एक्सप्लोरर

Narendra Giri Case: मौत से पहले महंत नरेंद्र गिरि ने बनाया था वीडियो, आत्महत्या की हो रही है पुष्टि

यह वीडियो खुदकुशी करने से कुछ देर पहले का ही था. इसे महंत गिरि ने अपने मोबाइल फोन से खुद का वीडियो रिकॉर्ड कर खुदकुशी की वजह को बताया था और वही बातें बोली थी जो उन्होंने अपने सुसाइड नोट में लिखी थी.

प्रयागराज: अखाड़ा परिषद के दिवंगत अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि के खुदकुशी मामले में एबीपी गंगा की खबर पर एक बार फिर मुहर लगी है. एबीपी गंगा ने खुदकुशी की घटना के अगले दिन ही यह खुलासा किया था कि महंत नरेंद्र गिरि ने आत्महत्या करने से पहले सुसाइड नोट तो लिखा ही था, साथ ही अपने मोबाइल फोन पर अपना बयान भी रिकॉर्ड किया था. अपनी रिपोर्ट में हमने बताया था कि महंत नरेंद्र गिरि के मोबाइल फोन से पुलिस को तकरीबन 4 मिनट का एक वीडियो मिला है.

महंत नरेंद्र गिरि का वीडियो एसआईटी से सीबीआई को हासिल भी हो चुका है. सीबीआई ने सोमवार को नाट्य रूपांतरण के दौरान दरवाजा तोड़ने वाले शिष्यों और अन्य लोगों की मौजूदगी में उस जगह पर वीडियो बनाने का डेमो भी किया, जहां इसे रिकॉर्ड किया गया था. यह डेमो निरंजनी अखाड़े के अध्यक्ष महंत रवींद्र पुरी की मौजूदगी में किया गया.

महंत रवींद्र पुरी के मुताबिक यह वीडियो तकरीबन 4 मिनट से थोड़ा ज्यादा का था. उनके मुताबिक यह वीडियो देखने के बाद अब खुदकुशी मामले में शक की कोई गुंजाइश नहीं रह गई है और इसे सीधे तौर पर आत्महत्या ही मान लेना चाहिए.

CBI ने बाघंबरी मठ में दोहराया सुसाइड सीन
सीबीआई मे मृतक महंत के वजन के बराबर 85 किलो वजन की एक डमी को उसी छत के पंखे पर लटकाया और शिष्यों को नायलॉन की रस्सी को काटकर और शरीर को नीचे लाकर पूरे क्रम को फिर से बनाने के लिए कहा गया. पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराई गई. कमरे की लंबाई, चौड़ाई और ऊंचाई को भी फोरेंसिक विशेषज्ञों ने नापा.

सीबीआई के अधिकारियों ने बलबीर गिरि और महंत नरेंद्र गिरि के ड्राइवर से भी पूछताछ की और अन्य शिष्यों के साथ विस्तृत पूछताछ सत्र आयोजित किया, जिन्होंने उस दिन गिरि के कमरे का दरवाजा तोड़ा था. 

ये भी पढ़ें-
पीएम मोदी ने कहा- नए संसद भवन के निर्माण में कामगारों के योगदान को याद रखने के लिए बनाएं डिजिटल संग्रहालय

UP Cabinet: सीएम योगी ने नए मंत्रियों के विभागों का किया बंटवारा, जितिन प्रसाद को मिली ये जिम्मेदारी

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Deoria News: देवरिया में IGRS जांच के दौरान किसान की तबीयत बिगड़ी, मौत के बाद परिजनों ने SDM को बनाया बंधक
देवरिया में IGRS जांच के दौरान किसान की तबीयत बिगड़ी, मौत के बाद परिजनों ने SDM को बनाया बंधक
राम मंदिर मामले में चौंकाने वाला खुलासा, गिनती के दौरान नहीं बल्कि पहले होती थी नोटों की चोरी
राम मंदिर मामले में चौंकाने वाला खुलासा, गिनती के दौरान नहीं बल्कि पहले होती थी नोटों की चोरी
रामपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, फर्जी वेबसाइट बनाकर नौकरी का लालच देने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
रामपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, फर्जी वेबसाइट बनाकर नौकरी का लालच देने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
हरदोई पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 25 साइबर अपराधी गिरफ्तार, म्यूल अकाउंट में करीब 41 लाख मिले
हरदोई पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 25 साइबर अपराधी गिरफ्तार, म्यूल अकाउंट में करीब 41 लाख मिले

वीडियोज

Shivangi Joshi के आंसुओं पर Harshad Chopda का तीखा रिएक्शन
Shivangi Joshi के आंसुओं पर भड़के Harshad Chopda
Gautami ने खोला Content Creation का सच, बोलीं- मेहनत दिखती नहीं, लेकिन होती बहुत है
'Yeh Rishta Kya Kehlata Hai' में फिर आएगा Mega Leap? सेट के Renovation से तेज हुईं चर्चाएं
Riteish Deshmukh ने बताया कैसे बनाई अपनी अलग पहचान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
47 छक्के, 22 चौके... टी20 मैच में इस खिलाड़ी ने जड़ा दोहरा शतक, टीम ने बना डाले 417 रन
47 छक्के, 22 चौके... टी20 मैच में इस खिलाड़ी ने जड़ा दोहरा शतक, टीम ने बना डाले 417 रन
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
बंगाल में बड़ी हलचल, सुष्मिता देव समेत TMC के तीन पूर्व सांसद BJP में शामिल
बंगाल में बड़ी हलचल, सुष्मिता देव समेत TMC के तीन पूर्व सांसद BJP में शामिल
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
Embed widget