एक्सप्लोरर

यूपी में BSP-कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, कई वरिष्ठ नेता समाजवादी पार्टी में हुए शामिल

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सभी का स्वागत करते हुए कहा कि भाजपा एक झूठी पार्टी है और इसे हराने के लिए जो लोग भी समाजवादी पार्टी के साथ आ रहे हैं हम उनका स्वागत करते हैं.

लखनऊः  उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2020 से पहले पार्टी और संगठन को मजबूत करने में जुटी समाजवादी पार्टी ने आज कई दलों के दिग्गज नेताओं को पार्टी में शामिल कराया है. सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की मौजूदगी में विभिन्न जिलों के दर्जनों नेता सपा में शामिल हुए. सपा प्रदेश मुख्यालय पर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में बदायूं से पांच बार सांसद रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री सलीम शेरवानी, अंबेडकर नगर से बसपा से पूर्व सांसद और बसपा में कोऑर्डिनेटर रहे त्रिभुवन दत्त, हरदोई के शाहाबाद से बसपा से विधायक रहे आसिफ़ उर्फ बब्बू खा, हापुड़ की धौलाना सीट से बसपा विधायक असलम चौधरी की पत्नी, महाराजगंज जिला पंचायत अध्यक्ष प्रभु दयाल चौहान समेत कई अन्य नेता समाजवादी पार्टी में शामिल हुए.

नेताओं ने कहा कि अगले विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने के लिए काम करेंगे. इस मौके पर जन वादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय चौहान और महान दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष केशव मौर्या भी मौजूद रहे. सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सभी का स्वागत किया. उन्होंने कहा कि भाजपा एक झूठी पार्टी है और इसे हराने के लिए जो लोग भी समाजवादी पार्टी के साथ आ रहे हैं हम उनका स्वागत करते हैं.

कोरोना पर झूठ बोल रही है सरकार

अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में किसानों के साथ लूट हो रही है, नौजवानों के पास रोजगार नहीं है. भाजपा सरकार को बताना चाहिए कि जो चार लाख करोड़ का एमओयू हुआ था उससे कितने रोजगार आए. यादव ने कहा कि आज पूरी दुनिया कोरोनावायरस से लड़ रही है. हमने शुरू से ही कहा था कि ज्यादा से ज्यादा टेस्टिंग होना चाहिए जिससे पता चले की बीमारी कितना फैली है. लेकिन यूपी की सिर्फ सरकार ने फैसला किया है कि कम टेस्टिंग करो जिससे संख्या कम पता चले.

उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस से कैबिनेट मंत्रियों, एमएलसी समेत तमाम लोगों की मौतें हुई हैं. लेकिन उसके बाद भी यह सरकार लगातार झूठ बोल रही है. अब सरकार कह रही है कि कोरोना वायरस के साथ ही चलना पड़ेगा. यादव ने कहा कि यूपी में विकास ठप है, रोजगार नहीं है. सरकार ने दो बार भूमि पूजन कराया और 4 लाख करोड़ से अधिक का एमओयू साइन किया लेकिन रोजगार एक नहीं आया.

विधानसभा में अच्छा प्रदर्शन करेगी सपा

उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त है. महिलाओं की सुरक्षा के लिए राज्य सरकारों को अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए. यूपी में सपा सरकार के दौरान 1090 जैसा रिस्पांस सिस्टम बनाया गया था, जिसे इस सरकार ने बर्बाद कर दिया. इसकी तारीफ सुप्रीम कोर्ट ने भी की थी. यादव ने कहा कि यूपी के विधानसभा उपचुनाव में समाजवादी पार्टी का परफॉर्मेंस बहुत अच्छा होगा, और यह 2022 के चुनाव की तैयारी होगी.

तमिलनाडुः बीजेपी नेता खुशबू सुंदर को पुलिस ने हिरासत में लिया, जानिए क्या है पूरा मामला

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ‘इंफेंट्री दिवस’ पर सैनिकों को दी बधाई, कहा,-उनके योगदान पर देश को गर्व है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'आज मुसलमान मुसलामन से लड़ रहा...', विजयादशमी पर और क्या-क्या बोले CM योगी
'आज मुसलमान मुसलामन से लड़ रहा...', विजयादशमी पर और क्या-क्या बोले CM योगी
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
महोबा में मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन, कीरत सागर पर उमड़ी भीड़
महोबा में मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन, कीरत सागर पर उमड़ी भीड़
वाराणसी एयर शो की तैयारी पूरी, 25 अक्टूबर को आएंगे PM मोदी, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
वाराणसी एयर शो की तैयारी पूरी, 25 अक्टूबर को आएंगे PM मोदी, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget