एक्सप्लोरर

ऑपरेशन थियेटर में मिली टेक्निशियन की लाश, मोबाइल पर मंगेतर की 30 कॉल, जांच में जुटी मेरठ पुलिस

मेरठ में ऑपरेशन थियेटर में ओटी ओटेक्निशियन की लाश मिली है. मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश के पास बेहोशी के इंजेक्शन की खाली शीशी बरामद की है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है.

मेरठ: मेरठ के मेडिकल थाना क्षेत्र के न्यूट्रिमा हॉस्पिटल में देर रात ओटी टेक्नीशियन ने बेहोशी का इंजेक्शन लगाकर अपनी जान दे दी. शुक्रवार की सुबह ओटी में युवक का शव बरामद होने के बाद सनसनी फैल गई. लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर पुलिस घटना की जांच में जुटी है.

ओटी के भीतर मिली लाश

जानकारी के मुताबिक बिजनौर जनपद के शहजादपुर तारु का रहने वाला 23 वर्षीय फतेह सिंह न्यूट्रिमा हॉस्पिटल में ओटी टेक्निशियन था. हॉस्पिटल के डॉक्टर संदीप कुमार गर्ग के मुताबिक फतेह सिंह पिछले एक साल से हॉस्पिटल में काम कर रहा था. देर रात लगभग दो बजे हॉस्पिटल के स्टाफ ने ओटी के अंदर फतेह सिंह को किसी से मोबाइल पर जोर-जोर से बात करते सुना था. शुक्रवार की सुबह साफ-सफाई करने ओटी के भीतर पहुंचे कर्मचारियों को जमीन पर फतेह सिंह की लाश पड़ी मिली.

मोबाइल पर मंगेतर की 30 कॉल

घटना के चलते अस्पताल के कर्मचारियों में हड़कंप मच गया. जानकारी के बाद मेडिकल पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस को मौके से एनेसथिसिया देने में प्रयोग किए जाने वाला एक खाली इंजेक्शन और सिरिंज भी मिली. फतेहसिंह का मोबाइल भी उसकी लाश के पास ही पड़ा था. सीओ सिविल लाइन देवेश सिंह ने बताया कि मृतक की लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. मृतक के मोबाइल की जांच करने पर उसमें मृतक की मंगेतर की 30 कॉल मिली हैं. अनुमान लगाया जा रहा है कि मंगेतर से हुई कहासुनी के बाद फतेह सिंह ने एनेस्थीसिया की ओवरडोज लेकर अपनी जान दे दी. वहीं, मरने से पहले फतेह सिंह ने सिरिंज से अपनी नसों से खून निकाल कर भी जान देने की कोशिश की. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

ये भी पढ़ें.

बर्ड फ्लू से तीन बतखों की मौत के बाद उन्नाव में हड़कंप, आसपास का इलाका संक्रमित जोन घोषित

सुधीर चौहान वेस्ट यूपी में लगातार ग्राउंड रिपोर्टिंग करते रहे हैं. 23 साल का अनुभव है. मेरठ की क्राइम, राजनीति और सामाजिक खबरों पर नजर रखते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी चुनाव: BJP की तैयारी तेज, सभी विधानसभाओं में विस्तारकों की होगी तैनाती
यूपी चुनाव: BJP की तैयारी तेज, सभी विधानसभाओं में विस्तारकों की होगी तैनाती
रामपुर: कारोबारी की हत्या का खुलासा, मां की दूसरी शादी से नाराज बेटे ने रची साजिश
रामपुर: कारोबारी की हत्या का खुलासा, मां की दूसरी शादी से नाराज बेटे ने रची साजिश
'ललकार कर भागने वाले को भगोड़ा...', ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर निशाना
'ललकार कर भागने वाले को भगोड़ा...', ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर निशाना
कौन हैं ढाल सिंह बिसेन, जिन्हें बनाया गया उत्तराखंड का नया राज्यपाल?
कौन हैं ढाल सिंह बिसेन, जिन्हें बनाया गया उत्तराखंड का नया राज्यपाल?

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget