एक्सप्लोरर

Mathura News: मथुरा वृंदावन के बीच चलने वाली रेल बस सेवा का रूट बदला, जानें- अब कहां चलेगी ट्रेन

Mathura News: मथुरा वृंदावन के बीच चलने वाली रेल बस सेवा को स्थानांतरित कर दिया गया है. अब यह रेल बस श्रीनाथ जी के भक्तों की सेवा करेगी. इसका नाम भी बदलकर राधारानी एक्सप्रेस कर दिया गया है.

Mathura Vrindavan Rail Bus: भगवान श्रीकृष्ण की नगरी मथुरा वृंदावन के बीच चलने वाली रेल बस सेवा को स्थानांतरित कर दिया गया है. इस रेल बस के रूट में परिवर्तन किया गया है जिसके तहत अब ये रेल बस श्रीनाथ जी के भक्तों की सेवा करेगी. रूट बदलने की वजह से इस रेल बस का नाम भी बदल दिया गया है. अब से इसका नाम राधा रानी एक्सप्रेस कर दिया गया है. 

नए रूट के मुताबिक राधा रानी एक्सप्रेस अब अजमेर सेक्शन से जुड़े श्रीनाथजी तक जाने वाले रेलवे ट्रैक पर चलेगी. मथुरा से वृंदावन के बीच मीटर गेज की जगह अब आधुनिक ब्रॉडगेज लाइन तैयार हो रही है, जिसकी वजह से इसके संचालन को पहले ही पूरी तरह से बंद कर दिया गया था. लेकिन अब इस रेल बस सेवा को स्थानांतरित कर दिया गया है. 

मथुरा वृंदावन के बीच चलने वाली रेल बस सेवा पहले करीब 12 किलोमीटर की दूरी तय करती थी. इस रूट पर रेल बस का परिचालन करीब 24 साल तक चला, लेकिन अब इसे अजमेर से श्रीनाथजी जाने वाले ट्रैक पर स्थानांतरित कर दिया गया है. ये रेल बस एक ट्रेन के डिब्बे की तरह होती है, जो बहुत हद तक बस की तरह दिखती है, यही वजह है कि दूसरी ट्रेनों के मुकाबले इसमें सैर करने का अपना अलग ही मजा होता है. 

1998 में शुरू हुआ था संचालन

आपको बता दें मथुरा-वृंदावन के बीच रेल बस का संचालन तकरीबन 1998 में शुरू हुआ था. यह रेल बस पहले मथुरा छावनी से चलती थी. इसके बाद 2003 में यह रेल बस मथुरा जंक्शन से चलने लगी. बीच में इस रूट पर दो रेल बस चल रही थीं. लेकिन पिछले कई वर्षों से सिर्फ एक का संचालन हो रहा था. यह ट्रेन काफी पुरानी हो गई थी, इसीलिए उत्तर मध्य रेलवे ने नई रेल बस तैयार करवाई. जो इज्जतनगर में बनकर तैयार हो चुकी है. इस रेल बस की लागत 4 करोड़ 17 लाख रुपये बताई जा रही है.

ये भी पढ़े- UP News: यूपी में 35 लाख युवाओं को जल्द बांटे जाएंगे टैबलेट और स्मार्टफोन, योगी कैबिनेट ने लगाई मुहर

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बाराबंकी में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, बेटी के ससुराल वालों पर आरोप, जांच शुरू
बाराबंकी में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, बेटी के ससुराल वालों पर आरोप, जांच शुरू
योगी सरकार पांच जिलों में लगा रही आकाशीय विद्युत चेतावनी सेंसर, रुकेगी जनहानि
योगी सरकार पांच जिलों में लगा रही आकाशीय विद्युत चेतावनी सेंसर, रुकेगी जनहानि
योगी सरकार का 'सशक्त नारी-समृद्ध यूपी' का नारा चरितार्थ, सोनू ने संभाली बस की स्टीयरिंग
योगी सरकार का 'सशक्त नारी-समृद्ध यूपी' का नारा चरितार्थ, सोनू ने संभाली बस की स्टीयरिंग
वाराणसी में दिखेगा का भारतीय वायुसेना का शौर्य, आकाश में गरजेंगे देश के फाइटर जेट
वाराणसी में दिखेगा का भारतीय वायुसेना का शौर्य, आकाश में गरजेंगे देश के फाइटर जेट

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget