एक्सप्लोरर

'नौकरी की ऐसी की तैसी, इस्तीफा देकर चला जाऊंगा', बजरंग दल के कार्यकर्ताओं पर SHO ने निकाली भड़ास

Maharajganj News: ग्राम प्रधान विनोद कुमार ने बताया कि कुछ लोग क्षेत्र में लालच देकर लोगों को ईसाई धर्म अपनाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं. विरोध करने पर वे हिंसक रवैया अपनाते हैं.

महराजगंज के कोठीभार थानाक्षेत्र अंतर्गत ग्रामसभा बिसोखोर में धर्मांतरण के मामले को लेकर कोठीभार थाने पर पहुंचे ग्रामीणों व बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के साथ थानेदार की बदसलूकी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है. जिसमें कोठीभार थाने के थानेदार धर्मेंद्र सिंह ने बजरंग दल के कार्यकर्ताओं द्वारा पुलिसकर्मियों द्वारा मोबाइल छीनने के आरोप को लेकर कार्यकर्ताओं पर जमकर भड़ास निकाली.

इस वायरल वीडियो के अनुसार एसएचओ ने कार्यकर्ताओं को यहां तक कह दिया कि नौकरी की ऐसी की तैसी, इस्तीफा देकर चला जाऊंगा. हालांकि मामले की गंभीरता को लेकर धर्मांतरण में पुलिस ने दो आरोपितों को शांति भंग में चालान किया है.

कोठीभार थाना क्षेत्र के ग्राम सभा बिसोखोर में मंगलवार को धार्मिक विवाद सामने आया था. श्रीमद् भागवत कथा के लिए चंदा एकत्र करने गए ग्रामीणों के साथ हरिजन बस्ती के कुछ लोगों ने दुर्व्यवहार किया. धर्मांतरण किए कुछ लोगों ने चंदा देने से मना कर दिया. इतना ही नहीं, उन्होंने हिंदू देवी-देवताओं के प्रति अपमानजनक टिप्पणियां भी कीं. चंदा मांगने आए लोगों को मारपीट की धमकी भी दी गई.

ग्राम प्रधान विनोद कुमार ने बताया कि कुछ लोग क्षेत्र में लालच देकर लोगों को ईसाई धर्म अपनाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं. विरोध करने पर वे हिंसक रवैया अपनाते हैं, ग्राम प्रधान और सैकड़ों ग्रामीणों ने कोठीभार थाने में शिकायत दर्ज कराई. दोपहर तक तो मामला शांत रहा, लेकिन दोपहर बाद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के पहुंचने के बाद एसएचओ ने अपना आपा खो दिया.

धर्मपरिवर्तन के मुकदमे को लेकर दबाव, केस दर्ज

 

थाना कोठीभार में मंगलवार को उस समय हंगामा मच गया, जब 7-8 युवकों ने थाना परिसर में चल रही एक महत्वपूर्ण मीटिंग को बाधित कर दिया. यह मीटिंग आगामी त्योहारों के संबंध में आयोजकों और संभ्रांत व्यक्तियों के साथ चल रही थी. इस घटना में युवकों ने धर्मपरिवर्तन का मुकदमा दर्ज करने का दबाव बनाया और थाना परिसर में नारेबाजी शुरू कर दी, जिससे जनसुनवाई में आए लोग अपनी समस्याएं बताए बिना चले गए.

 

घटना की जानकारी थाना कोठीभार के दिवसाधिकारी 30 नंबर श्रीकृष्ण पाल ने दी. उनके अनुसार, 26 अगस्त 2025 को दोपहर करीब 3:50 बजे थाना सभागार में प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में मीटिंग चल रही थी. इसी दौरान विवेक श्रीवास्तव, चंदन दुबे और राहुल के नेतृत्व में 7-8 युवक सभागार में घुस आए. इन युवकों ने मीटिंग को रोककर वहां मौजूद लोगों को कुर्सियों से हटाने की कोशिश की और नारेबाजी शुरू कर दी. जब पुलिस कर्मियों ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, तो उनके साथ धक्का-मुक्की की गई. इस घटना से थाने के सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न हुई और जनसुनवाई प्रभावित हुई.

 

तीन आरोपियों समेत अज्ञात पर केस दर्ज

 

 

श्रीकृष्ण पाल ने बताया कि उसी दिन थाना क्षेत्र के ग्राम बीसोखोर में चंदा मांगने को लेकर हुए विवाद की सूचना पर कार्रवाई की गई थी. इस मामले में कुंदन पुत्र रामसेवक और रामसमुझ पुत्र बलिराज को गिरफ्तार किया गया था. प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मामले तीन आरोपियों समेत अज्ञात पर केस दर्ज किया गया है.

Input By : संजय कुमार पांडेय
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महोबा में मंदिर के पुजारी की बेरहमी से हत्या, संकट मोचन मंदिर में खून से लथपथ मिला शव
महोबा में मंदिर के पुजारी की बेरहमी से हत्या, संकट मोचन मंदिर में खून से लथपथ मिला शव
'पहले रामपुर-सैफई सिंडिकेट युवाओं का हक खाते थे', अमरोहा में CM योगी का सपा पर निशाना
'पहले रामपुर-सैफई सिंडिकेट युवाओं का हक खाते थे', अमरोहा में CM योगी का सपा पर निशाना
'UP चुनाव में होगी हार, नई- नई ड्रामेबाजी से...', सपा-कांग्रेस पर रवि किशन ने बोला हमला
'UP चुनाव में होगी हार, नई- नई ड्रामेबाजी से...', सपा-कांग्रेस पर रवि किशन ने बोला हमला
आगरा में पक्षी प्रेम की अनोखी कहानी, लापता तोता 'माऊ' को ढूंढने वाले को मिलेगा 50 हजार का इनाम
आगरा में पक्षी प्रेम की अनोखी कहानी, लापता तोता 'माऊ' को ढूंढने वाले को मिलेगा 50 हजार का इनाम

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Abhijeet Dipke: जंतर-मंतर पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे अभिजीत दीपके पर महिला ने फेंकी स्याही, वीडियो आया सामने
जंतर-मंतर पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे अभिजीत दीपके पर महिला ने फेंकी स्याही, वीडियो आया सामने
'पहले रामपुर-सैफई सिंडिकेट युवाओं का हक खाते थे', अमरोहा में CM योगी का सपा पर निशाना
'पहले रामपुर-सैफई सिंडिकेट युवाओं का हक खाते थे', अमरोहा में CM योगी का सपा पर निशाना
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
Shashi Tharoor Lift: होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
Embed widget