एक्सप्लोरर

महोबा: पति-पत्नी के बीच बिस्तर पर आई नागिन और फिर हुआ कुछ ऐसा की चीख पड़ा पूरा परिवार

Mahoba News: नागिन के काटने से बेचैन पत्नी को तड़पता देख पति तत्काल इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां सुबह 4 से 8 बजे तक इलाज के बाद पुष्पा ने दम तोड़ दिया.

Mahoba News: महोबा में एक नागिन ने हंसते खेलते परिवार में मातम पसार दिया. बिस्तर पर सो रहे पति-पत्नी के बीच अचानक आई नागिन ने पत्नी को डस कर उसकी जान ले ली. सुबह तड़के जब पति की आंख खुली तो पास में नागिन और पत्नी को तड़पता देख उसके होश उड़ गए. वह समझ नहीं पाया कि आखिरकार नागिन ने उसकी ही पत्नी को क्यों काटा. पत्नी को अस्पताल लेकर पहुंचा जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. 

28 वर्षीय महिला की मौत से उसके परिवार में कोहराम मचा है. जबकि उसके परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. हैरत में डालने वाला यह मामला सदर तहसील के टीकामऊ गांव का है. जहां रहने वाला प्रमोद अपनी 28 वर्षीय पत्नी पुष्पा के साथ हंसी खुशी अपना जीवन व्यतीत कर रहा था, लेकिन बीती रात उसकी जिंदगी में एक नागिन के दखल से परिवार की खुशियां तहस-नहस हो गई. 

प्रमोद बताता है कि रात के समय भोजन करने के उपरांत सभी लोग अपने-अपने बिस्तर पर सो रहे थे. वह भी अपनी पत्नी पुष्पा के साथ बिस्तर पर सो रहा था. इसी बीच पता नहीं कब और कैसे एक नागिन उनके बिस्तर में आ गई. पति-पत्नी के दरमियान नागिन रात भर रही और सुबह भोर अचानक पत्नी चीख पड़ी पति की आंख खुली तो पास में ही फन फैलाए नागिन बैठी हुई थी.

Uttarakhand News: उत्तराखंड में बेमौसम धान की खेती पर लगा बैन हटाया, सीएम धामी ने किसानों से की ये अपील

इलाज के बीच हुई मौत
नागिन के काटने से बेचैन पत्नी को तड़पता देख पति तत्काल इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां सुबह 4 से 8 बजे तक इलाज के बाद पुष्पा ने दम तोड़ दिया. चार घंटे तक इलाज के बाद आखिरकार पत्नी की मौत हो गई. पति प्रमोद बताता है कि यह बात उसकी समझ से परे है कि आखिरकार उसके बंद कमरे में नागिन कैसे पहुंची और आखिर क्यों सिर्फ उसकी पत्नी को ही काटा जबकि बिस्तर में वो भी अपनी पत्नी के साथ सो रहा था.  

बहरहाल अनसुलझे के सवालों के बीच महिला की मौत से पति और परिवार परेशान है. महिला की मौत से उसके दोनों बच्चों का रो-रो कर पूरा हाल है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की है. मगर महिला की मौत अनसुलझी गुत्थी बन गई है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
बाराबंकी में विवाहिता से गैंगरेप, 8 दिन तक बनाया बंधक
बाराबंकी में विवाहिता से गैंगरेप, 8 दिन तक बनाया बंधक
अंग्रेजी में भी प्रकाशित होगा ‘उत्तर प्रदेश संदेश’, युवाओं पर फोकस
अंग्रेजी में भी प्रकाशित होगा ‘उत्तर प्रदेश संदेश’, युवाओं पर फोकस
नोएडा DM ने स्कूलों में तय किया स्क्रीन टाइम, निर्देश जारी
नोएडा DM ने स्कूलों में तय किया स्क्रीन टाइम, निर्देश जारी

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget