एक्सप्लोरर

महोबा: आपसी विवाद के बाद पति ने बाइक में लगाई आग, फिर अवैध तमंचे से खुद को मारी गोली

UP News: महोबा में पत्नी से विवाद होने पर पति ने अवैध तमंचे से अपने कनपटी में गोली मार दी. जिससे मौके से युवक की मौत हो गई. तहरीर के आधार पर पुलिस जांच में जुटी हुई है.

Mahoba News: महोबा में पत्नी से विवाद होने के चलते पति ने अवैध तमंचे से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली. युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया. खून से लथपथ शव देख परिवार ने चीख पुकार मचा दी. गोली चलने की आवाज सुन ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गए. वहीं सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची है. जहां शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया और पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुटी हुई है.

दरअसल, घटना पनवाड़ी थाना क्षेत्र के नकरा गांव की है. बताया जाता है कि 30 वर्षीय दीपू अहिरवार का अपनी पत्नी निखिलेश से विवाद हो गया जिससे यह घटना घटित हो गई. परिजन बताते हैं कि पति-पत्नी के बीच अक्सर मामूली बातों पर विवाद हुआ करता था. दोनों के बीच हो रहे विवाद के कारण 8 वर्षीय पुत्री मधु और 6 वर्ष का पुत्र देव भी डरे सहमे में रहते थे. चार दिन पूर्व भी पति-पत्नी के बीच घरेलू कलह के चलते विवाद हुआ था. जिससे पत्नी अपने दोनो बच्चों के साथ मायके हमीरपुर जनपद के नौरंगा गांव चली गई थी. 

आपसी कहासुनी के बाद बाइक में लगाई आग
बताया जाता कि बीते रोज दीपू दोनों बच्चों को ननिहाल में छोड़ अपनी पत्नी को घर ले आया. बताया जाता है कि फिर दोनों के बीच मामूली बात पर कहासुनी और विवाद होने लगा. पति-पत्नी का यह विवाद उनकी दिनचर्या में इस कदर शामिल हुआ कि परिवारजनों ने भी हस्तक्षेप करना बंद कर दिया. नतीजन आज हुए विवाद में बड़ी वारदात घटित हो गई. पति-पत्नी के बीच हुई कहासुनी पर दीपू ने अपना मोबाइल तोड़ डाला और फिर घर मे रखी बाइक को आग लगा डाली. 

इस दौरान पत्नी ने समझाने का भी प्रयास किया मगर गुस्से में आग बबूला दीपू ने रुकने का नाम नहीं लिया. देखते ही देखते पत्नी से बोला मैं तुझे सफेद साड़ी पहनाकर मानूंगा और ये कहते ही उसने जेब में पड़े अवैध तमंचे से खुद को गोली मार ली. पति के इस खौफनाक कदम से पत्नी के होश उड़ गए. वहीं गोली की आवाज सुनकर परिजन और ग्रामीण इकट्ठा हो गए. मगर तब तक बहुत देर हो चुकी थी. खून से लथपथ दीपू का शव देख सभी हैरत में पड़ गए. सूचना पर पनवाड़ी थाना पुलिस मौके पर पहुंची. घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया.

क्या बोले पनवाड़ी थाना प्रभारी मनीष
बहरहाल इस मामले को लेकर पनवाड़ी थाना प्रभारी मनीष बताते हैं कि अभी किसी प्रकार की कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है. वारदात की वजह पति-पत्नी के बीच विवाद होना बताया जा रहा है, लेकिन फिर भी आत्महत्या के क्या कारण है इसको लेकर जांच की जा रही है. यही नहीं परिवारजनों और ग्रामीणों से भी पूछताछ की गई है. शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है.पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी. 

ये भी पढ़ें: इन घटनाओं के लिए मायावती ने BJP-कांग्रेस को बताया जिम्मेदार, कहा- 'देश के हितों को ताक पर रखा'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Chamoli Tunnel Accident Live: चमोली टनल हादसे में 6 लोंगों की गई जान, पानी-मलबा घुसने से फंस गए थे 22 मजदूर
चमोली टनल हादसे में 6 लोंगों की गई जान, पानी-मलबा घुसने से फंस गए थे 22 मजदूर
प्रयागराज: 'ठाकुर रोशन सिंह के नाम पर हो SRN अस्पताल', धरने को डॉक्टरों का समर्थन
प्रयागराज: 'ठाकुर रोशन सिंह के नाम पर हो SRN अस्पताल', धरने को डॉक्टरों का समर्थन
UP में विधानसभा चुनाव की तैयारियां BJP ने तेज की, सांसदों से मिल रहे नितिन नवीन
UP में विधानसभा चुनाव की तैयारियां BJP ने तेज की, सांसदों से मिल रहे नितिन नवीन
लखनऊ में इंसानियत शर्मसार! पिता की मौत के बाद बेटे ने शव से लगवाया अंगूठा
लखनऊ में इंसानियत शर्मसार! पिता की मौत के बाद बेटे ने शव से लगवाया अंगूठा

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget