एक्सप्लोरर

महाराजगंज में हैवान पति की दरिंदगी: गर्भवती पत्नी को जिन्दा जलाया, गर्भस्थ शिशु की मौत

Maharajganj News:पति गोविंद नाराज होकर पत्नी पर पेट्रोल उड़ेल कर आग लगा दिया. इससे विवाहिता गंभीर रूप से झुलस गई. आस पास के लोग बचाने दौड़े तब तक वह गंभीर रूप से झुलस गई थी.

UP News: यूपी के महाराजगंज से दिल दहला देने वाली खबर सामने आयी है. यहां जल्लाद रूप पति ने अपनी गर्भवती पत्नी को पेट्रोल डालकर जिन्दा जलाने की कोशिश की. जिसमें पत्नी बुरी तरह झुलस गयी, जबकि गर्भ में बच्चे की मौत हो गयी जबकि पत्नी को नाजुक हालत में गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश तेज कर दी है.

जानकारी के मुताबिक फरेंदा थाना क्षेत्र के गनेशपुर निवासी सुमन (28) व पति गोविंद (30 )के बीच  कुछ दिनों से आपसी विवाद चल रहा था. इसको लेकर रविवार की रात करीब 11 बजे पति गोविंद नाराज होकर पत्नी पर पेट्रोल उड़ेल कर आग लगा दिया. इससे विवाहिता गंभीर रूप से झुलस गई. महिला के चिल्लाते हुए बाहर आई तब जाकर आस पास के लोग दौड़ कर आग को बुझाये, तब तक वह गंभीर रूप से झुलस गई थी. परिजन विवाहिता को इलाज के लिए तत्काल सीएचसी बनकटी ले गए.

दोनों एक दूसरे पर शक करते थे

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस क्षेत्राधिकारी दीपशिखा वर्मा व थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार पाठक मौके पर पहुंच गए. पुलिस की पूछताछ में विवाहिता ने पति पर आरोप लगाया की उसने पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की कोशिश की. बताया जाता है कि पति पत्नी दोनों के दूसरे पर शक करते थे. इसी बात को लेकर दोनों के बीच तकरार होती रहती थी. रविवार की रात भी यही बात हुई. पत्नी ने पति के चरित्र को लेकर लांक्षन लगाया तो पति ने भी उनपर लांक्षन लगाया. इसी बात को लेकर दोनों के बीच मामला इतना बढ़ गया की. पति बाइक से पेट्रोल निकालकर पत्नी पर छिड़क दिया. जबतक वह अपना बचाव करती, तब तक आग लगाकर फरार हो गया था.

सीओ फरेंदा दीपशिखा वर्मा ने बताया कि आरोपी पति के विरूद्ध केस दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है. अभी वह घटना के बाद से फरार चल रहा है. मामले के बारे में सटीक जानकारी ली जा रही है. महिला मेडिकल कालेज गोरखपुर में भर्ती है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में मानसून का तांडव, आज इन जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट
यूपी में मानसून का तांडव, आज इन जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट
कन्नौज में स्कॉलरशिप नहीं मिली तो भड़के छात्र, कॉलेज में धरना
कन्नौज में स्कॉलरशिप नहीं मिली तो भड़के छात्र, कॉलेज में धरना
यूपी: विधवा पेंशन के लिए ₹380 करोड़ से अधिक की व्यवस्था, आदेश जारी
यूपी: विधवा पेंशन के लिए ₹380 करोड़ से अधिक की व्यवस्था, आदेश जारी
यूपी: ODOP योजना से बदली राजन की तकदीर, टेराकोटा ने दिलाई नई पहचान
यूपी: ODOP योजना से बदली राजन की तकदीर, टेराकोटा ने दिलाई नई पहचान

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बिश्नोई गैंग पर FBI का बड़ा एक्शन, गैंगस्टर कमल के खिलाफ वारंट जारी
बिश्नोई गैंग पर FBI का बड़ा एक्शन, गैंगस्टर कमल के खिलाफ वारंट जारी
दिल्ली का गिरा न्यूनतम तापमान, जारी रहेगा बारिश का दौर, जानें अपडेट
दिल्ली का गिरा न्यूनतम तापमान, जारी रहेगा बारिश का दौर, जानें अपडेट
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पेरू में जोरदार भूकंप से हिली धरती! 6.7 तीव्रता, 99 किमी गहराई में था केंद्र
पेरू में जोरदार भूकंप से हिली धरती! 6.7 तीव्रता, 99 किमी गहराई में था केंद्र
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
राजस्थान में आएगा UCC, आज पेश होगा बिल, विपक्ष ने उठाए सवाल
राजस्थान में आएगा UCC, आज पेश होगा बिल, विपक्ष ने उठाए सवाल
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Embed widget