एक्सप्लोरर

आगरा: बकरी विवाद में डबल मर्डर, पड़ोसी ने गोली मारकर ली पिता-पुत्र की जान, आरोपी फरार

आगरा में पिता-पुत्र की हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. आरोप है कि बकरी को लेकर हुए विवाद के बाद शख्स ने पिता-पुत्र की गोली मारकर हत्या कर दी. वारदात के बाद आरोपी फरार है.

आगरा. यूपी के आगरा जिले में पिता-पुत्र की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. आरोप है कि मामूली विवाद के चलते एक शख्स ने अपने पड़ोस में रहने वाले अन्य शख्स और उसके बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी. जिले में हुई डबल मर्डर की वारदात के बाद हड़ंकप मच गया है. वारदात के बाद आरोपी फरार चल रहा है.

बकरी को लेकर हुआ विवाद डबल मर्डर के पीछे बकरी को लेकर हुआ एक विवाद बताया जा रहा है. बाह तहसील के पुरा शिव लाल के ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि भीकम सिंह का एक बकरा ज्ञानी के घर में घुस गया था. किसी ने बकरी पर लाठी से हमला कर दिया जिससे उसका पैर टूट गया. इसको लेकर भीकम सिंह और ज्ञानी के बीच जमकर झगड़ा हुआ. गुस्साए ज्ञान अपने घर गया और पिस्तौल से भीकम सिंह और उसके बेटे जितेंद्र (20) पर गोली चला दी.

बसौनी पुलिस स्टेशन के अधिकारियों ने बताया कि अस्पताल ले जाते समय दोनों की मौत हो गई. पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी शाम को गांव पहुंचे और इलाके में पड़ोसी थानों से पुलिस बल तैनात किया गया है. गांव में तनावपूर्ण माहौल है. पुलिस अब आरोपी की तलाश में जुट गई है. फिलहाल मामले की जांच जारी है.

ये भी पढ़ें:

ऑपरेशन थियेटर में मिली टेक्निशियन की लाश, मोबाइल पर मंगेतर की 30 कॉल, जांच में जुटी मेरठ पुलिस

बरेली: 10 महिलाओं से शादी के बाद भी नहीं हुई संतान, प्रॉपर्टी के लालच में भाभी ने करा दी हत्या

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mirzapur News: यूपी के सर्वोदय विद्यालय का कमाल, मिर्जापुर की 18 छात्राओं ने पास की NEET परीक्षा
यूपी के सर्वोदय विद्यालय का कमाल, मिर्जापुर की 18 छात्राओं ने पास की NEET परीक्षा
योगी सरकार की योजना से बदली शिवम की किस्मत, डेयरी से सालाना 20 लाख की कमाई
योगी सरकार की योजना से बदली शिवम की किस्मत, डेयरी से सालाना 20 लाख की कमाई
यूपी में निर्धारित शेड्यूल से अधिक हो रही बिजली की आपूर्ति, 32673 मेगावाट का नया रिकॉर्ड
यूपी में निर्धारित शेड्यूल से अधिक हो रही बिजली की आपूर्ति, 32673 मेगावाट का नया रिकॉर्ड
वाराणसी में 2 साल का बच्चा कोविड पॉजिटिव, 10 दिन में मिला कोरोना का दूसरा मामला
वाराणसी में 2 साल का बच्चा कोविड पॉजिटिव, 10 दिन में मिला कोरोना का दूसरा मामला

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget