एक्सप्लोरर

किसान का बिजली कनेक्शन काटा तो BJP विधायक का पारा हुआ हाई, विद्युत कर्मचारी को लगाई फटकार

UP News: किसान का घरेलू विद्युत कनेक्शन काटे जाने पर नाराज बीजेपी के चरखारी विधायक ने विद्युत कर्मियों को जमकर लताड़ा. किसान की समस्या सुनने के बाद  विधायक ब्रजभूषण राजपूत विद्युत कर्मी को हिदायत दी.

Mahoba News: महोबा में किसान का घरेलू विद्युत कनेक्शन काटे जाने पर नाराज बीजेपी के चरखारी विधायक ने विद्युत कर्मियों को जमकर लताड़ा. विद्युत विभाग के अधिकारी की मौजूदगी में किसान की शिकायत पर विद्युत कर्मी को सुधर जाने की नसीहत विधायक ने देते हुए विद्युत कर्मी के हाथ जुड़वाकर किसान से माफी मंगवाई और दोबारा ऐसा करने पर अधिकारियों को आरोपी विद्युत कर्मी पर कानूनी कार्रवाई की बात भी विधायक ने कही है. विद्युत कर्मियों पर भड़के विधायक का वीडियो भी वायरल हो रहा है. 

दरअसल महोबा शहर के पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में चरखारी के विधायक ब्रजभूषण राजपूत विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता आरएस गौतम के साथ विद्युत समस्याओं को लेकर जनसंवाद कर रहे थे. तभी बताया जाता है कि शहर के नवीन गल्ला मंडी इलाके में रहने वाले किसान राजेश राजपूत ने बताया कि उसका घरेलू कनेक्शन एक किलो वाट का है. जिसके ऊपर 31 हजार रुपये विद्युत बिल बकाया है.

विद्युत कर्मचारी को सुनाई खरी-खोटी
पीड़ित ने बताया कि वो अपने पुत्र के बीमार होने पर मध्यप्रदेश में इलाज कराने गया था. जहां घर पर कोई मौजूद न होने पर जबरन कनेक्शन विद्युत कर्मी काटने लगे. पीड़ित किसान ने तीन दिन का समय मांगकर बकाया बिल भरने की बात कही थी. आरोप है कि विद्युत कर्मी फोन पर बार बार अनावश्यक दबाव बनाकर धमकाने लगे. जब इस बाबत उसने बाद में बात कि तो उससे कनेक्शन न काटने के एवज में सुविधा शुल्क की मांग तक कर डाली. 

किसान ने बताया कि वह अपना बिजली बिल जमा करना चाहता था लेकिन इसी दौरान उसके घर का कनेक्शन काट दिया गया. घर में बीमार पुत्र के इलाज के दौरान विद्युत कनेक्शन कट जाने से सभी लोग परेशान हो गए. विधायक ने जब किसान की बात सुनी तो उनका पारा चढ़ गया. जनसंवाद के दौरान ही आरोपी विद्युत कर्मी को बुलवाया गया. जहां विधायक ने उसे खरी खोटी सुनाते हुए सख्त हिदायत कि सरकार की मनसा ऐसी नहीं है कि 1 किलो वाट के कनेक्शन धारक गरीबों को सताया जाए. बेवजह उन्हें परेशान करना है तो इस जिले में काम नहीं कर पाओगे.

लोगों ने की विधायक की सराहना
उन्होंने सख्त लहजे में विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता की मौजूदगी में कहा कि एक किलो वाट कनेक्शन और कम बकायेदारों का कनेक्शन न काटें. यही नहीं विधायक का पारा इस कदर गरम दिखा कि उन्होंने विद्युत कर्मी को सुधर जाने तक की नसीहत दे डाली और हाथ जुड़वाकर किसान से माफी मंगवाई. विधायक का यह कड़ा रुख देख मौजूद अन्य विद्युत कर्मियों में भी हड़कंप मच गया. गरीब किसानों के हक में बोलने पर विधायक की लोग प्रशंसा कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें: मेरठ को मिली वंदे भारत ट्रेन की सौगात, लोगों ने ली सेल्फी और खूब खिंचवाई फोटो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तराखंड कांग्रेस के कई विधायक बदलेंगे पाला? मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के बाद बढ़ी बेचैनी
उत्तराखंड कांग्रेस के कई विधायक बदलेंगे पाला? मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के बाद बढ़ी बेचैनी
UP Election 2027: यूपी की इस सीट पर कांग्रेस ने की दावेदारी तो नहीं दे पाएंगे अखिलेश? 2022 चुनाव में मिले थे 780 वोट
यूपी की इस सीट पर कांग्रेस ने की दावेदारी तो नहीं दे पाएंगे अखिलेश? 2022 चुनाव में मिले थे 780 वोट
केदारनाथ धाम हवाई यात्रा का रास्ता साफ, 15 सितंबर से उड़ान की तैयारी
केदारनाथ धाम हवाई यात्रा का रास्ता साफ, 15 सितंबर से उड़ान की तैयारी
अखिलेश यादव के ड्रीम प्रोजेक्ट को प्राइवेट हाथों में देने की तैयारी! योगी सरकार का बड़ा फैसला
अखिलेश यादव के ड्रीम प्रोजेक्ट को प्राइवेट हाथों में देने की तैयारी! योगी सरकार का बड़ा फैसला

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NDA और विपक्ष के सांसद प्रदर्शन करते हुए आमने सामने आए, बीच में खड़ी रही सिक्योरिटी
NDA और विपक्ष के सांसद प्रदर्शन करते हुए आमने सामने आए, बीच में खड़ी रही सिक्योरिटी
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
श्रीदेवी ने ठुकरा दी थी 9 हजार करोड़ कमाने वाली हॉलीवुड फिल्म, 4 साल की उम्र में किया था डेब्यू
श्रीदेवी ने ठुकरा दी थी 9 हजार करोड़ कमाने वाली फिल्म, 4 साल की उम्र में किया था डेब्यू
10 हार के बाद भी गौतम गंभीर को फुल सपोर्ट, दिग्गज ने कहा- कोच और खिलाड़ी...
10 हार के बाद भी गौतम गंभीर को फुल सपोर्ट, दिग्गज ने कहा- कोच और खिलाड़ी
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पहले शरमाई फिर उड़ा दिया गर्दा, शीला की जवानी पर ठुमके लगाती हसीना का वीडियो वायरल
पहले शरमाई फिर उड़ा दिया गर्दा, शीला की जवानी पर ठुमके लगाती हसीना का वीडियो वायरल
कहीं 120 तो कहीं 100 KM/H, क्यों बदलती है हाईवे पर स्पीड लिमिट?
कहीं 120 तो कहीं 100 KM/H, क्यों बदलती है हाईवे पर स्पीड लिमिट?
Embed widget