एक्सप्लोरर

UP News: 11वीं में पढ़ने वाला छात्र बना कांट्रैक्ट किलर, हत्या से पहले ही ग्रामीणों ने दबोचा

Basti News: बस्ती में तीन लोग एक शख्स की हत्या करने पहुंचे थे. इनमें दो लोग वारदात को अंजाम देने से पहले भाग गए और एक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया.

UP News: यूपी के बस्ती से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां 11वीं में पढ़ने वाला छात्र सुपारी किलर बन गया. छात्र ने एक लाख रुपये की सुपारी ली थी. ये मामला हरैया थाना क्षेत्र के परसवरा का है. आरोपी की पहचान अभिषेक वर्मा के रूप में हुई है.

आरोपी ने बताया कि उसने गांव के रामसूरत नाम के व्यक्ति की हत्या की सुपारी ली थी. जिसके लिए आरोपी कई दिनों से खेत की रेकी कर रहा था. आरोपी अजगर गांव का रहने वाला है. इसके साथ हत्या करने दो अन्य सुपारी किलर भी मौजूद थे, लेकिन वे भाग गए और अभिषेक को ग्रामीणों ने दबोचकर पुलिस के हवाले कर दिया. 

हत्या के बाद मिलने थे एक लाख रुपये

आरोपी ने बताया कि जिसकी हत्या करनी थी उसको पहचानता नहीं था. बस इतना पता था कि वो रोज सुबह 8 बजे चारा काटने के लिए खेत में आता है. इस व्यक्ति की गोली मारकर हत्या नहीं करनी थी बल्कि हंसुआ से गला काट कर हत्या करनी थी. पकड़े गए सुपारी किलर ने बताया कि अनिल कुमार ने मुझसे कहा था कि काम होने के बाद एक लाख रुपये मिलेंगे.

पीड़ित का पत्नी से चल रहा विवाद

इस मामले में पीड़ित रामसूरत ने बताया कि उसका 20 साल से पत्नी से विवाद चल रहा है. पत्नी अपने दो बेटों से साथ मायके में रहती है. उसने आशंका जताई है कि उसकी पत्नी 20 बीघा जमीन के लिए उसकी हत्या न करवा दे. साथ ही पीड़ित ने बताया कि हम चारा काटने सुबह और शाम अपने खेत में जाते हैं. वहीं पर वो लोग इंतजार कर रहे थे, लेकिन 25 सितंबर को मेरे घर पर पूजा थी इसलिए खेत में चारा काटने नहीं गए और मेरी जान बच गई.

एसपी से लगाई जान बचाने की गुहार 

उन्होंने बताया कि सुपारी किलर को ग्रामीणों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया. पुलिस ने हत्या करने की बात कुबूल करने वाले सुपारी किलर को शांति भंग में चालान कर मामले को रफादफा कर दिया. जिसके बाद पीड़ित व्यक्ति ने एसपी कार्यालय पहुंचकर अपनी जान बचाने की गुहार लगाई. 

एसपी ने इस मामले में जांच का हवाला देते हुए कुछ भी बोलने से मना कर दिया. वहीं जब एसओ से फोन पर बात की गई तो उन्होंने बताया कि घटना की जांच की गई. ऐसा कोई मामला नहीं लग रहा है. ये लोग किसी महिला से मिलने आए थे, उसी दौरान गांव वालों ने पकड़ लिया, लेकिन पकड़ा गया युवक साफ तौर पर बता रहा है कि वह हत्या करने आया था. उसे एक लाख रुपये काम होने के बाद मिलते. ऐसे में कई सवाल खड़े हो रहे हैं. बहरहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. 

ये भी पढ़ें- 

UK News: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने लंदन में 4800 करोड़ के MoU किए साइन, बर्मिंघम के मंदिर में की पूजा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुलायम सिंह यादव से सीएम योगी तक, इस जिले पर फिर छिड़ी सियासत
मुलायम सिंह यादव से सीएम योगी तक, इस जिले पर फिर छिड़ी सियासत
बाराबंकी: CNG पंप पर लाइन को लेकर बवाल, दरोगा पर मारपीट का आरोप
बाराबंकी: CNG पंप पर लाइन को लेकर बवाल, दरोगा पर मारपीट का आरोप
सपा के गढ़ में गरजे CM योगी, 'अब यूपी में सब कुछ चंगा है'
सपा के गढ़ में गरजे CM योगी, 'अब यूपी में सब कुछ चंगा है'
लखनऊ, जयपुर, भोपाल, पटना, दिल्ली- हर मेट्रो का सिर्फ एक कार्ड! किसने कर दी ये मांग?
लखनऊ, जयपुर, भोपाल, पटना, दिल्ली- हर मेट्रो का सिर्फ एक कार्ड! किसने कर दी ये मांग?

वीडियोज

Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग
7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM का Video डिलीट: मेटा के सीनियर अधिकारी तलब, सरकार ने फिर भेजा समन
PM का Video डिलीट: मेटा के सीनियर अधिकारी तलब, सरकार ने फिर भेजा समन
सोनम रघुवंशी के सरेंडर पर राजा के भाई बोले- 'इंसाफ की...'
सोनम रघुवंशी के सरेंडर पर राजा के भाई बोले- 'इंसाफ की...'
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
राज्यसभा से पास होने के एक दिन बाद लोकसभा में भी वंदे मातरम् बिल पास
राज्यसभा से पास होने के एक दिन बाद लोकसभा में भी वंदे मातरम् बिल पास
पूर्वी नेपाल में भड़की हिंसा, भारत से सटे 3 जिलों में कर्फ्यू. 1 की मौत
पूर्वी नेपाल में भड़की हिंसा, भारत से सटे 3 जिलों में कर्फ्यू. 1 की मौत
फैमिली को मुश्किलों से बचाने के लिए करें BJP..., धमकी का आरोप लगा बोले दीपके
फैमिली को मुश्किलों से बचाने के लिए करें BJP..., धमकी का आरोप लगा बोले दीपके
Embed widget