाही एवं गैर जिम्मेदाराना कोई नई बात नहीं है. लेकिन इस कार्य में उनके सहयोगी के रूप खंड शिक्षा क्षेत्रों के मठाधीश शंकुल शिक्षकों एवं एसडीआई की मिलीभगत से बेसिक शिक्षक स्कूलों में रहना पसंद नहीं करते और चट्टी चौराहों पर मटरगश्ती करते हुए भरपूर तनख्वाह उठाते हैं. इन्हीं सब शिकायतों के आधार पर सरकार ने ऑनलाइन हाजिरी की व्यवस्था शुरू की थी. लेकिन इसका इतना विरोध हुआ कि सरकार को मजबूरी में अपना फैसला वापस लेना पड़ा.

कुछ शिक्षकों ने बनाया रोल मॉडल
हांलांकि बेसिक शिक्षक अपने लापरवाही के लिए जाने जाते हैं. परंतु कुछ शिक्षकों ने अपने विद्यालय को कान्वेंट स्कूलों की तर्ज पर न सिर्फ अपने विद्यालय की व्यवस्था बनाई बल्कि शिक्षा भी उच्च गुणवत्तापूर्ण दे रहे हैं. जिसमें रकौली प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक सतीश सिंह एवं शिक्षक रामविलास भारती इसमें शामिल हैं. जिन्होंने न सिर्फ जनपद बल्कि प्रदेश में भी अपना स्थान बनाए हैं. 

क्या बोले बेसिक शिक्षा अधिकारी 
बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार उपाध्याय ने जानकारी देते हुए बताया कि जनपद के फतहपुर मंडाव एवं रतनपुरा में औचक निरीक्षण किया है, जहां पर कुछ अध्यापक ऐसे थे जो सिग्नेचर करके विद्यालय से गायब थे, कहीं पर कुछ अध्यापक फोन पर बात करते पाए गए, एक आध जगह पर मिनू के आधार पर भोजन नहीं मिल रहा था, चूल्हे पर खाना बन रहा था, साफ सफाई का माहौल नहीं दिखा, इस संबंध में खंड शिक्षा अधिकारी की रिपोर्ट के आधार पर और मेरे निरीक्षण के आधार पर 12 अध्यापकों का निलंबन किया गया है.

(मऊ से प्रवीण राय की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें: UP Politics: पूर्वांचल में अखिलेश यादव का सबसे बड़ा दांव! बुरी तरह फंस जाएगी BJP?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ओलंपिक-2036 के लिए उत्तराखण्ड की तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव ने ली अधिकारियों के साथ बैठक
ओलंपिक-2036 के लिए उत्तराखण्ड की तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव ने ली अधिकारियों के साथ बैठक
रक्षाबंधन पर बेटियों को बड़ा तोहफा, इन दो तारीखों पर मिलेगी फ्री बस सेवा
रक्षाबंधन पर बेटियों को बड़ा तोहफा, इन दो तारीखों पर मिलेगी फ्री बस सेवा
Gen Alpha प्रदर्शन के बीच योगी सरकार की गाइडलाइन, DM-कमिश्नर को करना होगा यह काम
Gen Alpha प्रदर्शन के बीच योगी सरकार की गाइडलाइन, DM-कमिश्नर को करना होगा यह काम
शाही ईदगाह बदले 20 एकड़ जमीन, फलाहारी महाराज ने मुस्लिम पक्ष को दी पेशकश
शाही ईदगाह बदले 20 एकड़ जमीन, फलाहारी महाराज ने मुस्लिम पक्ष को दी पेशकश

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
महाराष्ट्र में इन छात्राओं को पॉकेट मनी देगी सरकार! मिलेंगे 2000 रुपये
महाराष्ट्र में इन छात्राओं को पॉकेट मनी देगी सरकार! मिलेंगे 2000 रुपये
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, मुश्किल दौर याद कर छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
Sawan Putrada Ekadashi 2026: पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
माल ढुलाई में आएगी तेजी! 130 की रफ्तार से दौड़ी वंदे भारत फ्रेट, कब शुरू होगी सेवा?
माल ढुलाई में आएगी तेजी! 130 की रफ्तार से दौड़ी वंदे भारत फ्रेट, कब शुरू होगी सेवा?
Embed widget