एक्सप्लोरर

लहंगा पहन कर प्रेमिका से मिलने पहुंचा प्रेमी, युवती ने जाने से किया मना तो लगा दी आग

Mathura News: एसएचओ ने बतायाकि उमेश, रेखा की जेठानी का भाई है, इसलिए उसका वहां आना जाना रहता था. इसीलिए दोनों में प्रेम संबंध पनप गए और बीते वर्ष 31 अगस्त को वह उसके साथ चली गई थी.

UP News: उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के फरह थाना इलाके में मंगलवार दोपहर कथित तौर पर लहंगा पहन विवाहित प्रेमिका से मिलने उसके गांव पहुंचे प्रेमी ने उस पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी. पुलिस ने देर शाम यह जानकारी दी. पुलिस के अनुसार लोगों के आने की आहट सुन प्रेमी ने जान बचाने के लिए छत से कूदकर भागने का प्रयास किया, लेकिन वह गंभीर रूप से घायल हो गया.

पुलिस ने सत्तर प्रतिशत से अधिक जली कथित प्रेमिका व उसके प्रेमी को आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है, जहां दोनों का उपचार जारी है. पुलिस के मुताबिक हरियाणा के पलवल का निवासी आरोपी उमेश (28) महिला को छह माह पूर्व ही घर से भगा ले गया था. पुलिस महिला को एक माह पूर्व ही 12 फरवरी को बरामद कर लाई थी.

फरह थाने के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) संजय कुमार पाण्डेय ने बताया कि थाना क्षेत्र के गांव कोह निवासी रेखा (30) घर में अकेले टीवी देख रही थी और सात वर्षीय बेटी रोशनी व पांच वर्षीय बेटा विष्णु स्कूल गए हुए थे. पति संजू खेत मजदूरी करने गया हुआ था. तभी दोपहर के समय हरियाणा के हसनपुर गांव निवासी उसका प्रेमी उमेश एक बोतल में पेट्रोल लेकर छत से उसके घर पहुंचा.

वह उस वक्त लहंगा पहन कर महिला का भेष धर कर आया था. उसे उसका दोस्त बाइक पर गांव तक छोड़ गया था. वह आंगन में उतर कर सीधे रेखा के कमरे में घुस गया और उसे साथ चलने के लिए दबाव डालने लगा. रेखा ने मना कर दिया तो उसने बोतल में साथ लाया हुआ पेट्रोल उस पर छिड़क कर आग लगा दी. महिला बुरी तरह झुलस गई. रेखा ने उमेश को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह उसे धक्का देकर भागने लगा.

चीख-पुकार सुनकर बचाने पहुंचे पड़ोसी

इस बीच रेखा की चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी बचाने पहुंचे तो उमेश ने छत से गली में कूद कर भागने का प्रयास किया. लेकिन इस चक्कर में वह बुरी तरह से घायल हो गया. मौके पर पहुंची पुलिस पहले गंभीर रूप से झुलसी महिला व उमेश को फरह के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई, लेकिन दोनों की हालत देखते हुए उन्हें आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया.

पीड़िता की जेठानी का भाई है आरोपी

एसएचओ ने बतायाकि उमेश, रेखा की जेठानी का भाई है, इसलिए उसका वहां आना जाना रहता था. इसीलिए दोनों में प्रेम संबंध पनप गए और बीते वर्ष 31 अगस्त को वह उसके साथ चली गई थी. परिजनों द्वारा पुलिस में रिपोर्ट लिखाए जाने पर उसे एक माह पूर्व 10 फरवरी को हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले से बरामद किया गया था.

प्रेमिका ने जाने से किया मना तो लगा दी आग

इस घटना के बाद दोनों के ऊपर काफी बंदिशें लगा दी गई थीं. रेखा ने भी उमेश से बात करना बंद कर दिया था और आज आग्रह करने पर भी उसके साथ जाने से मना कर दिया. इसी से चिढ़कर उमेश ने उसे जला कर मार डालने का प्रयास किया. उन्होंने बताया कि मामले में अभी तहरीर नहीं मिली है. तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी.

संभल मस्जिद की रंगाई-पुताई से जुड़े मामले में HC में आज सुनवाई, ASI को दाखिल करना है ये एफिडेविट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बाराबंकी में भीषण उमस का कहर, स्कूल में 15 से ज्यादा छात्राएं बेहोश
बाराबंकी में भीषण उमस का कहर, स्कूल में 15 से ज्यादा छात्राएं बेहोश
झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में लखनऊ में प्रदर्शन, ABVP ने फूंका पुतला
झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में लखनऊ में प्रदर्शन, ABVP ने फूंका पुतला
CM धामी के सामने 'रिश्वत' का आरोप लगाने वाली छात्रा का यू-टर्न, बोली- 'घबरा गई थी'
CM धामी के सामने 'रिश्वत' का आरोप लगाने वाली छात्रा का यू-टर्न, बोली- 'घबरा गई थी'
बागपत: चाय में दिया जहर, मंदिर में दफनाकर लगा दी टाइल्स! पुजारी ने किया 2 दोस्तों का कत्ल?
बागपत: चाय में दिया जहर, मंदिर में दफनाकर लगा दी टाइल्स! पुजारी ने किया 2 दोस्तों का कत्ल?

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
Sukhbir Badal News: सुखबीर सिंह बादल पर हुए हमले की होगी जांच, CM फडणवीस का आदेश
सुखबीर सिंह बादल पर हुए हमले की होगी जांच, CM फडणवीस का आदेश
Awarapan 2 Advance Booking: 'आवारापन 2' ने एडवांस बुकिंग में अक्षय कुमार की फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, साल की टॉप 5 प्री सेल में की एंट्री
'आवारापन 2' का एडवांस बुकिंग में कहर, तोड़ा अक्षय की फिल्म का रिकॉर्ड
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
Girls Fight Viral Video : 15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
UPSC NDA-NA 2 परीक्षा की तारीख घोषित, 13 सितंबर को दो शिफ्ट में होगा एग्जाम
UPSC NDA-NA 2 परीक्षा की तारीख घोषित, 13 सितंबर को दो शिफ्ट में होगा एग्जाम
Embed widget