एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र में भाजपा नहीं बनाएगी सरकार, शिवसेना ने कहा- मुख्यमंत्री तो हमारा ही होगा

भारतीय जनता पार्टी ने महाराष्ट्र में सरकार नहीं बनाने का फैसला लिया है। पार्टी का कहना है कि उनके पास बहुमत नहीं है इसीलिए वह सरकार नहीं बनाएगी। उधर, शिवसेना ने साफ कहा कि किसी भी कीमत पर मुख्यमंत्री तो शिवसेना का ही बनेगा।

मुंबई, (भाषा)। भाजपा ने रविवार को ऐलान किया कि वह महाराष्ट्र में सरकार नहीं बनाएगी। पार्टी ने यह फैसला सहयोगी रही शिवसेना के असहयोगात्मक रवैये के बाद किया। भाजपा के फैसले की घोषणा करते हुए महाराष्ट्र पार्टी अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना पर विधानसभा में दोनों दलों के गठबंधन को मिले जनादेश का अपमान करने का आरोप लगाया। शिवसेना आधे कार्यकाल के लिए अपने मुख्यमंत्री की मांग कर रही है।

पाटिल ने राजभवन के बाहर पत्रकारों से कहा, 'महाराष्ट्र की जनता ने भाजपा और शिवसेना गठबंधन को सरकार बनाने का जनादेश दिया है, लेकिन शिवसेना जनमत का अनादर कर रही है। इसलिए हमने राज्य में सरकार बनाने का दावा पेश नहीं करने का फैसला किया है। हमने अपने फैसले की जानकारी राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को दे दी है।' उन्होंने कहा कि अगर शिवसेना कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के समर्थन से सरकार बनाना चाहती है तो उसे शुभकमानएं। उल्लेखनीय है कि भाजपा-शिवसेना गठबंधन को 288 सदस्यीय विधानसभा में 161 सीटों पर जीत मिली है जो बहुमत से अधिक है।

उधर, सरकार नहीं बनाने की भाजपा की घोषणा पर शिवसेना के नेता संजय राउत ने रविवार को कहा कि पार्टी किसी भी कीमत पर राज्य में अपना मुख्यमंत्री बनाएगी। राउत ने संवाददाताओं से कहा, 'महाराष्ट्र में किसी भी कीमत पर शिवसेना का मुख्यमंत्री बनेगा। उद्धव ठाकरे ने रविवार को पार्टी विधायकों से कहा कि मुख्यमंत्री शिवसेना का ही बनेगा।' भाजपा ने रविवार को कहा कि उसके पास अकेले दम पर बहुमत नहीं है, इसलिए वह महाराष्ट्र में सरकार नहीं बनाएगी। राउत ने कहा, 'भाजपा का मुख्यमंत्री कैसे बनेगा, जबकि वह सरकार बनाने का दावा भी पेश नहीं कर रही है।'

वहीं, कांग्रेस ने रविवार को कहा कि वह राज्य में राष्ट्रपति शासन नहीं चाहती है। भाजपा के राज्य में सरकार बनाने से इंकार के बाद कांग्रेस ने यह प्रतिक्रिया दी है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक चव्हाण ने कहा कि पार्टी के नव-निर्वाचित विधायक राज्य में राजनीतिक रूख को लेकर आला-कमान से सलाह लेंगे। उन्होंने संवाददाताओं से कहा, 'हम जयपुर में हैं। हम मुद्दे पर यहां चर्चा करेंगे और भविष्य के राजनीतिक रूख पर सलाह लेंगे। पार्टी राज्य में राष्ट्रपति शासन नहीं चाहती है।' चव्हाण ने कहा कि वह महाराष्ट्र में सरकार बनाने के पक्ष में हैं।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कन्नौज में स्कॉलरशिप नहीं मिली तो भड़के छात्र, कॉलेज में धरना
कन्नौज में स्कॉलरशिप नहीं मिली तो भड़के छात्र, कॉलेज में धरना
यूपी: विधवा पेंशन के लिए ₹380 करोड़ से अधिक की व्यवस्था, आदेश जारी
यूपी: विधवा पेंशन के लिए ₹380 करोड़ से अधिक की व्यवस्था, आदेश जारी
यूपी: ODOP योजना से बदली राजन की तकदीर, टेराकोटा ने दिलाई नई पहचान
यूपी: ODOP योजना से बदली राजन की तकदीर, टेराकोटा ने दिलाई नई पहचान
राजभर का अखिलेश पर पलटवार, 'आज कल कांग्रेस का भाव क्या है?'
राजभर का अखिलेश पर पलटवार, 'आज कल कांग्रेस का भाव क्या है?'

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget