एक्सप्लोरर

Ayodhya Crime: अयोध्या विकास प्राधिकरण सचिव पर शख्स ने तानी रिवॉल्वर, पुलिस ने किया गिरफ्तार

UP News: अयोध्या विकास प्राधिकरण सचिव पर एक शख्स ने रिवॉल्वर तान दी. प्राधिकरण के अन्य कर्मचारियों ने शख्स को पकड़ कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया है. इस मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है.

Ayodhay News: अयोध्या के गुप्तार घाट पर आवंटित दुकान के एक आवंटी ने अयोध्या विकास प्राधिकरण के सचिव पर ही उनके ही ऑफिस में रिवाल्वर तान दी. सचिव के शोर मचाने पर प्राधिकरण के कर्मचारी दौड़कर पहुंचे और उन्होंने रिवाल्वर लिए हुए पंकज उपाध्याय नामक युवक को पकड़कर पुलिस को सूचना दी. पुलिस युवक को गिरफ्तार कर कैंट थाना ले आई. पुलिस ने विकास प्राधिकरण सचिव की शिकायत पर शख्स के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी. 

पूरा मामला अयोध्या जनपद के गुप्तार घाट क्षेत्र में दुकान आवंटन से जुड़ा हुआ है. आरोपी पंकज उपाध्याय को भी गुप्तार घाट में एक दुकान आवंटित की गई थी. आवंटन की शर्त के अनुसार आवंटित होने के बाद नीलामी की लागत की 25 प्रतिशत धनराशि जमा करनी थी लेकिन पंकज उपाध्याय ने यह धनराशि जमा नहीं. जिस पर विकास प्राधिकरण की तरफ से उसे नोटिस भेजा. पंकज उपाध्याय इस नोटिस के खिलाफ हाईकोर्ट चला गया. हाईकोर्ट ने इस मामले में अयोध्या विकास प्राधिकरण को मामले का समाधान करने के लिए निर्देशित किया.

पुलिस ने शुरू की कार्रवाई
विकास प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि हाईकोर्ट के निर्देश पर पंकज उपाध्याय को पैसा जमा करने के लिए अतिरिक्त समय दिया गया. उन्होंने बताया कि आरोपी पंकज उपाध्याय पैसा जमा करने की बजाय आए दिन विकास प्राधिकरण की ऑफिस में पहुंचकर अभद्रता करता रहा. बुधवार को वह फिर एक बार अयोध्या विकास प्राधिकरण पहुंचा और सचिव सत्येंद्र प्रताप सिंह से बहस के बाद उनके ऊपर रिवाल्वर तान दी. पंकज उपाध्याय ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी. बताया जाता है कि आरोपी पंकज उपाध्याय मूल रूप से अंबेडकर नगर जनपद का निवासी है और अयोध्या के जनकपुरी कॉलोनी में मौजूदा समय में रह रहा है. फिलहाल आरोपी पुलिस के हिरासत में है. पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है.

ये भी पढ़ें: 'देश का हित सत्ता के हित...', अखिलेश यादव ने आंध्र प्रदेश का जिक्र कर BJP पर लगाए गंभीर आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी के 18 मंडलों में पहुंचेगा Blue DotsAI, युवाओं को मिलेगा डिजिटल मंच
यूपी के 18 मंडलों में पहुंचेगा Blue DotsAI, युवाओं को मिलेगा डिजिटल मंच
एशियन पैरा गेम्स 2026: सीएम योगी ने सुहास एलवाई और सुवर्णा राज को दी बधाई
एशियन पैरा गेम्स 2026: सीएम योगी ने सुहास एलवाई और सुवर्णा राज को दी बधाई
UP में सुविधाएं बढ़ीं तो देवी धामों को उमड़े श्रद्धालु, धार्मिक पर्यटन को मिल रही गति
UP में सुविधाएं बढ़ीं तो देवी धामों को उमड़े श्रद्धालु, धार्मिक पर्यटन को मिल रही गति
श्रद्धा दुबे को 10 दिनों की न्यायिक हिरासत, पुलिस के सवालों पर कहा, 'मेरे...'
श्रद्धा दुबे को 10 दिनों की न्यायिक हिरासत, पुलिस के सवालों पर कहा, 'मेरे...'

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
Embed widget