एक्सप्लोरर

Mathura News: महिला ने किया केस तो संत देव मुरारी बापू ने दी आत्महत्या की धमकी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Mathura News: संत देव मुरारी बापू पर महिला ने छेड़छाड़, जान से मारने की धमकी की रिपोर्ट दर्ज कराई है. इसके बाद संत ने दोपहर दो बजे आत्महत्या की चेतावनी दी. पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है.

Mathura News: संत देव मुरारी बापू पर महिला ने छेड़छाड़, जान से मारने की धमकी की रिपोर्ट दर्ज कराई है. इसके बाद संत ने दोपहर दो बजे आत्महत्या की चेतावनी दी. पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है. दरअसल, यह मामला मंगलवार को सामने आया था. महिला ने आरोप लगाया है कि तीन अक्टूबर को वह अपने घर से स्कूटी से जा रही थी. कुछ दूर पहुंचते ही देव मुरारी बापू के घर के सामने बने ब्रेकर से स्कूटी असंतुलित होकर गिर गई. उन्होंने स्पीड ब्रेकर को गलत बताते हुए लोगों के गिरने की बात कही तो आरोपी उन्हें भद्दी-भद्दी गालियां देने लगे और गलत तरीके से धक्का भी दिया.

पीड़िता का आरोप है कि किशोरपुरा निवासी सौरभ गौतम और गौरव गौतम पर उनके 35 लाख रुपये हैं. इसको लेकर कोर्ट में केस चल रहा है. कुछ दिन पहले देव मुरारी बापू, सौरभ, गौरव और दो अन्य लोगों को लेकर उनके घर पहुंचे. गाली गलौज करते हुए असलहा निकालकर रुपये के लेनदेन के मामले में चल रहे मुकदमे को वापस लेने की बात कहते हुए जान से मारने की धमकी दी और 10 लाख रुपये भी मांगे.

महिला ने लगाए आरोप

पीड़िता का आरोप है कि तीन दिन पूर्व इन लोगों ने उनके पीछे एक चार पहिया गाड़ी को लगा दिया. इसमें कई लोग सवार थे. उन्होंने पीड़िता को जान से मारने की धमकी दी. इस संबंध में उन्होंने संत देव मुरारी बापू, गौरव, सौरभ और दो अन्य के खिलाफ कोतवाली में नामजद मुकदमा दर्ज कराया है. कोतवाली प्रभारी अजय कौशल ने बताया कि महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. एसएसपी डॉ.गौरव ग्रोवर ने बताया कि शिकायत के आधार पर कार्रवाई की जाएगी.

मेरे साथ बहुत बड़ा षड्यंत्र : देव मुरारी

बुधवार को देव मुरारी बापू ने एक वीडियो जारी कर कहा था कि उनका महिला से कोई वाद-विवाद नहीं है. महिला से कोई रुपया का लेन देन नही है. उनको न तो धमकाया है और ना कभी कोई गाली दी है. वे हिंदुत्व को लेकर काम कर रहे हैं. कुछ लोग उन्हें रोकना चाहते हैं. उन्होंने पुलिस पर भी गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने कहा कि पुलिस छह दिसंबर को श्रीकृष्ण जन्म भूमि स्थान की शाही ईदगाह के लिए पदयात्रा को कमजोर करना चाहती है, यह मेरे साथ बहुत बड़ा षड्यंत्र है. उन्होंने धमकी दी थी कि वे बुधवार दोपहर दो बजे आत्महत्या कर लेंगे. लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया.

ये भी पढ़ें :-

UP Free Ration Scheme: यूपी में गेहूं और चावल के साथ आज से मिलेगा ये फ्रीम सामान, जानिए आप कैसे उठा सकते हैं लाभ

Kashi Vishwanath में जारी रहेंगे VIP दर्शन, इलाहाबाद हाइकोर्ट ने सुगम दर्शन प्रणाली के खिलाफ याचिका खारिज की

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ: जीजा-साली ने गोमती नदी में लगाई छलांग, पुलिस-SDRF टीम कर रही तलाश
लखनऊ: जीजा-साली ने गोमती नदी में लगाई छलांग, पुलिस-SDRF टीम कर रही तलाश
झांसी: बाबा के भेष में लंबे समय से चकमा दे रहा था लूट का आरोपी, पुलिस ने ऐसे दबोचा
झांसी: बाबा के भेष में लंबे समय से चकमा दे रहा था लूट का आरोपी, पुलिस ने ऐसे दबोचा
UP: दुर्गा पंडालों की ऊंचाई से DJ बजाने तक, नवरात्रों को लेकर CM योगी के कड़े निर्देश
UP: दुर्गा पंडालों की ऊंचाई से DJ बजाने तक, नवरात्रों को लेकर CM योगी के कड़े निर्देश
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
Embed widget