एक्सप्लोरर

गोरखपुर: पुलिस ने मर्डर केस में किया खुलासा, सूद के 1.67 लाख रुपए वापस मांगने पर हुई थी युवक की हत्‍या

गोरखपुर पुलिस ने 12 दिन पहले सड़क पर मिली युवक की लाश को लेकर बड़ा खुलासा किया है. इसके मुताबिक मृतक सूद देने का काम करता था. इसी को लेकर दोस्त ने ही हत्या कर दी. पढ़ें पूरा मामला.

गोरखपुर: सूद पर दिए 1.67 लाख रुपए वापस मांगने पर 28 सितंबर को युवक की हत्‍या कर उसके शव को सड़क पर फेंक दिया गया था. अगले दिन यानी 29 सितंबर को पुलिस ने सड़क के किनारे युवक की लाश बरामद की थी. हत्‍या के आरोप में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. रुपए वापस मांगने पर दोस्‍त ही युवक के कातिल बन गए. उन्‍होंने युवक की हत्‍या करने के बाद लाश को सड़क किनारे फेंक दिया था.

गोरखपुर के पुलिस लाइन स्थित व्‍हाइट हाउस में एसपी नार्थ अरविंद कुमार पाण्‍डेय ने घटना का खुलासा किया. उन्‍होंने बताया कि 29 सितंबर को सहजनवां के कनपुरवा में सड़क के किनारे एक युवक की लाश मिली थी. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्‍टमार्टम के लिए भेजा था. युवक को सिर और शरीर के अन्‍य हिस्‍सों पर वार कर मौत के घाट उतारा गया था. इस मामले में पुलिस ने आईपीसी की धारा 302, 201, 404 के तहत केस दर्ज किया.

ब्लाइंड मर्डर केस था

एसपी नार्थ अरविन्‍द कुमार पाण्‍डेय ने बताया कि ब्‍लाइंड मर्डर का खुलासा कर पाना आसान नहीं रहा. उन्‍होंने बताया कि युवक की शिनाख्‍त संतकबीर नगर के रहने वाले बालेन्‍द्र के रूप में हुई. उसके बाद से पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की, तो पता चला कि मृतक बालेन्‍द्र शराब पीने का आदी रहा है. वो सूद पर रुपए देता था. उन्‍होंने बताया कि विक्‍की गुप्‍ता के पास इसका सूद के 1.67 लाख रुपए बकाया रहा है. बालेन्‍द्र लगातार विक्‍की से रुपए मांग रहा था और इसे जलील करता रहा है.

इस मामले में पुलिस ने संतकबीरनगर के खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र के दीघा बरदहिया के रहने वाले संदीप उर्फ विक्‍की गुप्‍ता और खलीलाबाद के शिवापार के राहुल कुमार को गिरफ्तार किया गया है. उन्‍होंने बताया कि आरोपियों की निशानदेही पर आलाकत्‍ल चाकू भी बरामद किया गया है. उन्‍होंने बताया कि विक्‍की गुप्‍ता ने तीन साल पहले बालेंद्र से 1,67,000 रुपए सूद पर लिया था. जो वापस नहीं दे पा रहा था. जिसको लेकर बालेंद्र बार-बार उससे रुपए की मांग कर रहा था.

शराब पिलाकर कर दी हत्या

वो रुपए देने में असमर्थ रहा है. यही वजह है कि अपने दोस्‍त राहुल को रुपए का लालच दिया. इसके बाद 28 सितंबर को दोनों ने मिलकर बालेंद्र को मारने का प्लान बनाया. रात में अंडे की दुकान पर ले जाकर बालेंद्र को काफी शराब पिलाई. बालेंद्र को ज्यादा नशा हो गया था. नशे की हालत में उसे मोटरसाइकिल से ले जाकर सहजनवां के कनपुरवा में सुनसान जगह पर विक्‍की गुप्‍ता ने सिर पर पीछे से कई बार छुरे से प्रहार किया और बालेंद्र की हत्या कर दी. रक्त रंजित खून से सने अपने कपड़े को पुलिया के पास झाड़ी में छिपा दिया. इसके बाद मोटरसाइकिल और मोबाइल को आमी नदी में फेंक दिया.

ये भी पढ़ें.

रायबरेली: थाने बुलाकर सिपाही ने फौजी को पीटा, जमीन विवाद मामले में पुलिस कर रही लीपापोती

कुशीनगर: घर की दहलीज तक भी नहीं पहुंचे पाये थे कि उजड़ गया गया काजल का सुहाग, पढ़ें ये झकझोर देने वाली खबर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अपने दांव में फंसे अखिलेश! AIMIM ने पूछा 20% मुस्लिमों की भागेदारी पर सवाल
अपने दांव में फंसे अखिलेश! AIMIM ने पूछा 20% मुस्लिमों की भागेदारी पर सवाल
महोबा में जेन-अल्फा का प्रदर्शन, खराब सड़क के लेकर फूटा छात्रों का गुस्सा
महोबा में जेन-अल्फा का प्रदर्शन, खराब सड़क के लेकर फूटा छात्रों का गुस्सा
पीलीभीत में उधार सामान देने से मना करने पर दुकानदार की हत्या, 3 गिरफ्तार
पीलीभीत में उधार सामान देने से मना करने पर दुकानदार की हत्या, 3 गिरफ्तार
नितिन नवीन की टीम पर बृजभूषण सिंह के सांसद बेटे का बयान, जानें क्या कहा?
नितिन नवीन की टीम पर बृजभूषण सिंह के सांसद बेटे का बयान, जानें क्या कहा?

वीडियोज

Awarapan 2 में नहीं दिखा Emraan Hashmi का Kiss Scene, Fans ने कहा- Serial Kisser कहां है?
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh, Nirahua और Aamrapali ने Kajal Raghwani को किया जमकर Roast
Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
कार, एक लाख का भत्ता...CM विजय ने विधायकों को दिया तोहफा
गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
क्या आम्रपाली दुबे ने अक्षरा सिंह का नहीं दिया था साथ? एक्ट्रेस ने रोते हुए बोलीं- 'मैं शादी के दिन पवन सिंह से लड़ी थी'
क्या आम्रपाली दुबे ने अक्षरा सिंह का नहीं दिया था साथ? एक्ट्रेस रोते हुए बताया सच
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
आजम खान के ठिकानों पर छापा, भड़के अखिलेश यादव बोले- 1-2% लोगों के लिए...
आजम खान के ठिकानों पर छापा, भड़के अखिलेश यादव बोले- 1-2% लोगों के लिए...
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
Video: शादी वाले दिन पहुंचा दुल्हन का बॉयफ्रेंड, दूल्हे को दिखाई फोटो- फिर मचा बवाल
शादी वाले दिन पहुंचा दुल्हन का बॉयफ्रेंड, दूल्हे को दिखाई फोटो- फिर मचा बवाल
Embed widget