एक्सप्लोरर

Flood in Maharajganj: महाराजगंज में कई गांव बाढ़ के पानी से घिरे, लोगों के खाने पीने और पशुओं के चारे की भारी समस्या

Flood in Maharajganj: नेपाल के रास्ते महाराजगंज में आने वाले नदी और नाले लगातार हो रही बारिश के कारण उफान पर हैं. जिसके कारण कई दर्जन गावों में बाढ़ का पानी घुस गया है.

Flood in Maharajganj: नेपाल के पहाड़ी इलाकों और भारत के तराई क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश से महराजगंज जनपद के निचलौल और नौतनवा तहसील क्षेत्र के कई दर्जन गांव बाढ़ के पानी से पूरी तरह घिर चुके हैं. वहीं गांवों में कई फुट पानी घुस जाने से ग्रामीणों सहित पशुओं को भारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है.

बाढ़ के कारण लोग अपने घरों की छतों और ऊंचे स्थानों पर रहने को मजबूर हो गए हैं, वहीं कई लोग पलायन कर दूसरे जगहों पर चले गए हैं. प्रशासन की ओर से बाढ़ और बचाव के लिए एनडीआरएफ और पीएसी की कई टीमें लगाई गई हैं, जो लोगों तक खाने पीने का सामान और दवाएं पहुंचा रहे हैं. प्रशासन की ओर से बाढ़ में फंसे लोगों को निकालने का काम भी लगातार जारी है. वहीं डीएम और एसपी ने बाढ़ से घिरे कई गांव का दौरा कर राहत सामग्री वितरित की और ग्रामीणों की समस्याएं जानी.

नेपाल से महाराजगंज में निकलने वाली पहाड़ी नदियां और नाले पूरी तरह से उफान पर हैं. बीते 4 दिनों से जनपद के निचलौल और नौतनवा तहसील क्षेत्र के कई दर्जन गांव बाढ़ के पानी से पूरी तरह घिर चुके हैं. कई गावों में 4 से 5 फीट तक पानी भरा हुआ है, जिससे लोग अपनी छतों पर रहने को मजबूर हो गए हैं. लोगों को खाने पीने सहित पशुओं के चारों की भी भारी समस्या आ रही है. ग्रामीणों का कहना है कि बाढ़ के पानी से पिछले 4 दिनों से वह लोग घिरे हुए हैं जिससे काफी समस्याएं आ रही हैं. प्रशासन की ओर से जो भी राहत बचाव कार्य चलाए जा रहे हैं वह नाकाफी हैं. 

महाराजगंज जिले में बाढ़ को देखते हुए जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने बाढ़ प्रभावित गावों का दौरा कर ग्रामीणों को राहत सामग्री वितरित की और उनकी समस्याएं सुनी. जिलाधिकारी ने बताया कि बाढ़ से घिरे गांव में राहत सामग्री भेजी जा रही हैं, एनडीआरएफ और पीएसी की टीमें लगातार राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई हैं. संक्रमित बीमारियों से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम को भी लगाया गया है, ग्रामीणों से अपील की जा रही है कि वह ऊंचे स्थानों पर रहे.

इसे भी पढ़ेंः

Acid Attack In Raebareli: शादी न होने से नाराज युवक ने प्रेमिका पर फेंका तेजाब, गिरफ्तारी के बाद खोले कई राज

Krishna Janmashtami in ISKCON Temple: नोएडा के इस्कॉन मंदिर में बड़े धूमधाम से हुई कान्हा की आरती, अपने इष्ट देव के जन्मदिन में झूमते दिखे भक्त

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वाराणसी में गंगा का जलस्तर बढ़ा, श्रद्धालुओं से सतर्कता बरतने की अपील
वाराणसी में गंगा का जलस्तर बढ़ा, श्रद्धालुओं से सतर्कता बरतने की अपील
Bhadohi News: 'बाबा को जल चढ़ाए, लेकिन कानून हाथ में न लें', ADG की कांवड़ियों से अपील
'बाबा को जल चढ़ाए, लेकिन कानून हाथ में न लें', ADG की कांवड़ियों से अपील
अखिलेश को OP राजभर ने दी कव्वाली सीखने की सलाह, कहा- 2027 के बाद...
अखिलेश को OP राजभर ने दी कव्वाली सीखने की सलाह, कहा- 2027 के बाद...
सावन के पहले सोमवार पर उमड़े भक्त, वाराणसी-अयोध्या में बम-बम के जयकारों से गूंजे मंदिर
सावन के पहले सोमवार पर उमड़े भक्त, वाराणसी-अयोध्या में बम-बम के जयकारों से गूंजे मंदिर

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज को लेकर ओमान-ईरान के बीच फाइनल हुई डील, बनेगा नया रास्ता?
होर्मुज को लेकर ओमान-ईरान के बीच फाइनल हुई डील, बनेगा नया रास्ता?
Datia Bypoll Result 2026 Live: दतिया में वोटो की गिनती जारी, BJP ने बनाई बढ़त, कितना पीछे हैं कांग्रेस के घनश्याम सिंह?
Live: दतिया में वोटो की गिनती जारी, BJP ने बनाई बढ़त, कितना पीछे हैं कांग्रेस के घनश्याम सिंह?
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
'मैं राक्षस बन गया था, सेट पर शराब पीता था', राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं' शो
राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं'? बोले- 'मैं सेट पर शराब पीता था'
जिन 12 मैदानों पर होंगे विश्वकप के मैच वहां कैसा है भारत का रिकॉर्ड?
जिन 12 मैदानों पर होंगे विश्वकप के मैच वहां कैसा है भारत का रिकॉर्ड?
Xप्लेन: Google और OpenAI जैसी कंपनियों पर भारत की निर्भरता कितनी खतरनाक?
Google और OpenAI जैसी कंपनियों पर भारत की निर्भरता कितनी खतरनाक?
अखिलेश को OP राजभर ने दी कव्वाली सीखने की सलाह, कहा- 2027 के बाद...
अखिलेश को OP राजभर ने दी कव्वाली सीखने की सलाह, कहा- 2027 के बाद...
World Breastfeeding Week 2026: बच्चे के लिए कितना जरूरी है मां का दूध, इसमें कितना पोषण?
बच्चे के लिए कितना जरूरी है मां का दूध, इसमें कितना पोषण?
Embed widget