एक्सप्लोरर

यूपी से बाहर भी बढ़ रही जयंत चौधरी की सियासी ताकत, कई राज्यों के नेता RLD में हुए शामिल

UP News: पार्टी के वरिष्ठ नेता अंकुर सक्सेना ने सभी नए सदस्यों का स्वागत किया और कहा कि यह RLD के लिए गौरवपूर्ण क्षण है कि इतने अनुभवी जनप्रतिनिधियों ने पार्टी की विचारधारा से जुड़ने का फैसला किया है.

Jayant Chaudhary News: राष्ट्रीय लोक दल (RLD) को आगामी लोकसभा चुनावों से पहले बड़ी सियासी ताकत मिलती दिख रही है. शनिवार को राजधानी दिल्ली स्थित 25 तुगलक रोड पर आयोजित कार्यक्रम में राजस्थान, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र और ओडिशा जैसे राज्यों से कई पूर्व विधायक, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष और जिला पंचायत सदस्य अपनी-अपनी पार्टियों से त्यागपत्र देकर राष्ट्रीय लोक दल में शामिल हो गए.

इन नेताओं ने RLD के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी के नेतृत्व पर भरोसा जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की. कार्यक्रम में पार्टी के वरिष्ठ नेता अंकुर सक्सेना ने सभी नए सदस्यों का स्वागत किया और कहा कि यह RLD के लिए गौरवपूर्ण क्षण है कि इतने अनुभवी जनप्रतिनिधियों ने पार्टी की विचारधारा से जुड़ने का फैसला किया है.

जयंत चौधरी ने इस मौके पर कहा कि RLD अब सिर्फ उत्तर प्रदेश तक सीमित नहीं है, बल्कि अब यह एक राष्ट्रीय विकल्प बनता जा रहा है. उन्होंने कहा कि पार्टी जनहित, किसान कल्याण और सामाजिक न्याय के मुद्दों पर प्रतिबद्ध है और इन नए साथियों के आने से हमारी ताकत और व्यापक होगी. पश्चिमी उत्तर प्रदेश में किसान और ग्रामीण वोट बैंक में पार्टी की मजबूत पकड़ मानी जाती है. नए नेताओं के जुड़ने से RLD की पकड़ हरियाणा, राजस्थान और महाराष्ट्र जैसे राज्यों में भी बढ़ने की संभावना है.

पार्टी सूत्रों के मुताबिक, आने वाले दिनों में अन्य राज्यों के कई नेता भी RLD से जुड़ सकते हैं. जयंत चौधरी ने यह भी संकेत दिए कि पार्टी जन आक्रोश और जमीनी मुद्दों को लेकर व्यापक अभियान शुरू करने जा रही है, जिसमें नए साथियों की भागीदारी अहम होगी. जय जयंत चौधरी, जय राष्ट्रीय लोक दल, यह नारा आज के कार्यक्रम में बार-बार गूंजता रहा और नए नेताओं के साथ RLD कार्यकर्ताओं में भी खासा उत्साह देखा गया.

UP में बारिश और आंधी के बाद फसलों को नहीं नुकसान, 75 जिलों से जिलाधिकारियों ने दी मौखिक रिपोर्ट

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
बाराबंकी में विवाहिता से गैंगरेप, 8 दिन तक बनाया बंधक
बाराबंकी में विवाहिता से गैंगरेप, 8 दिन तक बनाया बंधक
अंग्रेजी में भी प्रकाशित होगा ‘उत्तर प्रदेश संदेश’, युवाओं पर फोकस
अंग्रेजी में भी प्रकाशित होगा ‘उत्तर प्रदेश संदेश’, युवाओं पर फोकस
नोएडा DM ने स्कूलों में तय किया स्क्रीन टाइम, निर्देश जारी
नोएडा DM ने स्कूलों में तय किया स्क्रीन टाइम, निर्देश जारी

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget