एक्सप्लोरर

नोएडा व यमुना एक्सप्रेस-वे प्राधिकरण की जमीन बताकर ठगी करने वाला गिरफ्तार

नोएडा में पुलिस ने जमीन के नाम पर करोड़ों की ठगी करनेवाले को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सेक्टर 20 थाने के प्रभारी के मुताबिक आरोपी ने फर्जी कागजात बनवाकर करोड़ो रुपये ठग लिये

नोएडा, एजेंसी। नोएडा की सेक्टर 20 पुलिस ने एक शख्स को जमीन दिलाने के नाम पर ठगी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। इस पर आरोप है कि हापुड़, ग्रेटर नोएडा व यमुना एक्सप्रेस में जमीन को प्राधिकरण की बताकर करोड़ों रुपये ठगे हैं। हालांकि अभी भी पकड़े गये आरोपी के दो साथी फरार हैं।

थाना सेक्टर 20 के थानाध्यक्ष राजवीर सिंह चौहान ने जानकारी देते हुये बताया कि सेक्टर 15 ए में रहने वाले राजनाथ गुप्ता ने साल 2019 के जनवरी माह में थाना सेक्टर 20 में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि अनुराग वाधवा, विक्रांत वाधवा व अनिल वाधवा से उनके पुराने ताल्लुकात हैं।

अपनी शिकायत में उन्होंने कहा कि इन लोगों ने वर्ष 2017 में उसे बताया था कि जिला गौतमबुद्ध नगर के गांव अटारी, मुरादपुर, अमरपुर तथा जिला हापुड़ के ग्राम देहरा की जमीन को हापुड़ ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण व यमुना एक्सप्रेस वे विकास प्राधिकरण ने अधिकृत कर लिया है। यहां पर जमीन लेने से कुछ दिन बाद ही जमीन के दाम तीन गुना तक बढ़ जाएंगे।

उन्होंने बताया कि तीनों आरोपियों ने पीड़ित को तीनों प्राधिकरणों द्वारा इन गांवों का अधिग्रहण करने के लिए जारी किया गया फर्जी दस्तावेज भी दिखाया। बाद में पता चला कि इन गांव को किसी भी प्राधिकरण ने अधिसूचित नहीं किया है।

उन्होंने बताया कि तीनों आरोपियों ने गुप्ता से जमीन दिलाने के एवज में दो करोड़ 20 लाख से ज्यादा की रकम ले ली। थाना प्रभारी ने बताया कि बाद में जब पीड़ित को अपने साथ हुई ठगी का पता चला, तो तीनों आरोपियों से उसने बात की। लेकिन तीनों ने उसके साथ गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी।

चौहान ने बताया कि मामले की जांच नोएडा क्राइम ब्रांच को सौंपी गई थी। मामले की जांच कर रहे हैं निरीक्षक पंकज राय ने आज इस मामले में वांछित अनुराग वाधवा को गिरफ्तार कर लिया जबकि विक्रांत वाधवा व अनिल वाधवा फरार हैं।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी स्टार्टअप नीति-2026 को छह प्रमुख स्तंभ पर रफ्तार, वैश्विक पहचान पर फोकस
यूपी स्टार्टअप नीति-2026 को छह प्रमुख स्तंभ पर रफ्तार, वैश्विक पहचान पर फोकस
'माफिया की जगह सिर्फ मिट्टी, कब्जाई जमीनों पर बनेंगी गरीबों की हवेलियां'- CM योगी
'माफिया की जगह सिर्फ मिट्टी, कब्जाई जमीनों पर बनेंगी गरीबों की हवेलियां'- CM योगी
योगी सरकार का लगातार प्रयास, UP में 9 लाख से अधिक रूफटॉप सोलर प्लांट स्थापित
योगी सरकार का लगातार प्रयास, UP में 9 लाख से अधिक रूफटॉप सोलर प्लांट स्थापित
मीरजापुर में शिक्षक-स्नातक सम्मेलन में CM योगी ने भरी हुंकार, BJP के लिए मांगा समर्थन
मीरजापुर में शिक्षक-स्नातक सम्मेलन में CM योगी ने भरी हुंकार, BJP के लिए मांगा समर्थन

वीडियोज

Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को CJI की फटकार, केंद्र-पुलिस को नोटिस, SIR पर SC में सुनवाई की बड़ी बातें
राहुल गांधी को CJI की फटकार, केंद्र-पुलिस को नोटिस, SIR पर SC में सुनवाई की बड़ी बातें
भरत तिवारी एनकाउंटर में RJD सांसद की बढ़ी टेंशन! सीनियर IPS ने भेजा नोटिस
भरत तिवारी एनकाउंटर में RJD सांसद की बढ़ी टेंशन! सीनियर IPS ने भेजा नोटिस
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
हैदराबाद में टीम इंडिया के साथ 'बेईमानी', आउट नहीं थे नमन धीर? फिर उठा बवाल
हैदराबाद में टीम इंडिया के साथ 'बेईमानी', आउट नहीं थे नमन धीर? फिर उठा बवाल
'मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
'मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
'कनाडाई को...', इमरान ख़ान को नोटिस पर उद्धव गुट-CJP का वार, जफर इस्लाम क्या बोले?
'कनाडाई को...', इमरान ख़ान को नोटिस पर उद्धव गुट-CJP का वार, जफर इस्लाम क्या बोले?
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
Embed widget