एक्सप्लोरर

उत्तराखंड में चारधाम यात्रा शुरू करने को लेकर हुई महापंचायत, सरकार को दी चेतावनी

उत्तराखंड में चारधाम यात्रा शुरू करने को लेकर गुरुवार को महापंचायत का आयोजन किया गया. इस दौरान लोगों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की.

Char Dham Yatra: उत्तराखंड में चारधाम यात्रा शुरू करने की मांग तेज हो गई है. गुरुवार को चारधाम यात्रा से जुड़े लोगों ने बदरीनाथ में यात्रा शुरू करने की मांग को लेकर महापंचायत आयोजित की. एक मत से यात्रा शुरू करने की मांग करते हुए महापंचायत में विभिन्न पक्षों के लोगों ने अपनी बात रखी और कहा कि दो साल से यात्रा बंद होने से व्यवसायियों को भारी नुकसान उठाना पड रहा है.

सरकार के खिलाफ नारेबाजी
महापंचायत के बाद स्थानीय लोगों, व्यापार मंडल, होटल व्यवसायियों और मंदिर से जुड़े तीर्थ—पुरोहितों ने साकेत चौराहा से माणा चौराहा तक रैली निकालकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की. महापंचायत में शामिल लोगों ने संवाददाताओं से कहा कि यात्रा बंद होने से युवा बेरोजगार घूम रहे हैं और काम धंधा सब चौपट हो गया है. उन्होंने कहा कि बैंकों से ऋण लेने वालों को किश्त जमा करने के लिए लगातार नोटिस मिल रहे हैं, बिजली पानी के बिल लगातार आ रहे हैं, लेकिन कमाई ठप होने पर इनका भुगतान नहीं हो पा रहा है और व्यापारियों के सामने भुखमरी की स्थिति आ गई है.

बद्रीश संघर्ष समिति के अध्यक्ष राजेश मेहता ने चेतावनी दी कि यदि चारधाम यात्रा का संचालन जल्द शुरू नहीं किया गया तो आंदोलन तेज कर दिया जाएगा और इसकी संपूर्ण जिम्मेदारी शासन- प्रशासन की होगी. 

बता दें कि उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने कोविड की संभावित तीसरी लहर के मददेनजर चारधाम यात्र के संचालन पर रोक लगाई हुई है. राज्य सरकार ने इस रोक को उच्चतम न्यायालय में चुनौती दी है जहां मामला सुनवाई के लिए लंबित है.

ये भी पढ़ें:

Tokyo Olympics: पदक पर कब्जा करने से चूकी भारतीय महिला हॉकी टीम, योगी बोले- मैच हारा, लेकिन मन जीता

Azam Khan News: जल्द टूटेगा आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी का गेट, चस्पा हुआ नोटिस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में आज भी बहुत भारी बारिश का अलर्ट, मेरठ-सहारनपुर में गिरेंगे ओले
यूपी में आज भी बहुत भारी बारिश का अलर्ट, मेरठ-सहारनपुर में गिरेंगे ओले
मुलायम यादव को अखिलेश से ज्यादा मिलते थे मुस्लिम वोट? पंकज चौधरी के बयान से हलचल
मुलायम यादव को अखिलेश से ज्यादा मिलते थे मुस्लिम वोट? पंकज चौधरी के बयान से हलचल
आजमगढ: 2007 के दोहरे हत्याकांड में फैसला, ब्लॉक प्रमुख समेत 9 को उम्रकैद
आजमगढ: 2007 के दोहरे हत्याकांड में फैसला, ब्लॉक प्रमुख समेत 9 को उम्रकैद
महोबा में अवैध लकड़ी के कारोबार के खिलाफ एक्शन, मचा हड़कंप
महोबा में अवैध लकड़ी के कारोबार के खिलाफ एक्शन, मचा हड़कंप

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
दिल्ली-NCR में बारिश से गिरा पारा, AQI में सुधार, आज के लिए भी अलर्ट
दिल्ली-NCR में बारिश से गिरा पारा, AQI में सुधार, आज के लिए भी अलर्ट
होमी जहांगीर भाभा कौन थे, कैसे पड़ी भारत के परमाणु कार्यक्रम की नींव?
होमी जहांगीर भाभा कौन थे, कैसे पड़ी भारत के परमाणु कार्यक्रम की नींव?
चालू तो हो जाता है लेकिन बंद नहीं होता ट्रिमर, आजमाएं ये तरीका
चालू तो हो जाता है लेकिन बंद नहीं होता ट्रिमर, आजमाएं ये तरीका
Embed widget