एक्सप्लोरर

मनीष गुप्ता हत्याकांडः गोरखपुर पहुंची एसआईटी की टीम, मामले की कर रही है बारीकी से जांच

मनीष गुप्ता हत्याकांड के मामले की जांच के लिए एसआईटी की टीम गोरखपुर पहुंच गई है. एसआईटी की टीम मामले की बारीकी से जांच कर रही है.

गोरखपुरः कानपुर के कारोबारी मनीष गुप्‍ता की मौत के रहस्‍य की गुत्‍थी को सुलझाने के लिए एसआईटी टीम कुछ दिनों तक गोरखपुर में ही रहेगी. होटल कृष्‍णा पैलेस में टीम ने शनिवार की शाम 4 बजे पहुंचने के बाद रात 10 बजे तक साक्ष्‍यों को जुटाया. टीम ने तीसरे फ्लोर पर स्थित कमरा नंबर 512 से लेकर नीचे ग्राउंड फ्लोर तक कैमिकल डाला. केमिकल डालते ही धो दिए गए खून के धब्‍बे उभर आए. इस बीच मानसी हास्पिटल के संचालक डॉक्टर पंकज कुमार दीक्षित ने बताया कि उन्‍होंने CCTV में देखा कि मनीष बेसुध हाल में थे. आरोपी इंस्‍पेक्‍टर जेएन सिंह ने ड्यूटी पर तैनात चिकित्‍सक और कर्मचारियों से कहा था कि चेकिंग के दौरान गिरने से नाक से खून आ रहा है, ट्रीटमेंट कर दें.

कृष्‍णा पैलेस होटल में एसआईटी की टीम बारीकी से मामले की छानबीन कर रही है. एसआईटी टीम ने बहुत ही बारीकी के साथ साक्ष्‍यों का संकलन करने के बाद उभरे हुए खून के धब्‍बों के ऊपर प्‍लास्टिक लगा दी है. गोरखपुर पहुंची एसआईटी टीम को लीड कर रहे एसीपी आनंद प्रकाश तिवारी ने बताया कि टीम अभी कुछ दिनों तक परीक्षण करेगी, जिससे जांच को पूरी तरह से निष्‍पक्ष तरीके से पूरा किया जा सके.

वहीं अस्‍पताल की ओर से सीसीटीवी तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें आरोपी उप निरीक्षक अक्षय मिश्रा आगे और पीछे वर्दी में आरोपी इंस्‍पेक्‍टर जेएन सिंह दिखाई भी दे रहा है. एबीपी न्यूज से बातचीत करते हुए डॉक्टर पंकज कुमार दीक्षित ने बताया कि वे रात में अस्‍पताल में न‍हीं थे. लेकिन जब वे सुबह अस्‍पताल पहुंचे, तो उन्‍होंने सीसीटीवी फुटेज में देखा कि मनीष गुप्‍ता को उनके अस्‍पताल लाया गया.

डॉक्टर ने बताया कि मनीष का बीपी-पल्‍स मिल नहीं पाने की वजह से उन्‍हें 10 मिनट के अंदर ही बीआरडी मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया. जिस वक्त उन्हें हॉस्पिटल में लाया गया उस समय उनके मुंह पर खून लगा हुआ था. वे उस समय बेसुध हाल में थे. सीसीटीवी के डीवीआर को पुलिस ने कस्‍टडी में ले लिया है.

प्रियंका गांधी को सीतापुर पुलिस ने हिरासत में लिया, फिलहाल PAC के गेस्ट हाउस में रखा गया

लखीमपुर खीरी: राकेश टिकैत बोले- कार्रवाई ना होने तक नहीं करेंगे अंतिम संस्कार, FIR में आशीष मिश्रा का नाम होना तय, विपक्षी नेताओं को प्रशासन ने रोका 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
रामपुर में अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार
रामपुर में अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार
बस्ती के 'अद्भुत बाबू' की चर्चा, एक साथ दो जिलों में कर रहा नौकरी
बस्ती के 'अद्भुत बाबू' की चर्चा, एक साथ दो जिलों में कर रहा नौकरी
उत्तराखंड: डाक विभाग में 61 भर्तियां, 58 के हाई स्कूल में 100% नंबर
उत्तराखंड: डाक विभाग में 61 भर्तियां, 58 के हाई स्कूल में 100% नंबर

वीडियोज

Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
CM Yogi Vs Akhilesh Yadav! 27 में किसका 'हिन्दू कार्ड' चलेगा ?
Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
पटाखों पर रोक के पक्ष में नहीं SC, कहा- जागरुकता के लिए विराट कोहली जैसी हस्तियों को शामिल करें
पटाखों पर रोक के पक्ष में नहीं SC, कहा- जागरुकता के लिए विराट कोहली जैसी हस्तियों को शामिल करें
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget