एक्सप्लोरर

UP News: यूपी में झगड़े की सूचना पर पहुंचे दारोगा से मारपीट, अभद्रता के आरोप में बीजेपी नेता गिरफ्तार

Mathura News: पुलिस को हाईवे थाना क्षेत्र के बालाजीपुरम चौराहे पर दो पक्षों के झगड़ा होने की सूचना मिली थी. इस पर एक दारोगा और सिपाही को मौके पर भेजा गया था.

UP News: उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में पुलिस ने दो पक्षों के बीच झगड़े की सूचना पर पहुंचे दारोगा से मारपीट करने और उसकी वर्दी फाड़ने के आरोप में बीजेपी के एक नेता समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है. घटना का एक वीडियो भी वायरल हुआ है जिसमें आरोपी बीजेपी नेता दारोगा का कॉलर पकड़कर उसके साथ अभद्रता करता दिख रहा है. अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) अरविंद कुमार ने बृहस्पतिवार को बताया कि यह घटना मंगलवार देर रात की है. 

पुलिस को हाईवे थाना क्षेत्र के बालाजीपुरम चौराहे पर दो पक्षों के झगड़ा होने की सूचना मिली थी. इस पर एक दारोगा और सिपाही को मौके पर भेजा गया था. पुलिस सूत्रों ने बताया कि बालाजीपुरम वार्ड की पार्षद के पति दिनेश कुमार की मोटरसाइकिल से नीरज नामक व्यक्ति की कार टकरा गई थी. इसे लेकर दोनों पक्षों में झगड़ा शुरू हो गया. देखते ही देखते पथराव होने लगा.

आरोप है कि दारोगा की वर्दी भी फाड़ दी

उन्होंने बताया कि इसकी सूचना मिलने पर दारोगा चेतन भारद्वाज और सिपाही मौके पर पहुंचे. बीच-बचाव की कोशिश पर पार्षद के पति बीजेपी नेता दिनेश और उसके साथियों ने दारोगा से अभद्रता शुरू कर दी और उसके साथ मारपीट की. आरोप है कि दारोगा की वर्दी भी फाड़ दी गयी.

सूत्रों ने बताया कि सूचना मिलने पर अपर पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार पुलिस बल लेकर मौके पर पहुंचे और बीजेपी नेता दिनेश और उसके तीन साथियों को हिरासत में ले लिया. बुधवार को उन सभी के खिलाफ पुलिस पर जानलेवा हमला करने,सरकारी काम में बाधा डालने और निषेधाज्ञा का उल्लंघन करने जैसे गम्भीर आरोपों में मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया. उन्होंने बताया कि दरोगा चेतन भारद्वाज का चिकित्सकीय परीक्षण भी कराया गया है.मामले की जांच पूरी कर जल्द ही आरोप पत्र दाखिल किया जाएगा.

ये भी पढ़े :इंस्टाग्राम का मशहूर कंटेंट क्रिएटर 'शेर' गिरफ्तार, लड़की के साथ बनाई थी अश्लील रील

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सऊदी अरब में यूपी के लाल की मौत, 45 दिन से शव का इंतजार
सऊदी अरब में यूपी के लाल की मौत, 45 दिन से शव का इंतजार
अयोध्या मेडिकल कॉलेज में संदिग्ध पर्ची मिलने से हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी
अयोध्या मेडिकल कॉलेज में संदिग्ध पर्ची मिलने से हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी
किशोरियों से छेड़छाड़ का आरोप, ग्रामीणों ने दो युवकों की पिटाई, वीडियो वायरल
किशोरियों से छेड़छाड़ का आरोप, ग्रामीणों ने दो युवकों की पिटाई, वीडियो वायरल
मसूरी में चला बुलडोजर, प्रशासन की कार्रवाई के दौरान सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
मसूरी में चला बुलडोजर, प्रशासन की कार्रवाई के दौरान सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
Embed widget