एक्सप्लोरर

UP Election 2022: अखिलेश यादव ने करहल की जनता से की ये खास अपील, पारले जी बिस्किट से तुलना कर बीजेपी पर किया तंज

अखिलेश ने कहा, सपा की एंबुलेंस बाबा ने खराब कर दी इसीलिए कोरोना में लोगों को इलाज नहीं मिल पाया. बाबा मुख्यमंत्री ने पुलिस की 100 डायल को जबसे 112 किया है तब से पुलिस की व्यवस्था खराब हो गई.

UP Assembly Election 2022: मैनपुरी के करहल में सपा अध्यक्ष अखिलेश ने करहल की जनता से अपील किया है कि अगर चुनाव में व्यस्त हो गए और करहल ना आ पाए तो करहल की जनता हमारे लिए वोट मांगेगी. उन्होंने कहा कि, नोएडा के हमारे किसी कार्यक्रम में किसी ने थोड़ी आतिशबाजी कर दी तो मुझपर, जयंत चौधरी पर और हमारे हजारों कार्यकर्ताओं पर एफआईआर कर दी गई. बीजेपी ने चोरी पारले जी बिस्किट वालो से सीखी है. जैसे पारले जी में पहले 5 रू के बिस्किट आते थे. बिस्किट तो 5 रु का है पर संख्या कम हो गई , उन्होंने सीएम योगी आदित्यनाथ पर तंज कसते हुए कहा कि फ्रिज की तरह बाबा मुख्यमंत्री का कंप्रेसर  खराब हो चुका है.

क्या क्या वादे किए
अखिलेश ने कहा, हमारी सरकारी बनी तो बेरोजगारों के लिए पुलिस और फौज की नौकरी निकालेंगे. देश का युवा बेरोजगार नहीं रहेगा. सपा सरकार पुरानी पेंशन भी बहाल करेगी. प्रदेश में 300 यूनिट फ्री बिजली देंगे. इस सरकार में बिजली सबसे महंगी हुई है और साथ ही कोई बिजली बनाने का प्लांट नहीं लगाया गया. इसबार जनता के सामने भारतीय जनता पार्टी का ट्रांसफार्मर उड़ जाएगा. अगर 14 लाख लैपटॉप बाटें है तो समाजवादी सरकार आईटी सेक्टर में नौकरी भी देगी.

एंबुलेंस बाबा ने खराब कर दी-अखिलेश
अखिलेश ने कहा, करोना काल में अगर देश की अर्थव्यवस्था किसी ने संभाली तो सिर्फ किसान ने संभाली. समाजवादी पार्टी की एंबुलेंस बाबा ने खराब कर दी इसीलिए कोरोना  में लोगों को सही तरीके से उपचार नहीं मिल पाया. बाबा मुख्यमंत्री ने पुलिस की 100 डायल को जबसे 112 किया है तबसे पुलिस की व्यवस्था खराब हो गई. पहले चरण के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की समाप्ति आ रही है और तीन आते-आते भारतीय जनता पार्टी समाप्त हो जाएगी.

अखिलेश ने कहा, भारतीय जनता पार्टी अगर सबसे ज्यादा वोटों से हारे तो वह करहल से हारे क्योंकि नेता जी की क्षेत्र का विधानसभा है. यहां समाजवादी पार्टी को सबसे ज्यादा वोट मिलना चाहिए और यह तो विधानसभा कभी भी वोटों के आंकड़ों में हमेशा आगे रही है. यह चुनाव लोकतंत्र और संविधान को बचाने का चुनाव है. भारतीय जनता पार्टी कोई भी प्रचार कर सकती है. आगरा से लखनऊ एक्सप्रेस वे पर हमने जो भी सरकारी काम किए वो भी बीजेपी ने बेच दिया. 

अखिलेश ने कहा, समाजवादी पार्टी के लोग लोहिया जी की विचारधारा पर चलने वाले लोग हैं. नेता जी ने सैफई पतारा वाली सड़क बनवाई वो आज तक मजबूत है और बीजेपी द्वारा बनाई गई सड़कों पर तो सिर्फ घड्ढे ही दिखाई पड़ते हैं. गरीबों को लैपटॉप देने का काम सपा ने किया लेकिन बीजेपी ने सिर्फ प्रदेश को लूटने का काम किया है. 

ये भी पढ़ें:

Ghazipur News: बहन की डिलीवरी का बहाना बनाकर डायरेक्ट बुक कर ली ओला फिर लूटकर भागे, पुलिस ने जाल बिछाकर दबोचा

Fatehpur News: घूस न देने पर जिला अस्पताल की नर्स ने महिला मरीज की ड्रिप निकाली, शिकायत पर नहीं हुई कार्रवाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कन्नौज में स्कॉलरशिप नहीं मिली तो भड़के छात्र, कॉलेज में धरना
कन्नौज में स्कॉलरशिप नहीं मिली तो भड़के छात्र, कॉलेज में धरना
यूपी: विधवा पेंशन के लिए ₹380 करोड़ से अधिक की व्यवस्था, आदेश जारी
यूपी: विधवा पेंशन के लिए ₹380 करोड़ से अधिक की व्यवस्था, आदेश जारी
यूपी: ODOP योजना से बदली राजन की तकदीर, टेराकोटा ने दिलाई नई पहचान
यूपी: ODOP योजना से बदली राजन की तकदीर, टेराकोटा ने दिलाई नई पहचान
राजभर का अखिलेश पर पलटवार, 'आज कल कांग्रेस का भाव क्या है?'
राजभर का अखिलेश पर पलटवार, 'आज कल कांग्रेस का भाव क्या है?'

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget