एक्सप्लोरर

महोबा में स्मार्ट मीटर बना गरीब के जी का जंजाल, बिल देखकर उड़े होश, डीएम से लगाई मदद की गुहार

Mahoba News: महोबा में बिजली के स्मार्ट मीटर ने ग़रीब परिवार का जीना मुश्किल कर दिया है. जब से ये मीटर लगा है उनका इतना बिल आ रहा है कि उसे चुकाना मुश्किल हो गया है.

उत्तर प्रदेश के महोबा में एक गरीब परिवार के लिए बिजली का स्मार्ट मीटर मुसीबत क जड़ बन गया हैं, शहर के फुटपाथ पर सुई-धागे से फटे हुए जूते-चप्पल सिलने वाले युवक नंदू अहिरवार के घर में जब से स्मार्ट मीटर लगा है उसका इतना बिल आ रहा है कि जीना मुश्किल हो गया. पीड़ित ने डीएम से मदद की गुहार लगाई है.  

महोबा के रामनगर में रहने वाला नंदू अहिरवार फुटपाथ पर फटे-पुराने जूते-चप्पल ठीक करने का काम करता है. वो जूते पॉलिश कर रोजाना 100 से 200 रुपये कमा लेता है और इसी परिवार के पांच लोगों का पेट पाल रहा है. घर में दो पक्के कमरे तक नहीं है. जैसे-तैसे उसका जीवन चल रहा है. 

स्मार्ट मीटर से बढ़ गया बिजली का बिल

नंदू के परिवार को सरकार की तमाम योजनाओं का भी कोई लाभ नहीं मिला है. लेकिन, आधुनिक भारत का स्मार्ट मीटर जरूर उसके घर तक पहुंच गया और वही उसकी जिंदगी की सबसे बड़ी मुसीबत बन गया. 

नंदू के कच्चे मकान में सिर्फ दो एलईडी बल्ब और दो पंखे हैं. पहले पुराने मीटर से उसका बिजली बिल 250 से 300 रुपये आता था. लेकिन, छह महीने पहले विभाग ने जबरन पुराना मीटर हटाकर स्मार्ट मीटर लगा दिया. कर्मचारियों ने भरोसा दिलाया था कि अब बिल कम आएगा और बिल्कुल सही होगा. 

बिजली के स्मार्ट मीटर ने उसका सबकुछ पलटा दिया. अब उसके बिजली का बिल हर महीने 1000 रुपये तक पहुंच गया है. जो गरीब रोजाना सुई-धागे से दूसरों के जूते जोड़ता है, उसकी अपनी जिंदगी स्मार्ट मीटर ने उधेड़ डाली. बिजली का एक हज़ार रुपये  बिल चुकाना उसके लिए मुश्किल हो गया है. 

पीड़ित ने डीएम से लगाई मदद की गुहार

पीड़ित ने इस बिल को लेकर कई बार बिजली विभाग के चक्कर काटे लेकिन, उसे कोई राहत नहीं मिली. इस परिवार को किसी तरह की सरकारी आवास योजना, न शौचालय, न उज्जवला और ना ही मुफ्त राशन जैसी सरकारी योजनाओं का लाभ मिला है. लेकिन, स्मार्ट मीटर उसके घर ज़रूर पहुंच गया. 

बिजली का बढ़ा हुआ बिल अब उसकी बेबसी और परेशानियों का सबब बन रहा है. नंदू ने बताया कि मुश्किल से मिलने वाली रोज़ की मजदूरी से वह परिवार का पेट पाल पाता है, ऐसे में हजार रुपये का बिजली बिल भरना उसके लिए असंभव है. वह कई बार बिजली विभाग के चक्कर काट चुका है, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ. मजबूर होकर उसने अपना दर्द डीएम की चौखट पर सुनाया है और मदद की गुहार लगाई है. 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ में पानी की कमी को दूर करेगी घाघरा नदी! ये है सरकार का पूरा प्लान
लखनऊ में पानी की कमी को दूर करेगी घाघरा नदी! ये है सरकार का पूरा प्लान
उत्तराखंड में कहर बरपाएगी बारिश! 2 दिन इन 4 जिलों में ऑरेंज अलर्ट
उत्तराखंड में कहर बरपाएगी बारिश! 2 दिन इन 4 जिलों में ऑरेंज अलर्ट
Exclusive: यूपी में किसकी बनेगी सरकार? बृजभूषण शरण सिंह का चौंकाने वाला जवाब
Exclusive: यूपी में किसकी बनेगी सरकार? बृजभूषण शरण सिंह का चौंकाने वाला जवाब
यूपी: आजीविका मिशन से ली थी ट्रेनिंग, अब श्वेता ने 300 से ज्यादा बकरियों का किया इलाज
यूपी: आजीविका मिशन से ली थी ट्रेनिंग, अब श्वेता ने 300 से ज्यादा बकरियों का किया इलाज

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget