(Source: Poll of Polls)
नोएडा में शख्स ने लगाई फांसी, जांच में जुटी पुलिस
नोएडा के कासना गांव में एक शख्स ने पंखे से फंदा डालकर खुदकुशी कर ली। मृतक का नाम आकाश था और वो बुलंदशहर का रहने वाला था।

नोएडा, भाषा। कासना गांव में रहने वाले एक शख्स ने सोमवार सुबह फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतक की पहचान 20 वर्षीय आकाश के रूप में हुई है। आकाश बुलंदशहर का रहने वाला था।
कासना थानाध्यक्ष प्रभात दीक्षित ने आज यहां बताया कि गांव में पंचू नाम के व्यक्ति के मकान में बुलंदशहर निवासी आकाश अपने परिवार के साथ रहता था। सोमवार को सुबह उसने अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतरा और उसे पोस्टमार्टम के लिए ले गई।
उन्होंने बताया कि पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगा रही है। पीड़ित एक कंपनी में काम करता था।
टॉप हेडलाइंस
Source: IOCL


























