एक्सप्लोरर

बागपत: आए थे दुल्हन लेने और साथ ले गए मुकदमे, दुल्हन का पिता बोला- ऐसे आदेश होते रहते हैं

उत्तर प्रदेश के बागपत में लॉकडाउन का उल्लंघन कर निकाह हो रहा था, जिसमें बाराती-घराती शारीरिक दूरी का जरा भी ध्यान नहीं रख रहे थे। इस दौरान दुल्हन के पिता ने कहा कि लॉकडाउन जैसे आदेश तो होते रहते हैं।

बागपत, एबीपी गंगा। आए थे दुल्हन लेने और साथ में ले गए मुकदमे। जी हां, बिनौली थाना क्षेत्र के बरनावा गांव में दो बहनों के निकाह में इतनी भीड़ उमड़ पड़ी कि पुलिस को हस्तक्षेप करते हुए घराती-बाराती, रिश्तेदार समेत 50-60 के खिलाफ मुकदमा दर्ज करना पड़ गया।

घर की लक्ष्मण रेखा लांघकर बाहर निकले लोगों ने जरा भी शारीरिक दूरी का ध्यान नहीं रखा। उल्टा दोनों बहनों का पिता हनीफ पुलिस से बोला कि गांव में कहां धारा 144 लागू होती है और कहां इसमें रोग फैल रहा है। शादी में लोग तो इकट्ठा होते रहते हैं, ऐसे आदेश भी होते रहते हैं।

दरअसल, बरनावा गांव में 6 मई की रात हनीफ कुरैशी की बेटी आलिया और नम्रा का निकाह था, जिसमें दूल्हों के साथ-साथ बाराती, घराती समेत 50 से 60 लोग वहां मौजूद थे। रात के समय बाराती जश्न मना रहे थे तो सूचना पर बरनावा पुलिस चौकी पर तैनात दारोगा हरीश चंद त्यागी पुलिसकर्मियों को लेकर निकाह स्थल पर पहुंच गए।

पुलिस पहुंची तो देखा कि लॉकडाउन का उल्लंघन कर निकाह हो रहा था, जिसमें बाराती-घराती शारीरिक दूरी का जरा भी ध्यान नहीं रख रहे थे। दारोगा ने कार्यक्रम में मौजूद हनीफ कुरैशी से दोनों शादियों में काफी लोगों के शामिल होने की अनुमति मांगी गई तो उसने बताया कि उसने किसी से अनुमति नहीं ली है।

बागपत: आए थे दुल्हन लेने और साथ ले गए मुकदमे, दुल्हन का पिता बोला- ऐसे आदेश होते रहते हैं

पुलिस ने निकाह में मौजूद बाबू पुत्र रज्जाक, शादाब पुत्र सईद उर्फ सीदा (घराती) निवासी मोहल्ला खादर, बरनावा के अलावा सलमान पुत्र अय्यूब, अय्यूब पुत्र नवाब (बाराती) निवासी बस स्टैंड के पास ग्राम सिवाल खास, थाना जानी, मेरठ जीशान उर्फ हारिश पुत्र हाजी शरीफ, हाजी शरीफ पुत्र अमीर अहमद (बाराती) निवासी मोहल्ला चौधरान पट्टी, कस्बा बड़ौत के अलावा 50 से 60 लोगों के खिलाफ धारा 188, 269 और 270 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

एसपी गोपेंद्र प्रताप का कहना है कि अनुमति के बिना निकाह में काफी लोगों की भीड़ जुटी। लॉकडाउन का उल्लंघन करने वाले लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

योगी सरकार ने 455 लेखपालों को दी पदोन्नति, बने राजस्व निरीक्षक
योगी सरकार ने 455 लेखपालों को दी पदोन्नति, बने राजस्व निरीक्षक
देहरादूनः दून अस्पताल की इमरजेंसी वार्ड में चापड़ लेकर घुसा बदमाश, डॉक्टरों को धमकाया
देहरादूनः दून अस्पताल की इमरजेंसी वार्ड में चापड़ लेकर घुसा बदमाश, डॉक्टरों को धमकाया
'अखिलेश के घर में भी चुनाव लड़कर जीत जाएंगे CM योगी', ओपी राजभर का तंज
'अखिलेश के घर में भी चुनाव लड़कर जीत जाएंगे CM योगी', ओपी राजभर का तंज
UP चुनाव से पहले बड़ा फैसला, मिलेंगे 2 LPG सिलेंडर, कितने होंगे खर्च?
UP चुनाव से पहले बड़ा फैसला, मिलेंगे 2 LPG सिलेंडर, कितने होंगे खर्च?

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नोबेल शांति पुरस्कार का ऐलान, भारतीय मूल की नावी पिल्लै को मिला सम्मान
नोबेल शांति पुरस्कार का ऐलान, भारतीय मूल की नावी पिल्लै को मिला सम्मान
दिल्ली: CJP प्रोटेस्ट से पहले बवाल, अरविंद केजरीवाल बोले- 'मैं भी जाऊंगा और...'
दिल्ली: CJP प्रोटेस्ट से पहले बवाल, अरविंद केजरीवाल बोले- 'मैं भी जाऊंगा और...'
CJP के आंदोलन से पहले रेलवे का बड़ा फैसला, दिल्ली आने वाली सभी मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द
CJP के आंदोलन से पहले रेलवे का बड़ा फैसला, दिल्ली आने वाली सभी मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द
'मैंने किसी भी धर्म के बारे में...', इरफान पठान को क्यों देनी पड़ी सफाई, जानें
'मैंने किसी भी धर्म के बारे में...', इरफान पठान को क्यों देनी पड़ी सफाई, जानें
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
मुस्लिमों ने रेजीनगर-नंदीग्राम में दिया साथ तो सीएम शुभेंदु अधिकारी बोले, 'हमने दोस्ती...'
मुस्लिमों ने रेजीनगर-नंदीग्राम में दिया साथ तो सीएम शुभेंदु अधिकारी बोले, 'हमने दोस्ती...'
UP चुनाव से पहले बड़ा फैसला, मिलेंगे 2 LPG सिलेंडर, कितने होंगे खर्च?
UP चुनाव से पहले बड़ा फैसला, मिलेंगे 2 LPG सिलेंडर, कितने होंगे खर्च?
Rejinagar Bypoll Result Live: भाजपा ने रेजीनगर सीट पर दर्ज की 72 हजार वोटों से जीत, हुमायूं कबीर को करारा झटका
Live: भाजपा ने रेजीनगर सीट पर दर्ज की 72 हजार वोटों से जीत, हुमायूं कबीर को करारा झटका
Embed widget