एक्सप्लोरर

Uttarakhand News: उत्तराखंड में बेमौसम धान की खेती पर लगा बैन हटाया, सीएम धामी ने किसानों से की ये अपील

Uttarakhand: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने इस साल बेमौसम धान की खेती पर रोक हटा दी, और किसानों को अगले वर्ष से बेमौसम धान के स्थान पर मक्का की फसल लगाने की अपील की है.

Uttarakhand News: उत्तराखंड के मैदानी जनपदों में पिछले कई वर्षों से बेमौसम धान की खेती के कारण जलस्तर में भारी गिरावट दर्ज हुई है. जलस्तर गिरने से चिंतित राज्य सरकार एवं प्रशासन की तरफ से लंबे समय से किसानों को बेमौसम धान की खेती न करने की अपील की जा रही थी. लेकिन बेमौसम धान की खेती का क्षेत्रफल साल दर साल बढ़ता ही जा रहा था, इसके बाद बेमौसम धान पर प्रशासन ने रोक लगा दी, कई स्थानों पर बेमौसम धान की खेती के लिए तैयार हो रही पौध को नष्ट भी किया.

पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं गदरपुर विधायक अरविंद पांडे ने इस मुद्दे को विधानसभा में उठाकर इस साल किसानों को छूट देने की मांग की. सीएम पुष्कर सिंह धामी ने इस साल बेमौसम धान की खेती पर रोक हटा दी और किसानों को अगले वर्ष से बेमौसम धान के स्थान पर मक्का की फसल लगाने की अपील की है.

उधम सिंह नगर जनपद में पिछले कई सालों से बेमौसम धान की खेती का तेजी से विस्तार हो रहा था जिसके कारण जलस्तर में भारी गिरावट दर्ज हुई है. जल स्तर में हो रही गिरावट को देखते हुए प्रशासन द्वारा समय-समय पर किसानों को बे मौसम धान की फसल ना लगाने की अपील कर रहा था, फिर धान की खेती कम होने का नाम नहीं ले रही थी.

बेमौसम धान  की खेती पर लगा था प्रतिबंध
अक्टूबर और नवंबर में धान की कटाई के समय ही प्रशासन ने किसानों के साथ मीटिंग कर बेमौसम धान की खेती पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा कर दीं थी, साथ ही ये भी कहा था कि जिन किसानों के खेतों में ज्यादा नमी हैं वो अनुमति लेकर खेती कर सकते हैं. कई जगह पर बिना अनुमति के किसानों ने बे मौसम धान की खेती के लिए पौध तैयार कर रहे थे, इसकी जानकारी मिलने के बाद प्रशासन द्वारा उन पौध को नष्ट किया गया. इस मुद्दे को गदरपुर विधायक अरविंद पांडे ने बजट सत्र के दौरान विधानसभा में उठाया था, इसके बाद सरकार ने इस साल बेमौसम धान की खेती के लिए किसानों को छूट दें दी है.

किसानों की आय दुगना करने के लिए कदम उठा रही सरकार
पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं गदरपुर विधायक अरविंद पांडे ने कहा कि हमारी सरकार किसानों की आय को दुगुना करने के लिए कई कदम उठाए रही है. इसलिए मैंने सदन में सरकार से अपील करते हुए कहा कि इस साल बेमौसम धान की बुआई पर रोक हटा दी जाए, ताकि जिन छोटे किसानों ने खेती के लिए जमीन ठेके पर ली हैं उनको नुकसान से बचाया जा सकें. मुझे खुशी है कि सरकार ने मेरी बात को गंभीरता से लेकर तत्काल किसानों के पक्ष में निर्णय लिया.

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि बेमौसम धान की खेती से जलस्तर में तेजी से गिरावट दर्ज हो रही थी. इसके बाद ही सरकार ने बेमौसम धान की खेती पर रोक लगाई थीं, लेकिन इस बार किसानों के खेत खाली ना रहे जाएं इसलिए रोक हटा ली गई है. किसानों को वैकल्पिक खेती की तरफ रुख करना चाहिए, इसके लिए सरकार भी सहयोग करेंगे. भविष्य के पर्यावरण संरक्षण अति आवश्यक है इसलिए अर्थव्यवस्था के साथ साथ प्राकृतिक का भी ध्यान रखना हैं. इसके लिए इन दोनों के बीच संतुलन बहुत जरूरी है.

ये भी पढ़ें: भदोही: कालीन कारखाने में बुनाई का काम कर रहे थे बिहार से लाए गए नाबालिग, छापा पड़ने पर कुछ भागे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पहले युवा बाहर जाते थे, अब उद्योग यूपी आ रहे', पूर्वी उत्तर प्रदेश के विकास पर बोले CM योगी
'पहले युवा बाहर जाते थे, अब उद्योग यूपी आ रहे', पूर्वी उत्तर प्रदेश के विकास पर बोले CM योगी
दिल्ली में 13 अगस्त कई सड़कें रहेंगी बंद, पढ़ लें पूरा जानकारी
दिल्ली में 13 अगस्त कई सड़कें रहेंगी बंद, पढ़ लें पूरा जानकारी
UP में बिजली विभाग की बड़ी उपलब्धि, जुलाई में 20 लाख से ज्यादा शिकायतों का 99% निस्तारण
UP में बिजली विभाग की बड़ी उपलब्धि, जुलाई में 20 लाख से ज्यादा शिकायतों का 99% निस्तारण
स्वतंत्रता दिवस को लेकर UP में बड़ी तैयारी, योगी सरकार ने आजादी के उत्सव को रोजगार से जोड़ा
स्वतंत्रता दिवस को लेकर UP में बड़ी तैयारी, योगी सरकार ने आजादी के उत्सव को रोजगार से जोड़ा

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget