एक्सप्लोरर

Mathura: बरसाना में पहली बार राधारानी के भक्तों को मिलेंगे लाइव दर्शन, सीएम के निर्देश के बाद सुरक्षा के कड़े इंतजाम

Barsana Temple: बरसाना में पहली बार भक्तों के लिए राधारानी के लाइव दर्शनों की व्यवस्था की गई है. इसे लेकर पुलिस- प्रशासन ने सुरक्षा का खाका तैयार कर लिया है. 

Radha Ashtmi News: बरसाना (Barsana) में तीन और चार सितंबर को राधा अष्टमी की धूम रहेगी. भगवान श्रीकृष्ण की आराध्य शक्ति श्री राधा रानी का जन्मोत्सव बरसाना में हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जाता है. इस अवसर पर देशभर से लाखों श्रद्धालु आयोजन में शामिल होने को पहुंचते हैं. इस महत्वपूर्ण पर्व पर भक्तों की सुविधा और उनकी सुरक्षा को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिला प्रशासन को मुस्तैद रहने के निर्देश दिए हैं. मुख्यमंत्री के निर्देश पर बरसाना में राधा अष्टमी मेले में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं. इसे लेकर पुलिस- प्रशासन ने सुरक्षा का खाका तैयार कर लिया है. 

राधारानी के भक्तों को लाइव मिलेंगे दर्शन 
खास बात ये है कि पहली बार भक्तों को राधारानी के लाइव दर्शनों की व्यवस्था की गई है. इससे भीड़ के एक जगह जमा होने और अन्य अव्यवस्थाओं सो बचा जा सकेगा. बरसाना में राधा अष्टमी महोत्सव 3 सितंबर से शुरूआत हो जायेगा. 3 सितंबर को शाम को चार बजे नंदगांव का गोस्वामी समाज बरसाना पहुंचेगा और मंदिर में जन्मोत्सव का समाज बधायी गायन होगा. फिर रात करीब 9 बजे से 10 बजे तक राधारानी और ठाकुर जी के दर्शन होंगे और मंदिर बंद हो जाएगा. रात दो बजे जन्म पर समाज गायन होगा और ढांढी-ढांढिन, नायन लीला गायी जाएंगी. इसके बाद सुबह 4:30 बजे जन्म अभिषेक के दर्शन होंगे. यह दर्शन 6:00 बजे तक होंगे, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है.इसके बाद करीब 15 मिनट दर्शन बंद होने के बाद फिर से खुलेंगे.

सुरक्षा के किए गए हैं कड़े इंतजाम 
मुख्यमंत्री के निर्देश पर बरसाने में मेले के लिए पुलिस प्रशासन ने व्यापक इंतजाम किए है. पुलिस प्रशासन राधाष्टमी मेले पर सुरक्षा व्यवस्था में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहता है, लिहाजा पहले के मुकाबले इस बार दोगुना पुलिसकर्मी तैनात किए जा रहे हैं.चेन स्नैचिंग, छिनेती और चोरी की घटनाओं को रोकने के लिए सादी वर्दी में पुलिसकर्मियों के साथ पीएसी की तैनाती की गई है.मथुरा के एसएसपी अभिषेक यादव ने बताया कि पूरे मेला क्षेत्र को 6 जोन और 16 सेक्टरों में बांटा गया है. इस दौरान जोन की जिम्मेदारी अपर जिलाधिकारी और अपर पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारी संभालेंगे, जबकि सेक्टर का प्रभार उप जिलाधिकारी और पुलिस उपाधीक्षक स्तर के अधिकारी के पास होगा.

इसके साथ ही सीसीटीवी और ड्रोन कैमरों से पूरे मेला क्षेत्र पर निगरानी रखी जायेगी. 3 सितंबर की सुबह से व्यापक यातायात स्कीम लागू हो जाएगी. राधाष्टमी के अवसर पर कोई भी तिपहिया, चौपहिया या बड़ा वाहन मेला क्षेत्र में प्रवेश नहीं कर सकेगा.उन्होंने बताया कि ऐसे सभी वाहनों को कस्बे के प्रवेश मार्गों पर बनाए गए 35 पाकिर्ंग स्थलों पर खड़ा किया जा सकेगा.इस बार तीन पाकिर्ंग अतिरिक्त रूप से स्थापित की गई हैं. मथुरा के जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल ने बताया कि इस बार श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए राधारानी के जन्म अभिषेक के लिए विशेष तौर पर एलईडी स्क्रीन पर लाइव दर्शन भी कराए जाएंगे, ताकि जो श्रद्धालु भीड़ के बीच न जाकर अपने स्थान पर ही आसानी से दर्शन कर सकें. इसके साथ ही दम घुटने और भगदड़ जैसी घटनाओं को रोकने के लिए भीड़ को हर हाल में चलायमान रखा जाएगा. 

राधा अष्टमी को लेकर परिवहन विभाग ने भी विशेष तैयारी की हैं. मथुरा के स्टेशन अधीक्षक संतोष कुमार अग्रवाल ने बताया कि परिवहन विभाग ने तीन और चार सितंबर को बरसाना के लिए 100 बस चलाने का निर्णय लिया है. जिसमें 30 बस जेएनएम की और 20 बस इलेक्ट्रिक होंगी. इसके अलावा 35 बस अनुबंधित और 15 बस परिवहन विभाग की दौड़ेंगी.आवश्यकता पड़ने पर बसों की संख्या और बढ़ा दी जाएगी. सवारियां मिलने तक बसें संचालित की जाएंगी. बसों का संचालन लगातार बनाए रखने को चालक-परिचालकों के अवकाश रद कर दिए गए हैं.

ये भी पढ़ें:-

Amethi News: अमेठी में पति ने की पत्नी की निर्मम हत्या, बेटी से कहा- तुम्हारी मम्मी का सिर काट डाला

Ghaziabad Circle Rate: गाजियाबाद में बढ़ाया गया सर्किल रेट, इन इलाकों में प्रॉपर्टी खरीदना हुआ महंगा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'आज मुसलमान मुसलामन से लड़ रहा...', विजयादशमी पर और क्या-क्या बोले CM योगी
'आज मुसलमान मुसलामन से लड़ रहा...', विजयादशमी पर और क्या-क्या बोले CM योगी
महोबा में मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन, कीरत सागर पर उमड़ी भीड़
महोबा में मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन, कीरत सागर पर उमड़ी भीड़
वाराणसी एयर शो की तैयारी पूरी, 25 अक्टूबर को आएंगे PM मोदी, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
वाराणसी एयर शो की तैयारी पूरी, 25 अक्टूबर को आएंगे PM मोदी, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
'सपा के नेताओं को जेल भेजा और डंडे बरसाए', योगी के मंत्री का कांग्रेस पर बड़ा हमला
'सपा के नेताओं को जेल भेजा और डंडे बरसाए', योगी के मंत्री का कांग्रेस पर बड़ा हमला

वीडियोज

Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest
Vijayadashami 2026 | Ravana Dahan: अत्याचार का हुआ अंत, श्रीराम की शक्ति विजयंत | Dussehra 2026
Chitra Tripathi: अराजकता में 'आस्था', किसने चुना ये 'रास्ता'? | Mohan Bhagwat | BJP | Congress | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
'आज मुसलमान मुसलामन से लड़ रहा...', विजयादशमी पर और क्या-क्या बोले CM योगी
'आज मुसलमान मुसलामन से लड़ रहा...', विजयादशमी पर और क्या-क्या बोले CM योगी
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
दुनिया के 7 युवा क्रिकेटर, जो आगे चलकर बन सकते हैं GOAT
दुनिया के 7 युवा क्रिकेटर, जो आगे चलकर बन सकते हैं GOAT
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
नहीं हुई सौरव-आशुतोष की याचिका दिल्ली HC में लिस्ट, कल सुनवाई की मांग करेगी लीगल टीम
नहीं हुई सौरव-आशुतोष की याचिका दिल्ली HC में लिस्ट, कल सुनवाई की मांग करेगी लीगल टीम
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget