एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र सरकार फिल्मों की शूटिंग फिर से शुरू करने पर विचार कर रही

महाराष्ट्र सरकार कोरोना संकट के बीच नए दिशानिर्देशों के साथ, मनोरंजन उद्योग को आगे बढ़ाने के लिए जल्द ही शूटिंग को बहाल करने की तैयारी में है।

महाराष्ट्र सरकार कोरोना संकट के बीच नए दिशानिर्देशों के साथ, मनोरंजन उद्योग को आगे बढ़ाने के लिए जल्द ही शूटिंग को बहाल करने की तैयारी में है। मनोरंजन उद्योग के प्रतिनिधियों और महाराष्ट्र के सांस्कृतिक मामलों के प्रमुख सचिव डॉ. संजय मुखर्जी के बीच गुरुवार रात को हुए एक वीडियो कॉन्फ्रेंस के बाद यह निर्णय लिया गया। इंडस्ट्री का प्रतिनिधित्व करते हुए फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने इम्प्लॉइज (एफडब्ल्यूआईसीई) के मुख्य सलाहकार अशोक पंडित, प्रोड्यूसर गिल्ड ऑफ इंडिया के अपूर्व मेहता और मधु भोजवानी और मराठी चित्रपट महामंडल के मेघराज भोसले ने अपनी बात रखी। वीडियो कॉल के माध्यम से, शूटिंग को फिर से शुरू करने और मीडिया और मनोरंजन उद्योग के अन्य संबद्ध कार्यों पर चर्चा की गई। कॉन्फ्रेंस में यह निष्कर्ष निकला कि पोस्ट प्रोडक्शन गतिविधियां तुरंत सरकार द्वारा जारी किए गए सभी स्वास्थ्य, सुरक्षा सुरक्षा मानदंडों और दिशानिर्देशों के अनुरूप शुरू होनी चाहिए। मनोरंजन उद्योग की सुविधा के लिए राज्य सरकार द्वारा एक उचित वित्तीय पैकेज पर काम किया जाना है। राज्य सरकार के स्वामित्व वाले परिसर को सिगंल विंडो परमशिन सुविधा के साथ शूटिंग के लिए निर्माताओं और प्रोडक्शन हाउसों को निशुल्क दिया जाना चाहिए। फिल्म सिटी में स्थापित किए गए सेट पर कोई किराया नहीं होना चाहिए, जो लॉकडाउन के कारण अप्रयुक्त पड़े हुए हैं। लॉकडाउन समाप्त होने के बाद, फिल्म सिटी में परिसर को निर्माताओं और प्रोडक्शन हाउसों को रियायती दरों पर प्रदान किया जाना चाहिए, ताकि लॉकडाउन के कारण होने वाले नुकसान का सामना किया जा सके। ये दरें तब तक लागू रहेंगी जब तक कि शहर में हालात सामान्य नहीं हो जाते। इंडस्ट्री के हितधारकों द्वारा एक एसओआई पहले ही सौंपा जा चुका है। इंडियन मोशन पिक्चर्स प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन (आईएमपीपीए) के अध्यक्ष टीपी अग्रवाल ने कहा कि डॉ. संजय मुखर्जी ने आश्वासन दिया है कि राज्य सरकार में मीडिया और मनोरंजन उद्योग में काम फिर से शुरू करने से संबंधित गंभीर चर्चाएं हो रही हैं।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP Election 2027: बूथ स्तर पर BJP vs SP की जंग तेज, दोनों दलों ने शुरू की तैयारी
यूपी चुनाव 2027: बूथ स्तर पर BJP vs SP की जंग तेज, दोनों दलों ने शुरू की तैयारी
महोबा NEET केस में बड़ा यू-टर्न! अस्पताल से गायब छात्रा कोर्ट में मिली, रेप-अपहरण के आरोपों से इनकार
महोबा NEET केस में बड़ा यू-टर्न! अस्पताल से गायब छात्रा कोर्ट में मिली, रेप-अपहरण के आरोपों से इनकार
'अखिलेश जी... बेचैन मत होइए, पश्चाताप कीजिए', जौहर यूनिवर्सिटी को लेकर ओपी राजभर का निशाना
'अखिलेश जी... बेचैन मत होइए, पश्चाताप कीजिए', जौहर यूनिवर्सिटी को लेकर ओपी राजभर का निशाना
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में जांच तेज, रोजाना के कामकाज में शामिल सभी लोगों से होगी पूछताछ
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में जांच तेज, रोजाना के कामकाज में शामिल सभी लोगों से होगी पूछताछ

वीडियोज

Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी
गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अहमदाबाद पटाखा फैक्ट्री हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'मैं इस घटना से...'
अहमदाबाद पटाखा फैक्ट्री हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'मैं इस घटना से...'
'अखिलेश जी... बेचैन मत होइए, पश्चाताप कीजिए', जौहर यूनिवर्सिटी को लेकर ओपी राजभर का निशाना
'अखिलेश जी... बेचैन मत होइए, पश्चाताप कीजिए', जौहर यूनिवर्सिटी को लेकर ओपी राजभर का निशाना
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
Bilaspur Viral Video: बाढ़ में फंसी स्कूटी वाली महिला, छत्तीसगढ़ के शख्स ने कर दिया ऐसा काम, हर तरफ हो रही तारीफ
बाढ़ में फंसी स्कूटी वाली महिला, छत्तीसगढ़ के शख्स ने कर दिया ऐसा काम, हर तरफ हो रही तारीफ
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
Embed widget