एक्सप्लोरर

Mathura: शाही ईदगाह परिसर में अवैध कनेक्शन से हो रही थी बिजली की चोरी, केस दर्ज कर वसूला जुर्माना

Mathura News: श्री कृष्ण जन्मभूमि मुक्ति निर्माण ट्रस्ट द्वारा मांग की गई थी कि सख्त कार्रवाई करते हुए गलत तरीके से उपयोग की गई बिजली की गणना कर उनसे नुकसान की भरपाई की जाए.

Uttar Pradesh News: अवैध बिजली उपभोग के खिलाफ चलाए जा रहे विभागीय अभियान के तहत मथुरा (Mathura) में शाही ईदगाह (Shahi Idgah) परिसर में अवैध विद्युत कनेक्शन पकड़े जाने के बाद प्राथमिकी दर्ज कर सचिव से जुर्माना वसूल किया गया है. यहां जारी एक सरकारी बयान में रविवार को यह जानकारी दी गयी. बयान के अनुसार मथुरा जिला और पुलिस प्रशासन के साथ ही विद्युत प्रवर्तन दल की संयुक्त टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ईदगाह परिसर में अवैध कनेक्शन काट दिया और अवैध विद्युत प्रयोग के विरुद्ध विद्युत अधिनियम 2003 की धारा 135 के तहत कृष्णा नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गयी.

बिजली चोरी का मामला
बयान में कहा गया कि अभियान में नियमानुसार राजस्व निर्धारण किया गया और उसके उपरांत निर्धारित किए गए राजस्व का भुगतान शाही ईदगाह मस्जिद कमेटी के सचिव तनवीर अहमद से वसूला गया है. बयान के अनुसार विद्युत विभाग ने यह कार्रवाई श्री कृष्ण जन्मभूमि मुक्ति निर्माण ट्रस्ट द्वारा प्राप्त शिकायत के उपरांत की है. शिकायती पत्र में कहा गया था कि शाही मस्जिद ईदगाह प्रबंघ समिति में अनाधिकृत रूप से बिजली चोरी की जा रही है. सचिव तनवीर के नेतृत्व में दर्जनों से अधिक लोग बिजली की मुख्य आपूर्ति के लिए तार डालकर बिजली चोरी कर रहे हैं.

कनेक्शन काटकर जुर्माना
श्री कृष्ण जन्मभूमि मुक्ति निर्माण ट्रस्ट द्वारा यह भी मांग की गई थी कि शाही मस्जिद ईदगाह प्रबंध समिति के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करते हुए उनके द्वारा गलत तरीके से उपयोग की गई बिजली की गणना कर उनसे नुकसान की भरपाई की जाए. इसी क्रम में संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए कनेक्शन काटकर जुर्माना भी वसूला है. विद्युत विभाग द्वारा एक फरवरी से केवाईसी अभियान चलाया जा रहा है. इस अभियान के दौरान विद्युत उपभोक्ता बढ़ाने के लिये भी व्यापक प्रयास किये जा रहे हैं.

Agra News: आगरा में अवैध रूप से झुग्गी झोपड़ी में रह रहे 40 बांग्लादेशी गिरफ्तार, जांच में जुटी पुलिस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जेल में बंद कातिल मुस्कान की पुराने गाने सुनने की फरमाइश, साहिल सुनता है प्रेम गीत
जेल में बंद कातिल मुस्कान की पुराने गाने सुनने की फरमाइश, साहिल सुनता है प्रेम गीत
'वह कभी देश हित के लिए...', इमरान मसूद पर बोले सांसद करण भूषण सिंह
'वह कभी देश हित के लिए...', इमरान मसूद पर बोले सांसद करण भूषण सिंह
आजमगढ़ में GEN Alpha छात्रों का प्रदर्शन, फीस वसूली पर भी उठे सवाल
आजमगढ़ में GEN Alpha छात्रों का प्रदर्शन, फीस वसूली पर भी उठे सवाल
यूपी परिवहन निगम में काम करने वालों की बल्ले-बल्ले, मिला बड़ा तोहफा
यूपी परिवहन निगम में काम करने वालों की बल्ले-बल्ले, मिला बड़ा तोहफा

वीडियोज

Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
Dengue Fever: डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
Washing Machine में कौन सा मोड खाता है सबसे ज्यादा बिजली?
Washing Machine में कौन सा मोड खाता है सबसे ज्यादा बिजली?
Embed widget