एक्सप्लोरर

CM Yogi Janta Darshan: गोरखपुर में सीएम योगी का जनता दर्शन, 200 लोगों की सुनी फरियाद, बच्चों को दुलार कर दिया आशीर्वाद

Gorakhpur News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जमीन पर अवैध कब्जा करनेवालों के खिलाफ कार्रवाई नजीर बननी चाहिए. जनता दर्शन में आए लोगों की फरियाद मुख्यमंत्री योगी ने सुनी.

CM Yogi Adityanath Gorakhpur Visit: गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 200 लोगों की फरियाद सुनी. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जमीन पर अवैध कब्जाधारी, कमजोरों पर अत्याचार करनेवाले किसी भी हाल में छूटने नहीं पाएं. उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए. सरकार अन्याय नहीं होने देने और हर व्यक्ति के जीवन में खुशहाली लाने को संकल्पित है. जनता की समस्याओं का निराकरण सरकार की प्राथमिकता है. उन्होंने कहा कि अधिकारियों की लापरवाही या शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी. रविवार सुबह जनता दर्शन में परिजनों के साथ आए बच्चों से भी मुख्यमंत्री योगी ने बातचीत की. उन्होंने बच्चों को दुलार करते हुए पढ़ाई के बारे में पूछताछ की.

मुख्यमंत्री योगी का जनता दर्शन

एक बच्चे से मुख्यमंत्री ने स्कूल और नए ड्रेस के बारे में भी पूछा. गोरखनाथ मंदिर परिसर के महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन में कुर्सियों पर बैठाए गए लोगों तक मुख्यमंत्री खुद गए. उन्होंने जनता दर्शन में एक-एक कर लोगों की फरियाद सुनी. मुख्यमंत्री ने सभी फरियादियों से कहा कि चिंता करने की आवश्यकता नहीं है. सबकी समस्या का समाधान हर हाल में किया जाएगा. जनता दर्शन में कई महिलाएं जमीन से जुड़े विवाद का  प्रार्थना पत्र लेकर पहुंची थीं.

कुछ महिलाओं ने दबंगों के अवैध कब्जा की शिकायत की. उन्होंने बताया कि दबंग जमीनों पर कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं. कुछ ने मारपीट के मामले में प्रभावी कार्रवाई की गुहार लगाई. जमीन कब्जा की शिकायतों पर मुख्यमंत्री ने कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि जमीन कब्जाने में पेशेवर प्रवृत्ति वालों को भू माफिया के तौर पर चिह्नित कर सख्त कार्रवाई की जाए. गरीब की जमीन पर कब्जा करने वालों के कार्रवाई नजीर होनी चाहिए.


CM Yogi Janta Darshan: गोरखपुर में सीएम योगी का जनता दर्शन, 200 लोगों की सुनी फरियाद, बच्चों को दुलार कर दिया आशीर्वाद

200 लोगों की सुनी फरियाद

उन्होंने कहा कि जमीन विवादों का समाधान निष्पक्ष तरीके से होना चाहिए. मुख्यमंत्री ने पुलिस से संबंधित मामलों में भी प्राथमिकी दर्ज कर फौरन कार्रवाई करने का निर्देश दिया. जनता दर्शन में इलाज के लिए आर्थिक मदद की गुहार लेकर पहुंचे लोगों को मुख्यमंत्री ने आश्वस्त किया कि पैसे की तंगी आड़े नहीं आने दी जाएगी.

एक बच्चे से की हंसी-ठिठोली

उन्होंने प्रशासन को निर्देश दिया कि मरीज के इलाज संबंधी इस्टीमेट की प्रक्रिया को पूर्ण कर जल्द से जल्द शासन को उपलब्ध कराएं. इस्टीमेट मिलते ही इलाज के लिए राशि जारी कर दी जाएगी. जनता दर्शन के दौरान महिलाओं संग पहुंचे बच्चों को मुख्यमंत्री ने प्यार-दुलार और आशीर्वाद देते हुए चॉकलेट दिया. उन्हें खूब पढ़ने के लिए प्रेरित किया. एक बच्चे से मुख्यमंत्री ने हंसी-ठिठोली भी की.

गाजीपुर से अफजाल अंसारी के चुनाव लड़ने पर पहली बार बोले अखिलेश यादव, दिया ये चौंकाने वाला जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM योगी ने मंच से लिया सपा विधायक का नाम, रितेश पांडेय का जिक्र कर बढ़ाई हलचल
CM योगी ने मंच से लिया सपा विधायक का नाम, रितेश पांडेय का जिक्र कर बढ़ाई हलचल
सहारनपुर शहर सीट पर सपा-बीजेपी में कांटे की टक्कर, ये वोटर तय करेंगे 2027 की जीत
सहारनपुर शहर सीट पर सपा-बीजेपी में कांटे की टक्कर, ये वोटर तय करेंगे 2027 की जीत
'यूपी में नो कर्फ्यू, नो दंगा', अंबेडकरनगर में बोले CM योगी
'यूपी में नो कर्फ्यू, नो दंगा', अंबेडकरनगर में बोले CM योगी
Exclusive: ‘403 सीटों पर लड़ेंगे, कहीं नल तो कहीं कमल', RLD के नए प्रदेश अध्यक्ष का बड़ा दावा
Exclusive: ‘403 सीटों पर लड़ेंगे, कहीं नल तो कहीं कमल', RLD के नए प्रदेश अध्यक्ष का बड़ा दावा

वीडियोज

Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा
Bigg Boss 20 का बड़ा Twist! Salman Khan के ‘Karan Arjun’ Hint से खुला Two Lives का राज
Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रांची प्रोटेस्ट: JPSC-JSSC न्याय गुट की सरकार से बातचीत खत्म, जानें क्या हुई बात?
रांची प्रोटेस्ट: JPSC-JSSC न्याय गुट की सरकार से बातचीत खत्म, जानें क्या हुई बात?
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
वेस्टइंडीज से दूसरे टेस्ट के बाद पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा दो साल का बैन, जानें वजह
वेस्टइंडीज से दूसरे टेस्ट के बाद पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा दो साल का बैन, जानें वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
MP ESB Recruitment 2026: 5 महीने में 12 बड़े एग्जाम कराएगा MP ESB, 19000 पदों पर होगी भर्ती
5 महीने में 12 बड़े एग्जाम कराएगा MP ESB, 19000 पदों पर होगी भर्ती
बारिश के बाद मिट्टी में नाइट्रोजन क्यों कम हो जाती है, इससे कितना नुकसान?
बारिश के बाद मिट्टी में नाइट्रोजन क्यों कम हो जाती है, इससे कितना नुकसान?
Embed widget