एक्सप्लोरर

महोबा: बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर दंबग ने किया हमला, इलाज के दौरान मौत

Mahoba Crime News: महोबा में एक दबंग ने युवक की हत्या कर दी. यह घटना इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है. इस मामले में आरोपी युवके पिता एसडीएम के ड्राइवर हैं. पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है.

Mahoba News Today: महोबा में बीते दिनों दबंग ने एक युवती से छेड़खानी की थी, दबंग के इस घिनौनी हरकत का युवती के भाई ने विरोध के किया. इस बात से नाराज होकर दबंग ने युवती के भाई पर जानलेवा हमला कर दिया, जिसमें वह गंभीर रुप से घायल हो गया था. युवती के भाई की इलाज के दौरान बुधवार (23 अक्टूबर) को मौत हो गई. 

युवक की मौत की खबस सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया. इससे पहले पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था. युवक की मौत के बाद इस मामले में पुलिस ने अब हत्या की धारा भी जोड़ दी है. पुलिस चौकी से चंद कदम की दूरी पर हुई यह घटना चर्चा का विषय बनी हुई है. परिजन ने हत्यारोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है. 

क्या है पूरा मामला?
यह मामला महोबा जिले के शहर कोतवाली कस्बा क्षेत्र के भटीपुरा इलाके का है. जहां बीते मंगलवार को भटीपुरा पुलिस चौकी से चंद कदम की दूरी पर पुलिस से बेखौफ दबंग ने दिनदहाड़े एक युवक पर लोहे की रोड से ताबड़तोड़ प्रहार कर दिया. इस हमले में घायल युवक की आज इलाज के दौरान मौत हो गई है. 

मृतक युवक का कसूर सिर्फ इतना था कि उसने बहन के साथ छेड़खानी करने पर दबंग का विरोध किया था. बताया जा रहा है कि मोहल्ला भटीपुरा में रहने वाले शमसुद्दीन के 25 वर्षीय बेटे फिरोज की मौत ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है. घटना बीते मंगलवार की है, जब फिरोज अपनी भांजी और भतीजी को स्कूल से लाने जा रहा था.

इसी दौरान रास्ते में दबंग नईम ने लोहे की रॉड से फिरोज पर हमला कर दिया. गंभीर रूप से घायल फिरोज को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत बिगड़ने पर उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया. इलाज के दौरान आज फिरोज की मौत हो गई. 

आरोपी करता था अश्लील टिप्पणी
मृतक के भाई असलम का कहना है कि आरोपी नईम उनकी बहन पर अश्लील टिप्पणियां करता था, जिसे लेकर कई बार फिरोज और असलम ने उसे समझाया था. यहां तक कि नईम के पिता से भी शिकायत की गई थी, लेकिन कोई असर नहीं हुआ. नईम के पिता एसडीएम का वाहन चलाते हैं.

पिता से शिकायत से नाराज नईम ने रंजिश पाल ली. असलम ने बताया कि नईम ने फिरोज को पहले भी धमकी दी थी. परिवार के मुताबिक, बहन की सुरक्षा के कारण फिरोज खुद बच्चों को स्कूल लाने-ले जाने लगा था. हमले के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है, फिरोज तीन भाइयों में सबसे छोटा था.

पुलिस ने जोड़ी हत्या की धारा
पुलिस ने इस मामले में आरोपी नईम को गिरफ्तार कर लिया है. सीओ सिटी दीपक दुबे ने बताया कि फिरोज की मौत के बाद मामला हत्या की धाराओं में तब्दील कर दिया गया है और पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है.

ये भी पढ़ें: यूपी के 16 लाख कर्मचारियों को योगी सरकार का तोहफा, बोनस देने का आदेश जारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mahoba News: महोबा में बच्चों की पढ़ाई छोड़ डिजिटल बोर्ड पर बजाए भोजपुरी गाने, हेडमास्टर निलंबित
महोबा में बच्चों की पढ़ाई छोड़ डिजिटल बोर्ड पर बजाए भोजपुरी गाने, हेडमास्टर निलंबित
यूपी: ग्राम प्रधानों पर संशय, जिला पंचायत अध्यक्ष बने प्रशासक, नहीं ले पाएंगे अहम फैसले
यूपी: ग्राम प्रधानों पर संशय, जिला पंचायत अध्यक्ष बने प्रशासक, नहीं ले पाएंगे अहम फैसले
यूपी में बादलों ने जमाया डेरा! अगले 24 घंटे में भारी बारिश की संभावना, बिजली गिरने की भी आशंका
यूपी में बादलों ने जमाया डेरा! अगले 24 घंटे में भारी बारिश की संभावना, बिजली गिरने की भी आशंका
Dehradun News: उत्तराखंड CSR डायलॉग में CM धामी का संदेश, शिक्षा-स्वास्थ्य-पर्यावरण पर दिया जोर
उत्तराखंड CSR डायलॉग में CM धामी का संदेश, शिक्षा-स्वास्थ्य-पर्यावरण पर दिया जोर

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
सीजफायर खत्म होने से बढ़ा वर्ल्ड वार का खतरा! जानें कौन सा देश अमेरिका-ईरान के बीच सुलह कराने फिर कूदा?
सीजफायर खत्म होने से बढ़ा वर्ल्ड वार का खतरा! कौन सा देश यूएस-ईरान के बीच सुलह कराने फिर कूदा?
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
ब्रह्मपुत्र मेगा डैम से मचेगी जबरदस्त तबाही…, भारत के बाद किसने दी ये बड़ी डरावनी रिपोर्ट?
ब्रह्मपुत्र मेगा डैम से मचेगी जबरदस्त तबाही…, भारत के बाद किसने दी ये बड़ी डरावनी रिपोर्ट?
Embed widget