एक्सप्लोरर

Mahoba: दोनों हाथों से दिव्यांग युवक ने दी स्नातक की परीक्षा, देखकर दंग रह गए सब, सबके लिए बना मिसाल

Mahoba Motivational Story: महोबा में एक दिव्यांग छात्र चर्चा का विषय बने हुए हैं. उनकी मेहनत और लगन को देखकर अध्यापक और उनके साथी भी उनकी तारीफ करते नहीं थकते हैं. जानें क्या है वजह?

Mahoba News Today: कहावत है कि अगर अपने लक्ष्य को पाने का लगन और जुनून है तो कोई शारीरिक कमजोरी उसकी सफलता के रास्ते आड़े नहीं आ सकती है. ऐसा ही कुछ महोबा में देखने को मिला, जहां दोनों हाथों से दिव्यांग युवक को स्नातक की परीक्षा देते देखकर सब दंग रह गए. परीक्षा केंद्र में मौजूद अध्यापक भी दिव्यांग के इस लगन, समर्पण और जुनून को देखकर तारीफ करते नहीं थक रहे थे. 

बता दें, महोबा जिले के अजनर थाना क्षेत्र के मगरिया गांव निवासी गणेश कुमार शारीरिक दिव्यांग हैं. हालांकि वे अपनी कमजोरी को मात देकर अपने लक्ष्य को पाने के लिए पूरे जज्बे और जुनून के साथ आगे बढ़ रहा हैं. वह अपनी मेहनत की वजह से दूसरे के लिए प्रेरणा स्रोत हैं.

गणेश दोनों हाथों से हैं दिव्यांग
दोनों हाथों से दिव्यांग होने के बावजूद गणेश अपनी पढ़ाई और परीक्षा में खुद लिखने का संकल्प लिया और उसे पूरा कर दिखाया. 22 वर्षीय गणेश कुमार के हाथ जन्म से ही कमजोर हैं. उनकी बनावट ऐसी है कि वे आसानी से पेन नहीं पकड़ सकते हैं. बावजूद इसके उन्होंने कभी हार नहीं मानी और अपने आत्मविश्वास और मेहनत से यह साबित कर दिया कि दिव्यांगता उनको लक्ष्य तक पहुंचने से रोक नहीं सकती है.

गणेश कुमार शुरुआत में लिखने में काफी कठिनाई होती थी, लेकिन उनके हौसले और मेहनत ने उन्हें इस चुनौती से पार पाने में विजय दिलाई. गणेश वर्तमान में पूरनलाल महाविद्यालय में बीए तृतीय वर्ष के छात्र हैं. वह कुलपहाड़ के श्रीकिशोर गोस्वामी महाविद्यालय में परीक्षा दे रहा हैं. जब गणेश ने खुद से अपनी उत्तर पुस्तिका में लिखना शुरू किया तो वहां मौजूद शिक्षक और अन्य छात्र उनकी लगन और संकल्पशक्ति को देखकर हैरान रह गए. 

गणेश ने बताया कि उनकी कोशिश है कि वे उच्च शिक्षा प्राप्त करें और अपने जैसे अन्य दिव्यांगों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनें. उनका मानना है कि शारीरिक बाधाएं सफलता की राह में रोड़ा नहीं बन सकतीं, अगर मन में कुछ कर गुजरने का जज्बा हो तो कोई भी मुकाम हासिल किया जा सकता है.

'पढ़ने- सीखने की ललक मिसाली'
गणेश न केवल अपने परिवार और गांव के लिए बल्कि पूरे समाज के लिए एक प्रेरणा बन चुके हैं. श्रीकिशोर गोस्वामी महाविद्यालय के परीक्षा प्रभारी दिनेश कुमार बताते हैं कि जब छात्र गणेश परीक्षा देने आया तो उसकी लगन और मेहनत को देख सभी हैरत में पड़ गए, पढ़ाई के प्रति उनका जज्बा मिसाली है. अन्य छात्रों को गणेश से सीख लेने की आवश्यकता है.

एक अन्य अध्यापक आकाश मिश्रा बताते है कि दिव्यांग परीक्षार्थी गणेश बीए फाइनल ईयर के छात्र हैं, जिसे देखकर हम सब भी चौंक गए, लेकिन ये एक प्रेरणा देता है उन बच्चों को जो शिक्षा से दूर हो रहे है. दिव्यांग होते हुए भी गणेश अपनी मंजिल को पाने के लिए प्रयासरत है. उन्हें देखकर ये सीख मिलती है कि जीवन में कभी हार नहीं माननी चाहिए और आगे बढ़ते रहना चाहिए. सरकार को इनके लिए विशेष व्यवस्थाएं और योजनाएं चलाई जाए जिससे दिव्यांग बच्चों की प्रतिभाएं निखर कर समाने आ सकें.

ये भी पढ़ें: मंत्री राजनाथ सिंह बोले- 'राजनीति में नेताओं की करनी और कथनी में अंतर आ गया, जनता का भरोसा कम'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JhansiNews: झांसी में शादी के नाम पर ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 9 युवतियों समेत 11 गिरफ्तार
झांसी में शादी के नाम पर ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 9 युवतियों समेत 11 गिरफ्तार
Moga News: मोगा में खाना ठंडा मिला तो भड़का बेटा, गुस्से में पिता पर किया जानलेवा हमला, मौत
मोगा में खाना ठंडा मिला तो भड़का बेटा, गुस्से में पिता पर किया जानलेवा हमला, मौत
अखिलेश यादव पर भड़के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, 'अयोध्या में फिर से बाबरी मस्जिद बनवाने की...'
अखिलेश यादव पर भड़के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, 'अयोध्या में फिर से बाबरी मस्जिद बनवाने की...'
बारिश का कहर! गाजियाबाद में 1 बच्ची, बुलंदशहर में मस्जिद की दीवार गिरने से 2 की मौत, नोएडा बेहाल
बारिश का कहर! गाजियाबाद में 1 बच्ची, बुलंदशहर में मस्जिद की दीवार गिरने से 2 की मौत, नोएडा बेहाल

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget