एक्सप्लोरर

Prayagraj: कुख्यात अपराधी सतीश भोंसले ट्रांजिट रिमांड पर महाराष्ट्र रवाना, BJP विधायक से है कनेक्शन

Satish Bhosale Transit Remand: मोस्ट वांटेड क्रिमिनल सतीश भोंसले की गिरफ्तारी के बाद महाराष्ट्र पुलिस ने राहत की सांस ली. उसे कल प्रयागराज एयरपोर्ट से गंगानगर एसओजी ने गिरफ्तार किया था.

Prayagraj News Today: प्रयागराज एयरपोर्ट से महाराष्ट्र के बीड जिले के मोस्ट वांटेड क्रिमिनल सतीश भोंसले उर्फ खोक्या को पुलिस ने कल गिरफ्तार किया है. जिसके बाद महाराष्ट्र पुलिस ने सतीश भोसले उर्फ खोक्या को ट्रांजिट रिमांड पर लिया है. जिला कोर्ट में छुट्टी की वजह ट्रांजिट रिमांड को ट्रांजिट मजिस्ट्रेट से बनवाई गई है.

सतीश भोसले उर्फ खोक्या का ट्रांजिट रिमांड मिलने के बाद महाराष्ट्र पुलिस प्रयागराज से बीड जिले के लिए रवाना हो गई. इससे पहले महाराष्ट्र के बीड जिले के मोस्ट वांटेड क्रिमिनल सतीश भोंसले उर्फ खोक्या को कल गिरफ्तार किया गया था. प्रयागराज एयरपोर्ट से गंगानगर एसओजी ने सतीश भोसले को गिरफ्तारी किया था.

सतीश भोसले पर दर्ज हैं 8 मुकदमें
सतीश भोसले को महाराष्ट्र पुलिस की सूचना पर प्रयागराज पुलिस ने गिरफ्तार किया था. पुलिस से पूछताछ में सतीश भोसले ने बताया था कि वह औरंगाबाद से बस से प्रयागराज आया था. वह प्रयागराज से अयोध्या भी जाना चाहता था. 29 साल के सतीश भोसले के खिलाफ महाराष्ट्र के बीड जिले में आठ मुकदमे दर्ज हैं.

मोस्ट वांटेड क्रिमिनल सतीश भोंसले उर्फ खोक्या के खिलाफ हत्या के प्रयास, अगवा करने और एनडीपीएस एक्ट में मुकदमे दर्ज हैं. पुलिस ने सतीश भोंसले को गिरफ्तार करने के बाद 60 हजार रुपये नकद और एक मोबाइल फोन बरामद किया था.

बीजेपी विधायक है करीबी
महाराष्ट्र के भारतीय जनता पार्टी विधायक सुरेश धस का बेहद करीबी है सतीश भोसले उर्फ खोक्या. पिटाई के एक मामले के बाद सतीश भोसले सुर्खियों में आ गया था. वन विभाग की छापेमारी में आरोपी सतीश के घर से कई आपत्तिजनक चीज बरामद हुई थीं. सतीश पर वन्यजीवों की हत्या करने और उनके अवशेष अपने घर पर रखने के भी आरोप हैं. 

डीसीपी सिटी अभिषेक भारती ने बताया कि महाराष्ट्र पुलिस पिछले कई दिनों से उसको तलाश कर रही थी. प्रयागराज में लोकेशन मिलने पर महाराष्ट्र पुलिस ने यहां की पुलिस से संपर्क किया था. इसके बाद प्रयागराज पुलिस ने बुधवार को महाराष्ट्र पुलिस की सूचना पर सतीश भोंसले उर्फ खोक्या को गिरफ्तार कर लिया था. 

ये भी पढ़ें: होली और जुमे पर सियासत के बीच अखिलेश यादव का सीएम योगी पर निशाना, कहा- वो तीसरमार खां हैं...

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
लखनऊ: मदरसे के छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, स्थानीय लोग हुए शामिल
लखनऊ: मदरसे के छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, स्थानीय लोग हुए शामिल
लखनऊ में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से बड़ा हादसा, चार मजदूरों की मौत
लखनऊ में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से बड़ा हादसा, चार मजदूरों की मौत
'लाल किले से झूठ नहीं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोले अखिलेश यादव
'लाल किले से झूठ नहीं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोले अखिलेश यादव

वीडियोज

Awarapan 2 के Poster पर Plagiarism का आरोप, Emraan Hashmi की फिल्म की Homeland से तुलना
Elvish Yadav का Bollywood में बड़ा कदम, 2 फिल्मों में आएंगे नजर; Malamaal Weekly 2 की भी चर्चा
51 साल, 51 कहानियां | Sholay | ABP News
Sansani | Crime News: रफ्तार की रानी...मौत का 'मिस्ट्री मैन'!
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
श्रीलंकाई गेंदबाज ने जानबूझकर मारी यशस्वी जायसवाल को टक्कर? रन आउट पर हुआ विवाद
श्रीलंकाई गेंदबाज ने जानबूझकर मारी यशस्वी जायसवाल को टक्कर? रन आउट पर हुआ विवाद
इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ का भौकाल, पहले ही दिन बनाए 8 बड़े रिकॉर्ड्स
इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ का भौकाल, पहले ही दिन बनाए 8 बड़े रिकॉर्ड्स
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
PM मोदी ने लाल किले पर पहनी 'राजस्थानी पगड़ी, बंधेज का साफा क्यों है खास?
PM मोदी ने लाल किले पर पहनी 'राजस्थानी पगड़ी, बंधेज का साफा क्यों है खास?
Little Girl Viral Video: आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
Embed widget