एक्सप्लोरर

UP: चुनाव लड़ने के लिये रच डाली फर्जी अपहरण की कहानी, पुलिस के हत्थे चढ़ा युवक

उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां एक युवक चुनाव लड़ना चाहता था और इसके लिये पैसे की जरूरत थी. लिहाजा युवक ने अपहरण की फर्जी कहानी बना दी.

सुल्तानपुर: सुल्तानपुर में एक युवक को अपने अपहरण की फर्जी सूचना देना मंहगा पड़ गया. अपहरण की फर्जी सूचना देने के आरोप में पुलिस ने आरोपी युवक और उसके ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया. बताया जा रहा है कि, आगामी चुनाव में युवक जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ना चाहता था, लेकिन घर वाले पैसे देने को राजी न हुये तो उसने अपहरण की फर्जी साजिश रच डाली.

जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ना चाहता था

दरअसल ये मामला गोसाईंगंज थाना क्षेत्र के इटकौली गांव का है. इस गांव का रहने वाला जुनैद आगामी त्रिस्तरीय चुनाव में जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ना चाह रहा था, लेकिन चुनाव लड़ने के लिये जुनैद के पास पैसे नहीं थे. लिहाजा उसने घर वालों से पैसे लेने के लिये अपने अपहरण की फर्जी साजिश रच डाली. सोमवार को इसके ड्राइवर अमन शर्मा ने जुनैद की पत्नी ताराबानो को सूचना दी कि बंधुआ कला थाना क्षेत्र के लोधेपुर गांव के पास सुल्तानपुर लखनऊ हाई-वे पर अज्ञात टाटा सूमो सवार लोगों ने मारपीट कर अपहरण कर लिया है और रायबरेली की तरफ लेकर भागे हैं.

जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार

इस जानकारी के बाद ताराबानो ने डायल 112 पर फोन करके जुनैद के अपहरण की सूचना दर्ज कराई. अपहरण की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया. आनन फानन में हरकत में आई पुलिस ने जांच पड़ताल की. हालांकि थोड़ी ही देर बाद जुनैद और उसके ड्राइवर अमन शर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया. फिलहाल दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है. पुलिस ने ऐसा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है.

ये भी पढ़ें.

हरिद्वार कुंभ में किन्नर अखाड़े को मिली जमीन, महामंडलेश्वर ने कहा-हम नहीं चाहते कोई विवाद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमेठी: 8वीं क्लास की छात्रा अंशिका बनीं एक दिन की SDM, सुनीं समस्याएं
अमेठी: 8वीं क्लास की छात्रा अंशिका बनीं एक दिन की SDM, सुनीं समस्याएं
BJP के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक के काफिले की गाड़ी पलटी, हादसे में सिपाही शहीद
BJP के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक के काफिले की गाड़ी पलटी, हादसे में सिपाही शहीद
कानपुर: BJP नेता के घर में घूसे बदमाश, हाथ-पैर बांधकर लूटे 50 लाख
कानपुर: BJP नेता के घर में घूसे बदमाश, हाथ-पैर बांधकर लूटे 50 लाख
गुटखा-पान मसाला पर इस राज्य में एक साल के लिए बैन, आदेश जारी
गुटखा-पान मसाला पर इस राज्य में एक साल के लिए बैन, आदेश जारी

वीडियोज

Bollywood News: सैफ अली खान ने इंस्टाग्राम पर शेयर की पहली झलक, सिर्फ करीना को किया फॉलो! (13.10.26
Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta ने उठाए सवाल, Sushant Singh Rajput केस से जोड़ा कनेक्शन!
Chalre Chalre Waal और Na Kajre Ki Dhar की धुन एक जैसी? जानिए दोनों गानों का पुराना कनेक्शन!
Bigg Boss 20: Salman Khan ने लगाई Scout OP की क्लास, Qazi Touqeer फूट-फूटकर रोए!
Salman Khan की Maatrubhumi को China के दबाव में करना पड़ा Re-shoot? Dhruv Rathee का बड़ा दावा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
गुटखा-पान मसाला पर इस राज्य में एक साल के लिए बैन, आदेश जारी
गुटखा-पान मसाला पर इस राज्य में एक साल के लिए बैन, आदेश जारी
'लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती', MEA की चीन को दो टूक
'लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती', MEA की चीन को दो टूक
ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बड़ी छलांग, भारतीय कप्तान टॉप पर
ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बड़ी छलांग, भारतीय कप्तान टॉप पर
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'शांत और सतर्क रहें..', सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी
'शांत और सतर्क रहें..', सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
पढ़ाई आसान बना रहा AI या कुंद कर रहा दिमाग, क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?
पढ़ाई आसान बना रहा AI या कुंद कर रहा दिमाग, क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?
Embed widget