एक्सप्लोरर

नोएडा में खुले मॉल और रेस्टोरेंट, जानें- कैसे हो रहा है कोरोना प्रोटोकॉल का पालन

यूपी के नोएडा में मॉल्स और रेस्टोरेंट खोलने की इजाजत दे दी गई है. मॉल में शॉपिंग करने आए लोगों से बात करने पर उन्होंने कहा कि वो बेहद खुश हैं कि मॉल खुल गए हैं. 

नोएडा: उत्तर प्रदेश सरकार ने आज मॉल्स और रेस्टोरेंट खोलने की इजाजत दे दी है. जिसके बाद आपके लिए ये जानना बेहद जरूरी है कि मॉल कोरोना प्रोटोकॉल का पालन कर रहे हैं या नहीं. वहीं, दुकानों पर अगर खरीदारी करने जा रहे हैं तो आप सुरक्षित हैं या नहीं. तो चलिए आपको बताते हैं कि नोएडा के मॉल्स किस तरह की तैयारियां की गई हैं. 

की गई हैं तैयारियां 
नोएडा में सभी मॉल्स सामान्य रूप से खुल गए हैं. सभी मॉल्स में कोविड-19 टीम बनाई गई है जो मॉल में दाखिल होने वाले लोगों का टेंपरेचर चेक कर रही है. लोगों के हाथों को सैनिटाइज किया जा रहा है. जिनके पास मास्क नहीं है उन्हें मास्क उपलब्ध कराया जा रहा है ताकि कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए ही लोग मॉल के अंदर जाएं. प्रदेश सरकार ने रात के कर्फ्यू की अवधि भी कम कर दी है यही वजह है कि अब सुबह 7:00 बजे से रात 9:00 बजे तक मॉल और दुकानें खुल सकेंगे. 

सरकार को भी होगा लाभ 
आर्थिक स्थिति को दोबारा पटरी पर लाने के लिए प्रदेश सरकार अब पूरी तरह से कमर कस चुकी है. यही वजह है जो उसने मॉल रेस्टोरेंट और दुकानों को खोलने की इजाजत दी है. पिछले कई दिनों से कारोबार बंद पड़ा है. कारोबार शुरू होने से लोग अपनी जरूरत की चीजों को खरीद सकेंगे जिससे प्रदेश सरकार को रेवेन्यू भी मिलेगा. 

दुकानदारों ने जताई खुशी 
एबीपी गंगा की टीम ने जब दुकानदारों से बात करते हुए पूछा कि लगभग 2 महीने बाद आज उन्होंने अपनी दुकान खोली है तो दुकानदारों ने कहा कि दुकान खोलकर वो काफी खुश हैं. ईश्वर से यही प्रार्थना करते हैं की जल्द से जल्द इस महामारी से देश को निजात मिले और फिर से कारोबार पहले की तरह गुलजार हो. 

कोविड प्रोटोकॉल का पालन 
मॉल्स और रेस्टोरेंट खोले जाने से लोग भी काफी ज्यादा उत्साहित दिखे. सुबह से ही लोग मॉल के अंदर जाना शुरू हो गए थे. लेकिन, राहत की बात ये है कि क्षमता से 50 फीसदी लोग ही मॉल के अंदर दाखिल हो रहे थे. क्योंकि, कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए मॉल संचालक मॉल के अंदर भीड़ इकट्ठा होने नहीं दे रहे थे. नियम के साथ लोग खरीदारी करें इसका भी पूरा ध्यान रखा जा रहा है. 

लोग भी दिखे खुश 
मॉल में शॉपिंग करने आए लोगों से बात करने पर उन्होंने कहा कि वो बेहद खुश हैं कि मॉल खुल गए हैं. अब वो अपनी पसंद की चीजें खरीद सकते हैं. लेकिन, जिस तरह से कोरोना महामारी देश में फैली है उसको देखते हुए अभी भी लोग डरे हुए हैं. इसलिए, लोग घरों से कम निकल रहे हैं. दुकानदारों को उम्मीद है जल्द ही परिस्तिथियां अनुकूल होंगी और जल्द ही मॉल्स और बाजार लोगों से गुलजार होते दिखेंगे. 

नियमों का पालन कर रहे हैं लोग 
मॉल्स में धीरे-धीरे लोग पहुंचना शुरू हो गए हैं. लोग दुकानों में खरीदारी कर रहे हैं लेकिन चाहे दुकानदार हो या फिर खरीदार सभी कोरोना प्रोटोकाल का पालन करते हुए नजर आए. अक्सर देखा गया था कि जब भी सरकार ने थोडी भी ढील दी तो लोग लापरवाह हो जाते थे. लेकिन, आज तस्वीर बिल्कुल उलट थी. लोग नियमों का पालन करते हुए दिखे और यही वजह है की प्रशाशन से लेकर दुकानदार सभी राहत की सास ले रहे हैं.

ये भी पढ़ें: 

यूपी में आज से कोरोना कर्फ्यू में दी गई और ढील, सीएम योगी आदित्यनाथ ने पुलिस को दिए ये निर्देश

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, राज्य आंदोलनकारी कोटे में 751 पदों पर नियुक्ति पर लगी रोक
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, राज्य आंदोलनकारी कोटे में 751 पदों पर नियुक्ति पर लगी रोक
Varanasi News: बच्चे का पेंट में निकला टॉयलेट तो भड़की टीचर, जला दिया मासूम का प्राइवेट पार्ट
वाराणसी: बच्चे का पेंट में निकला टॉयलेट तो भड़की टीचर, जला दिया मासूम का प्राइवेट पार्ट
कांवड़ यात्रा से पहले यूपी सरकार मुस्तैद, अतिरिक्त बसें और 24x7 कंट्रोल रूम की तैयारी
कांवड़ यात्रा से पहले यूपी सरकार मुस्तैद, अतिरिक्त बसें और 24x7 कंट्रोल रूम की तैयारी
Mahoba News: 'पापा ने ही मम्मी को मारा...', 5 साल के मासूम की गवाही ने खोली दरिंदे पिता की करतूत
महोबा: 'पापा ने ही मम्मी को मारा...', 5 साल के मासूम की गवाही ने खोली दरिंदे पिता की करतूत

वीडियोज

Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सरकार का मकसद हर युवा को...', वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम में क्या बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी?
'सरकार का मकसद हर युवा को...', वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम में क्या बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी?
भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में पप्पू यादव का तेजस्वी यादव पर निशाना, कहा- 'पहले जो नेता...'
भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में पप्पू यादव का तेजस्वी यादव पर निशाना, कहा- 'पहले जो नेता...'
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
सिद्धारमैया ने किया 2028 का कर्नाटक विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान, बोले - 'आज की राजनीति...'
सिद्धारमैया ने किया 2028 का कर्नाटक विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान, बोले - 'आज की राजनीति...'
शिक्षा मंत्री का चार्ज लेने के बाद प्रह्लाद जोशी का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'यह जिम्मेदारी...'
शिक्षा मंत्री का चार्ज लेने के बाद प्रह्लाद जोशी का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'यह जिम्मेदारी...'
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
PM Kisan Yojana: इन किसानों की अटकेगी अगली किस्त, जानें वजह
PM Kisan Yojana: इन किसानों की अटकेगी अगली किस्त, जानें वजह
Embed widget