एक्सप्लोरर

Mahoba News: दलित छात्रा ने घड़े से पानी पिया तो टीचर ने मारा थप्पड़, पीड़िता ने पुलिस से की कार्रवाई की मांग

Mahoba News: महोबा जिले के एक सरकारी स्कूल में टीचर के घड़े से पानी पीने पर दलित छात्रा की जमकर पिटाई की गई. जिसके बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Mahoba News: महोबा जिले के एक सरकारी स्कूल में छुआछूत का सनसनी खेज मामला सामने आने के बाद हड़कम्प मचा गया है. स्कूल की दलित छात्रा ने अध्यापकों के घड़े से पानी पी लिया तो अध्यापक ने छात्रा की जम कर पिटाई कर दी है. पीड़ित छात्रा के परिजनों ने तहसील पहुंचकर एसडीएम और सीओ से लिखित शिकायत करते हुए कार्यवाही की मांग की है. 

क्या है पूरा मामला?

देश आज 21 वीं सदी में पहुंच चुका है और हर जगह समानता की बात की जा रही है मगर आज भी जाति बंधन और छुआछूत के मामले कम होने का नाम नहीं लें रहे है. बुंदेलखंड के अति पिछड़े जनपद महोबा में छुआछूत के मामले लगातार सामने आ रहे है. जिले में सदर कोतवाली क्षेत्र के छिकहरा गांव के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में पानी पीने के लिये दो घड़े रखे रहते है एक घड़े से छात्र पानी पीते है तो दूसरे घड़े से अध्यापक पानी पीते है .


Mahoba News: दलित छात्रा ने घड़े से पानी पिया तो टीचर ने मारा थप्पड़, पीड़िता ने पुलिस से की कार्रवाई की मांग

स्कूल के समय छात्रों के घड़े का पानी खत्म हो जाने पर स्कूल में कक्षा सात में पढ़ने वाली दलित (अनुसूचित जाति) की छात्रा मांडवी ने अध्यापकों वाले घडें से पानी पी लिया.  इसे देख कर अध्यापक कल्याण सिंह ने दलित छात्रा की पिटाई कर दी थी. छात्रा मांडवी ने घर आ कर अध्यापक द्वारा की गई पिटाई की बात बताई तो छात्रा का पिता रमेश कुमार और परिजन अध्यापक कल्याण सिंह से बेवजह पिटाई की वजह पूछने गए तो अध्यापक कल्याण सिंह ने छात्रा के पिता रमेश कुमार को जाति सूचक शब्दो का प्रयोग करते हुए कहा कि तुम लोग इसी लायक हो. 

Kanpur Dehat: दबंगों से परेशान परिवार ने किया पलायन का फैसला, रो-रो कर सीएम से लगाई गुहार, जानिए पूरा मामला

ग्रामीणों के साथ भी की गई अभद्रता

अध्यापक की पिटाई से पीड़ित हुई दलित छात्रा और उसके पिता रमेश कुमार व परिजनों ने बताया कि विद्यालय में छुआछूत हावी है. स्कुल में छात्रों के बीच पक्षपात किया जाता है. स्कूल में अध्यापक की इस हरकत पर गांव के लोग इकठ्ठा हो गए.  ग्रामीणों ने अध्यापक को लेकर इसकी बात की तो उनके साथ भी अभद्रता कर दी गई . 

इस पुरे मामले को लेकर एसडीएम सदर जीतेन्द्र कुमार ने बताया कि दलित छात्रा के पिता रमेश कुमार ने शिकायत कर कार्यवाही की मांग की है उनके द्वारा लगाए गए आरोप गंभीर है जिसकी जांंच के लिए बेसिक शिक्षा विभाग को निर्देशित कर दिया गया है. एबीएसए गौरव शुक्ल सहित स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच की है. 

मामले की हो रही जांच

वहीं मामले की जांच करने पहुंचे बीएसए गौरव तिवारी ने बताया कि पीड़ित छात्रा सहित अन्य छात्रों से पूछताछ की जा रही है वहीं आरोपी अध्यापक से भी पूछताछ कर बयान दर्ज किये गए है जिसके आधार पर आगे की कार्यवाही की जायेगी . 

बुन्देलखण्ड में अभी भी सामंतवाद की जड़े जमी हुई है और सवर्ण जातिवादी सोंच से ऊपर नही उठ पा रहे है. सरकारी स्कूल में सिर्फ घड़े से पानी पीने को लेकर उच्च जाति के अध्यापक द्वारा दलित छात्रा की पिटाई इसी सामंतवादी विचारधारा का ताजा उदाहरण है, जिसमे अब जाँच की बात कही जा रही है .

Noida News: DJB के अधिकारी को हनीट्रैप में फंसाकर लाखों रुपए की रंगदारी वसूली, पुलिस ने किया गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mahoba News: महोबा में बच्चों की पढ़ाई छोड़ डिजिटल बोर्ड पर बजाए भोजपुरी गाने, हेडमास्टर निलंबित
महोबा में बच्चों की पढ़ाई छोड़ डिजिटल बोर्ड पर बजाए भोजपुरी गाने, हेडमास्टर निलंबित
यूपी: ग्राम प्रधानों पर संशय, जिला पंचायत अध्यक्ष बने प्रशासक, नहीं ले पाएंगे अहम फैसले
यूपी: ग्राम प्रधानों पर संशय, जिला पंचायत अध्यक्ष बने प्रशासक, नहीं ले पाएंगे अहम फैसले
यूपी में बादलों ने जमाया डेरा! अगले 24 घंटे में भारी बारिश की संभावना, बिजली गिरने की भी आशंका
यूपी में बादलों ने जमाया डेरा! अगले 24 घंटे में भारी बारिश की संभावना, बिजली गिरने की भी आशंका
Dehradun News: उत्तराखंड CSR डायलॉग में CM धामी का संदेश, शिक्षा-स्वास्थ्य-पर्यावरण पर दिया जोर
उत्तराखंड CSR डायलॉग में CM धामी का संदेश, शिक्षा-स्वास्थ्य-पर्यावरण पर दिया जोर

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget