एक्सप्लोरर

महेंद्र भट्ट का कांग्रेस पर हमला: राजभवन घेराव प्रदर्शन को बताया 'फ्लॉप शो', 2027 में भी हार तय

Dehradun News: भट्ट ने आरोप लगाया कि कांग्रेस केवल ड्रामेबाजी कर जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रही है, जबकि जनहित के मुद्दों को उठाने के बजाय उनके नेता सदन में सोते नजर आते हैं.

उत्तराखंड बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने कांग्रेस के हालिया राजभवन घेराव प्रदर्शन को 'फ्लॉप शो' करार दिया है. भट्ट ने आरोप लगाया कि कांग्रेस केवल ड्रामेबाजी कर जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रही है, जबकि जनहित के मुद्दों को उठाने के बजाय उनके नेता सदन में सोते नजर आते हैं. उन्होंने कहा कि कांग्रेस का यह प्रदर्शन जनता और जनहित दोनों से कोसों दूर रहा, जिसे लोगों ने भी 'जीरो नंबर' दिया है.

भट्ट ने कहा कि उत्तराखंड की जनता ने दो बार कांग्रेस को नकार दिया है और 2027 में भी उसे हार का सामना करना पड़ेगा, जिससे कांग्रेसी नेता बेचैन हैं. उन्होंने प्रदर्शन को वोट चोरी, आपदा, और कानून व्यवस्था के झूठे आरोपों से भ्रम फैलाने की असफल कोशिश बताया. भट्ट ने कटाक्ष करते हुए कहा कि आपदा पीड़ितों के जख्मों पर मरहम लगाने के बजाय कांग्रेस के नेता सदन में सोते रहे, अब सड़कों पर ड्रामा कर रहे हैं. उन्होंने कांग्रेस पर अपराधी सरकार चलाने का आरोप लगाते हुए कहा कि उसे कानून व्यवस्था पर सवाल उठाने का नैतिक अधिकार नहीं है.

सरकार की उपलब्धियां और कांग्रेस की नाकामी

भट्ट ने दावा किया कि बीजेपी सरकार ने अपराध के प्रति 'जीरो टॉलरेंस' की नीति अपनाई है. चाहे छोटा हो या बड़ा अपराध, हर मामले में कठोर कार्रवाई की गई है, और बड़े से बड़े आरोपी या तो सजा पा चुके हैं या जेल में हैं. उन्होंने कांग्रेस से सवाल किया कि कौन सा अपराध ऐसा है, जिस पर कार्रवाई नहीं हुई? वे इसका जवाब दें. इसके साथ ही भट्ट ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की तारीफ करते हुए कहा कि उनके ऐतिहासिक और साहसिक फैसलों से प्रदेश तेजी से प्रगति कर रहा है, जिससे कांग्रेस नेताओं को जलन हो रही है. धामी की राष्ट्रीय नेता के रूप में उभरती छवि कांग्रेस के लिए तकलीफ का सबब बनी है.

कांग्रेस की सिकुड़ती जमीन

भट्ट ने कहा कि बीजेपी गांव-गांव तक फैल रही है और जनता का विश्वास जीत रही है, जबकि कांग्रेस लगातार हार से सिमट रही है. उन्होंने कांग्रेस नेताओं की आपसी रार और झूठे बयानों की होड़ को उनके अंदरूनी संकट का प्रतीक बताया. प्रदेशाध्यक्ष पद की रेस में नेताओं की गैरजिम्मेदार बयानबाजी को उन्होंने फ्लॉप शो का कारण बताया, जो उनकी हताशा को दर्शाता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'शिक्षा व्यवस्था बर्बाद करने वाले, आज कर रहे राजनीति', मंत्री धर्मपाल सिंह का सपा पर पटलवार
'शिक्षा व्यवस्था बर्बाद करने वाले, आज कर रहे राजनीति', मंत्री धर्मपाल सिंह का सपा पर पटलवार
Mahoba News: महोबा में गजब खेल! 1 लाख का कैश चोरी, रिकवरी में निकले 'चिल्ड्रन बैंक' के नोट, सुभासपा भड़की
महोबा में गजब खेल! 1 लाख का कैश चोरी, रिकवरी में निकले 'चिल्ड्रन बैंक' के नोट, सुभासपा भड़की
UP News: मंत्री कपिल देव का हमला, 'दिल्ली में छात्रों को गुमराह कर पत्थरबाजी करवा रहीं सपा-कांग्रेस'
मंत्री कपिल देव का हमला, 'दिल्ली में छात्रों को गुमराह कर पत्थरबाजी करवा रहीं सपा-कांग्रेस'
'भक्ति के बिना जीवन में अंधकार और अराजकता', श्रीराम कथा में CM योगी का संदेश
'भक्ति के बिना जीवन में अंधकार और अराजकता', श्रीराम कथा में CM योगी का संदेश

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget