एक्सप्लोरर

भदोही: छोटी बहू से अवैध संबंध रखने पर भड़की पत्नी, बड़ी बहू के साथ मिलकर काट दिया पति का गला

भदोही में ससुर ने अपनी छोटी बहू से कथित तौर पर अवैध संबंध बना लिए, जब इसका विरोध उसकी पत्नी और बड़ी बहू ने किया तो गुलाब ने उन दोनों को अपने घर से सौ मीटर दूर स्थित दूसरे घर में रहने को भेज दिया. इसके बाद गुलाब की हत्या कर दी गई.

भदोही: अपनी छोटी बहू से कथित तौर पर अवैध संबंध रखने पर पत्नी और बड़ी बहू ने मिलकर एक शख्स की गला काटकर शनिवार को हत्‍या कर दी. पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की जांच कर रही है. पुलिस के अनुसार घटना कोइरौना थाना के सीता समाहित स्थल के पास इनार गांव में शनिवार आधी रात को उस वक्त हुई जब गुलाब यादव (55) अपनी छोटी बहू के साथ कथित तौर पर सो रहा था.

पत्नी और बड़ी बहू को दूसरे घर भेजा पुलिस अधीक्षक राम बदन सिंह ने प्रारंभिक जांच के बाद रविवार को बताया कि गुलाब यादव के चार बेटे हैं और सभी मुंबई में रहते हैं, वो अपनी पत्नी डगरी देवी (48), बड़ी बहू राधिका और छोटी बहू पूनम (25) के साथ यहां रह रहा था. उन्होंने बताया गुलाब यादव ने अपनी छोटी बहू पूनम से कथित तौर पर अवैध संबंध बना लिए, जब इसका विरोध उसकी पत्नी और बड़ी बहू ने किया तो गुलाब ने उन दोनों को अपने घर से सौ मीटर दूर स्थित दूसरे घर में रहने को भेज दिया.

बड़ी बहू की फोड़ दी आंख पुलिस अधीक्षक के मुताबिक एक सप्ताह पहले पूनम को बड़ी बहू ने मायके भेज दिया जिस पर गुलाब ने बड़ी बहू राधिका की एक आंख फोड़ दी और सिर पर पत्थर से वार कर घायल कर दिया था. उन्होंने बताया कि चार दिन पहले गुलाब, पूनम को वापस घर ले आया.

अवैध संबंध होने की पुष्टि हुई सिंह ने रविवार को बताया कि बीती रात पूनम ने पुलिस को सूचना दी कि उसकी सास डगरी देवी और राधिका दोनों चाकू लेकर मारने आ रही हैं, जब पुलिस पहुंची तो गुलाब यादव की गर्दन कटी हुई मिली जिसके बाद उसे जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. उन्होंने प्रथम दृष्टया जांच के आधार पर बताया कि गुलाब यादव के अवैध संबंध पूनम से होने की पुष्टि हुई है.

गहराई से जांच की जा रही है पुलिस अधीक्षक राम बदन सिंह ने बताया सभी से पूछताछ शुरू कर दी गई है और पूछताछ में कई तरह के बयान सामने आने के बाद पूनम ने भी पुलिस को सूचना देने से इनकार किया. सिंह ने बताया कि हत्या कैसे और किसने की इसकी गहराई से जांच की जा रही है, अभी तक इस मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है. पुलिस ने गुलाब के चारों बेटों को सूचना भेजी है.

ये भी पढ़ें:

महराजगंज: अगवा किये गये मासूम का शव मिला, कातिल निकला नाबालिग चाचा, मांगी थी 50 लाख की फिरौती

रायबरेली: हत्यारे पति का वीडियो वायरल, पत्नी के पास बैठकर करता रहा बहकी-बहकी बातें, इस वजह से किया कत्ल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'दुष्यंत गौतम को...' अंकिता भंडारी के परिजनों ने सरकार को दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम
'दुष्यंत गौतम को...' अंकिता भंडारी के परिजनों ने सरकार को दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम
अमेठी की फैक्ट्री में बड़ा हादसा, मशीन की चपेट में आने से मजदूर की मौत
अमेठी की फैक्ट्री में बड़ा हादसा, मशीन की चपेट में आने से मजदूर की मौत
प्रयागराज का कसारी मसारी अब श्रीकृष्णपुरी, सीएम योगी ने किया नाम बदलने का ऐलान
प्रयागराज का कसारी मसारी अब श्रीकृष्णपुरी, सीएम योगी ने किया नाम बदलने का ऐलान
अंकिता भंडारी केस: 88 दिन में जांच, 500 पन्नों की चार्जशीट, पुलिस ने क्या बताया?
अंकिता भंडारी केस: 88 दिन में जांच, 500 पन्नों की चार्जशीट, पुलिस ने क्या बताया?

वीडियोज

Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
'दुष्यंत गौतम को...' अंकिता भंडारी के परिजनों ने सरकार को दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम
'दुष्यंत गौतम को...' अंकिता भंडारी के परिजनों ने सरकार को दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
इस फ्राइडे रोमांस, थ्रिलर और हॉरर का मिलेगा फुल डोज, OTT पर रिलीज हो रहीं 7 नई फिल्में
रोमांस से थ्रिलर-हॉरर तक, इस वीकेंड ओटीटी पर नहीं होगी एंटरटेनमेंट की कमी
हैदराबाद में टीम इंडिया के साथ 'बेईमानी', आउट नहीं थे नमन धीर? फिर उठा बवाल
हैदराबाद में टीम इंडिया के साथ 'बेईमानी', आउट नहीं थे नमन धीर? फिर उठा बवाल
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
'बांग्लादेश जैसा भारत में करना चाहते हैं आंदोलन', BJP बोली- राहुल लोकतंत्र के लिए खतरा
'बांग्लादेश जैसा भारत में करना चाहते हैं आंदोलन', BJP बोली- राहुल लोकतंत्र के लिए खतरा
10 लाख रुपये से कम में सनरूफ वाली SUV, महिंद्रा की नई CNG कार लॉन्च
10 लाख रुपये से कम में सनरूफ वाली SUV, महिंद्रा की नई CNG कार लॉन्च
Embed widget