एक्सप्लोरर

प्रार्थना सभा में बजरंग दल की दबिश से हड़कंप, पुलिस ने हिरासत में लिया आयोजक

UP News: मऊ जनपद के घोसी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा पवनी स्थित एक घर में आयोजित प्रार्थना सभा में बजरंग दल की दबिश से हड़कंप मच गया. पुलिस ने आयोजक कर्ता को हिरासत में ले लिया है.

मऊ जनपद के घोसी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा पवनी स्थित एक घर में आयोजित चंगाई सभा (प्रार्थना सभा) उस वक्त विवादों में आ गई, जब बजरंग दल के जिला संयोजक प्रांशु सिंह उर्फ तेजस अपने समर्थकों संग मौके पर पहुंचे. बताया जा रहा है कि गांव के संजय कुमार प्रजापति के घर पर यह सभा आयोजित की गई थी, जिसमें क्षेत्र के 10 गांवों से करीब 400 महिलाएं एकत्रित हुई थीं.

बजरंग दल ने इस सभा को धर्मांतरण की कोशिश बताया है. प्रांशु सिंह का आरोप है कि यहां भारी संख्या में महिलाएं मौजूद थीं और उन्हें 'चंगाई' (धार्मिक उपचार) के नाम पर गुमराह किया जा रहा था. उन्होंने दावा किया कि मौके से सभी के पास बाइबल बरामद हुई और सभा के आयोजक संजय कुमार को पुलिस ने हिरासत में लिया है.

चंगाई सभा में शामिल महिला पूनम के मुताबिक, वह दवाओं और झाड़-फूंक से परेशान होकर यहां प्रार्थना में शामिल होने आई थी. उसके मुताबिक, यहां सिर्फ दुआओं से फायदा हुआ और किसी प्रकार का खर्चा नहीं हुआ.

'महिलाओं को धर्मांतरण के लिए किया जा रहा प्रेरित'

बजरंग दल के अनुसार, यह सब “प्रार्थना सभा” के नाम पर धर्मांतरण की प्रक्रिया थी. संगठन ने आरोप लगाया कि विशेष रूप से महिलाओं को निशाना बनाया जा रहा था और ‘दुख-दर्द से मुक्ति’ का लालच देकर उन्हें ईसाई धर्म की ओर मोड़ा जा रहा था.

पुलिस ने आयोजक संजय कुमार को हिरासत में लिया

घटना की सूचना पर घोसी पुलिस मौके पर पहुंची और पूछताछ शुरू की. पुलिस ने संजय कुमार को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है. प्रशासन पूरे मामले की सत्यता की जांच में जुट गया है. इस प्रकरण से क्षेत्र में चर्चाएं तेज हो गई हैं, और धर्मांतरण को लेकर एक बार फिर बहस छिड़ गई है. प्रशासन की अगली कार्रवाई पर सबकी निगाहें टिकी हैं.

'मैं गला काट देता...', संत प्रेमानंद महाराज को जान से मारने की धमकी, हिंदूवादी संगठनों में आक्रोश

Input By : RAHUL MAU
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP के गढ़ काशी में अखिलेश की हुंकार, इन समीकरणों पर सपा का फोकस
BJP के गढ़ काशी में अखिलेश की हुंकार, इन समीकरणों पर सपा का फोकस
यूपी में सुबह-शाम सर्दी का अहसास, दिन में धूप, जानें आज कैसा रहेगा मौसम
यूपी में सुबह-शाम सर्दी का अहसास, दिन में धूप, जानें आज कैसा रहेगा मौसम
'आस्था का अपमान करना...', सपा नेता राजकुमार भाटी पर भड़के असीम अरुण
'आस्था का अपमान करना...', सपा नेता राजकुमार भाटी पर भड़के असीम अरुण
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
ट्रंप के 'मुस्लिम शहर' वाले बयान पर भड़के मैक्रों, कहा- 'मूर्खतापूर्ण...'
ट्रंप के 'मुस्लिम शहर' वाले बयान पर भड़के मैक्रों, कहा- 'मूर्खतापूर्ण...'
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
Embed widget