एक्सप्लोरर

Mainpuri By-election 2022: समाजवादी पार्टी ने मैनपुरी में डिंपल पर ही क्यों जताया भरोसा, क्या है जीत-हार की संभावना

Samajwadi Party News: डिंपल यादव दो बार लोकसभा का चुनाव जीत चुकी हैं. इसमें से एक बार वो कन्नौज से निर्विरोध चुनी गई हैं. वो दो बार लोकसभा का चुनाव हार भी चुकी हैं.

समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) ने मैनपुरी उपचुनाव (Manpuri By election) के लिए डिंपल यादव (Dimpal Yadav) को मैदान में उतारा है. डिंपल सपा प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) की पत्नी हैं. सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) के निधन की वजह से यह चुनाव कराया जा रहा है. मैनपुरी मुलायम सिंह यादव के परिवार का गढ रहा है. वो मनपुरी से चार बार लोकसभा के लिए चुने गए थे.ल यादव की उम्मीदवारी से किसी को आश्चर्य नहीं हुआ है, लेकिन शिवपाल यादव को झटका जरूर लगा है. वो मैनपुरी से लोकसभा का उपचुनाव लड़ने के इच्छुक हैं. उनकी विधानसभा सीट जसवंतनगर मैनपुरी लोससभा क्षेत्र में ही आती है. 

डिंपल यादव का राजनीतिक सफर

डिंपल यादव दो बार लोकसभा चुनाव जीत चुकी हैं. वो दो लोकसभा का चुनाव हार भी चुकी हैं. उन्होंने लोकसभा में कन्नौज लोकसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया. पहली बार वो 2012 में तब लोकसभा पहुंची जब अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री बनने के बाद कन्नौज लोकसभा सीट से इस्तीफा दे दिया था. उनका निर्विरोध निर्वाचन इसलिए हो पाया था कि क्योंकि बसपा-कांग्रेस ने उनके खिलाफ उम्मीदवार नहीं उतारा था. वहीं बीजेपी उम्मीदवार अपना सिंबल नहीं जमा कर पाया था और दो निर्दलियों ने अपना पर्चा वापस ले लिया था. लो 2014 में कन्नौज से लोकसभा के लिए चुनी गई थीं. वहीं उन्हें फिरोजाबाद सीट पर कराए गए उपचुनाव में हार का सामना करना पड़ा था. वो 2019 का लोकसभा चुनाव भी कन्नौज से हार गई थीं. 

अब डिंपल यादव एक बार फिर तीन साल बाद राजनीति के मैदान पर वापसी कर रही हैं. सपा मैनपुरी उपचुनाव के लिए धर्मेंद्र यादव, तेज प्रताप यादव और डिंपल यादव के नामों पर विचार कर रही थी. मैनपुरी से धर्में8
यादव 2004 और तेज प्रताप यादव 2014 का उपचुनाव जीत चुके हैं. लेकिन सपा नेतृत्व ने डिंपल यादव के नाम पर मुहर लगाई. इस पर किसी को आश्चर्य नहीं हुआ. धर्मेंद्र यादव अभी कुछ महीने पहले हुआ आजमगढ़ लोकसभा का उपचुनाव हार गए थे. इसलिए उनकी दावेदारी थोड़ी कमजोर पड़ गई. वहीं डिंपल यादव 2019 का लोकसभा चुनाव हारने के बाद से किसी सदन की सदस्य नहीं हैं. इस साल हुए विधानसभा चुनाव के अंतिम दौर के प्रचार में डिंपल यादव ने जमकर प्रचार किया था. इसका सपा को बहुत अधिक फायदा हुआ था. अधिकांश सीटों पर सपा ने जीत दर्ज की थी. इस वजह से भी सपा ने डिंपल पर ज्यादा भरोसा जताया है. सपा प्रमुख अखिलेश यादव की पत्नी होना तो एक कारण है ही.

डिंपल यादव के जीतनी की कितनी संभावना हैं

मैनपुरी में जीतने में डिंपल को दिक्कत नहीं आनी चाहिए, क्योंकि एक तो उन्हें नेता जी की मौत से पैदा हुई सहानुभूति का फायदा मिलेगा और दूसरा यह कि मैनपुरी सपा का गढ़ है. मैनपुरी में पिछले सात चुनाव सपा ने जीते हैं. इनमें से छह बार यह सीट मुलायम सिंह यादव और उनके परिवार के सदस्यों ने ही जीती है. चार बार तो अकेले मुलायम सिंह यादव ने ही इस सीट का प्रतिनिधित्व किया है. मैनपुरी लोकसभा सीट पर पांच दिसंबर को मतदान कराया जाएगा. मतगणना आठ दिसंबर को कराई जाएगी.

ये भी पढ़ें

Mainpuri By-Election: मैनपुरी से डिंपल यादव के सपा उम्मीदवार बनने पर BJP की पहली प्रतिक्रिया, जानिए क्या कहा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में धीमी हुई बारिश की रफ्तार, इस दिन से फिर बदलेगा मौसम
यूपी में धीमी हुई बारिश की रफ्तार, इस दिन से फिर बदलेगा मौसम
ग्रीन सिटी-माधोपुर बंधा सड़क का लोकार्पण, सीएम योगी बोले- सतत विकास से गोरखपुर...
ग्रीन सिटी-माधोपुर बंधा सड़क का लोकार्पण, सीएम योगी बोले- सतत विकास से गोरखपुर...
'पहले युवा बाहर जाते थे, अब उद्योग यूपी आ रहे', पूर्वी उत्तर प्रदेश के विकास पर बोले CM योगी
'पहले युवा बाहर जाते थे, अब उद्योग यूपी आ रहे', पूर्वी उत्तर प्रदेश के विकास पर बोले CM योगी
दिल्ली में 13 अगस्त कई सड़कें रहेंगी बंद, पढ़ लें पूरा जानकारी
दिल्ली में 13 अगस्त कई सड़कें रहेंगी बंद, पढ़ लें पूरा जानकारी

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली के तापमान में आई गिरावट, आज हल्की बारिश का आसार, जानें अपडेट
दिल्ली के तापमान में आई गिरावट, आज हल्की बारिश का आसार, जानें अपडेट
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget