एक्सप्लोरर

Maharaja Suheldev Vijay Diwas: बहराइच में महाराजा सुहेलदेव की अश्वारोही प्रतिमा का अनावरण करेंगे CM योगी, जानें खासियत

Maharaja Suheldev Vijay Diwas: यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ बहराइच में चित्तौरा के समीप स्थापित की गई महाराजा सुहेलदेव की अश्वारोही प्रतिमा का अनावरण करेंगे. 40 फुट ऊंची प्रतिमा मूर्तिकार पद्मश्री रामसुतार ने बनाया है.

Maharaja Suheldev Rajbhar Vijay Diwas: उत्तर प्रदेश सरकार मंगलवार को महाराजा सुहेलदेव का विजयोत्सव मनाएगी. इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बहराइच में चित्तौरा के समीप स्थापित की गई महाराजा सुहेलदेव की अश्वारोही प्रतिमा का अनावरण करेंगे. राज्य सरकार द्वारा इस कार्यक्रम की जानकारी दी गयी है, जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का विस्तृत कार्यक्रम है.

40 फीट ऊंची है प्रतिमा

कांस्य निर्मित 40 फुट ऊंची प्रतिमा का निर्माण उत्तर प्रदेश राज्य ललित कला अकादमी की देखरेख में कराया गया है. प्रतिमा को सुप्रसिद्ध मूर्तिकार पद्मश्री रामसुतार ने बनाया है. राज्य ललित कला अकादमी की निदेशक श्रद्धा शुक्ला के मुताबिक महाराजा सुहेलदेव की यह प्रतिमा पर्यटन विभाग द्वारा प्रस्तावित की गई थी.

पद्मश्री रामसुतार ने बनाई है मूर्ति

शुक्ला ने बताया कि इसका निर्माण उत्तर प्रदेश संस्कृति विभाग के राज्य ललित कला अकादमी द्वारा कराया गया है. उन्होंने कहा कि सुप्रसिद्ध मूर्तिकार पद्मश्री रामसुतार की रामसुतार आर्ट क्रिएशन्स प्रा. लि. द्वारा प्रतिमा को बनाया गया है, जिसकी लागत करीब पौने पांच करोड़ रुपये है.

Maharaja Suheldev Vijay Diwas: बहराइच में महाराजा सुहेलदेव की अश्वारोही प्रतिमा का अनावरण करेंगे CM योगी, जानें खासियत

पीएम मोदी ने 2021 में की थी शुरुआत

यहां बता दें कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 16 फरवरी 2021 को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से इस परियोजना की शुरूआत की थी. इसके तहत ऐतिहासिक चित्तौरा झील के पास पर्यटन संबंधी विकास कार्य के साथ महाराजा सुहेलदेव की अश्वारोही प्रतिमा स्थापित की गई है.

सुरक्षा में चूक को लेकर हुआ था हंगामा

बहराइच में इस भव्य कार्यक्रम को लेकर पिछले कई दिनों से तैयारी की जा रही है. स्थानीय प्रशासन ने मूर्ति अनावरण में आने वाले वीआईपी के प्रोटोकॉल को लेकर विशेष सतर्कता बरती है. यही नहीं पिछले दिनों जिले में भारी मात्रा में विस्फोटक मिलने से मामला गर्मा गया था.

बाद में जांच में सामने आया था कि इसे पेट्रोल कंपनियां अपने काम के लिए लायी थीं. इस घटना से बहराइच से लेकर लखनऊ तक हड़कम्प मच गया था. जब पुष्टि हो गयी, तब सुरक्षा टीम ने राहत की सांस ली.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देहरादून: सास-बहू की जोड़ी की अलग पहचान, हुनर से बनीं आत्मनिर्भर
देहरादून: सास-बहू की जोड़ी की अलग पहचान, हुनर से बनीं आत्मनिर्भर
बस्ती: बेटा अधिकारी बना तो पिता ने हाथी पर निकाला जुलूस
बस्ती: बेटा अधिकारी बना तो पिता ने हाथी पर निकाला जुलूस
रामपुर: बजरंग दल नेता का शव पेड़ से लटका मिला, आरोपी गिरफ्तार
रामपुर: बजरंग दल नेता का शव पेड़ से लटका मिला, आरोपी गिरफ्तार
Xप्लेन: क्या यूपी चुनाव में साइकिल पंचर कर 'हाथ' मजबूत करेगी कांग्रेस? 5 बड़े संकेत
क्या यूपी चुनाव में साइकिल पंचर कर 'हाथ' मजबूत करेगी कांग्रेस? 5 बड़े संकेत

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
Rahul Gandhi Dharna Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
Embed widget