एक्सप्लोरर

Makar Sankranti 2024: हरिद्वार में आस्था के आगे हारी ठंड, गंगा में डुबकी लगाने के लिए श्रद्धालुओं का उमड़ा सैलाब

Haridwar News: हरिद्वार में मकर संक्रांति पर गंगा स्नान करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है. मकर संक्रांति पर गंगा स्नान का महत्व है. वहीं प्रशासन ने सुरक्षा के इंतजाम किये हैं.

Uttarakhand News: हरिद्वार में गंगा स्नान के लिए पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है. मकर संक्रांति पर गंगा स्नान का विशेष महत्व माना जाता है. इस दिन पवित्र नदियों में स्नान कर दान पुण्य करने से कई यज्ञों के बराबर पुण्य अर्जित होता है. मकर संक्रांति गंगा स्नान को लेकर पुलिस और प्रशासन की ओर से भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. यहां पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है. साथ ही सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से मेला क्षेत्र को 7 जोन और 17 सेक्टर में बांटा गया है. ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू रहे उसके लिए ट्रैफिक डायवर्सन प्लान भी लागू किए गए हैं.

उत्तराखंड में मकर संक्रांति पर्व पर कड़ाके की सर्दी के बावजूद हरिद्वार में गंगा स्नान के लिए पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है. लोगों की आस्था के आगे सर्दी भी उनका कुछ नहीं कर पा रही है और आस्था सर्दी पर भारी पड़ रही है. मकर संक्रांति पर गंगा स्नान का विशेष महत्व माना जाता है. इस दिन पवित्र नदियों में स्नान कर दान पुण्य करने से कई यज्ञों के बराबर पुण्य अर्जित होता है.

श्रद्धालुओं ने किया गंगा स्नान
श्रद्धालुओं ने किया गंगा स्नान

प्रशासन ने किये सुरक्षा के इंतजाम
मकर संक्रांति गंगा स्नान को लेकर पुलिस और प्रशासन की ओर से भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. यहां पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है. साथ ही सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से मेला क्षेत्र को 7 जोन और 17 सेक्टर में बांटा गया है. ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू रहे उसके लिए ट्रैफिक डायवर्सन प्लान भी लागू किए गए हैं. एसएसपी हरिद्वार परमेंद्र डोभाल के अनुसार पूरे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम किए गए हैं. श्रद्धालुओं को गंगा स्नान करने के लिए भारी मात्रा में पुलिस बल के जवानों को लगाया गया है.

ठंड पर भारी पड़ी आस्था
आपको बता दें मकर संक्रांति के मौके पर हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं मां गंगा में डुबकी लगाने हरिद्वार पहुंच रहे हैं. हरिद्वार में इस वक्त कड़ाके की ठंड पड़ रही है, इस ठंड में भी श्रद्धालुओं की श्रद्धा कम होती दिखाई नहीं दे रही है. आस्था की डुबकी लगाने हजारों की संख्या में श्रद्धालु हरिद्वार पहुंचे हैं. मकर संक्रांति के स्नान के लिए प्रशासन ने भी पूरे इंतजाम किए हुए हैं. श्रद्धालुओं को गंगा घाटों तक पहुंचाने के लिए पुलिस के जवानों को लगाया गया है.

ये भी पढ़ें: Ram Mandir Pran Pratishtha: गुजरात से अयोध्या पहुंचे शबरी माता के वंशज, जानिए भगवान राम क्या देंगे दान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सावन के महीने को लेकर CM योगी ने लिखी पाती, दिया खास संदेश
सावन के महीने को लेकर CM योगी ने लिखी पाती, दिया खास संदेश
सावन का पहला सोमवार आज, शिव मंदिरों में उमड़ेगा श्रद्धा का सैलाब
सावन का पहला सोमवार आज, शिव मंदिरों में उमड़ेगा श्रद्धा का सैलाब
रामपुर: बिना अनुमति धरने की कोशिश, सपा नेत्री नीलम यादव पर केस
रामपुर: बिना अनुमति धरने की कोशिश, सपा नेत्री नीलम यादव पर केस
कांवड़ यात्रा में हुड़दंग और अफवाह फैलाने वालों पर शिकंजा, पुलिस ने की गिरफ्तारी
कांवड़ यात्रा में हुड़दंग और अफवाह फैलाने वालों पर शिकंजा, पुलिस ने की गिरफ्तारी

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
कॉमनवेल्थ गेम्स में देश के खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर क्या बोल गए श्रेयस अय्यर, पढ़िए
कॉमनवेल्थ गेम्स में देश के खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर क्या बोल गए श्रेयस अय्यर, पढ़िए
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
Embed widget