एक्सप्लोरर

राम मंदिर ट्रस्ट को लेकर महंत धर्मदास ने दिया बड़ा बयान, बोले- ट्रस्ट को बर्बाद कर देगी चंपत राय एंड कंपनी

महंत धर्मदास ने बड़ा बयान देते हुए कहा है कि चंपत राय को ट्रस्ट में शामिल करना ट्रस्ट को भ्रष्ट करना है। चंपत राय एंड कंपनी शुरू से ही लूट खसोट का काम करती आ रही है, ये ट्रस्ट को बर्बाद कर देंगे।

अयोध्या, एबीपी गंगा। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट गठन के बाद हिंदू पक्षकार रहे व निर्वाणी अनी अखाड़ा के महंत धर्मदास को ट्रस्ट में शामिल न करने पर महंत धर्मदास ट्रस्ट के विरोध में उतर आए हैं। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व गृहमंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर अपनी नाराजगी जताएंगे साथ ही उन्होंने विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय उपाध्यक्ष चंपत राय को ट्रस्ट में शामिल करने पर सवाल उठाए हैं।

महंत धर्मदास ने कहा कि चंपत राय को ट्रस्ट में शामिल करना ट्रस्ट को भ्रष्ट करना है। चंपत राय एंड कंपनी शुरू से ही लूट खसोट का काम करती आ रही है, ये ट्रस्ट को बर्बाद कर देंगे। आरोप लगाते हुए महंत धर्मदास ने कहा कि गूंगे बहरे प्रिंसिपल को राम जन्मभूमि तीर्थ ट्रस्ट का पदाधिकारी बना दिया गया है और इसका वे खुलकर विरोध करते हैं।

महंत धर्मदास ने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी बात हुई थी लेकिन ट्रस्ट बनाने में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की भी नहीं चली क्योंकि मामला केंद्र सरकार का था अगर ट्रस्ट बनाने में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की चलती तो ट्रस्ट में अयोध्या के और साधु भी शामिल होते लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

राम मंदिर ट्रस्ट को लेकर महंत धर्मदास ने दिया बड़ा बयान, बोले- ट्रस्ट को बर्बाद कर देगी चंपत राय एंड कंपनी

दरअसल, राम चबूतरे की लड़ाई लड़ रहे महंत धर्मदास को उम्मीद थी कि केंद्र सरकार उनको ट्रस्ट में शामिल करेगी लेकिन उनको ट्रस्ट में शामिल नहीं किया गया। महंत धर्मदास के गुरु बाबा अभिराम दास ने ही विवादित परिसर में रामलला की मूर्ति को रखकर प्राकट्य बताया था और उसी राम चबूतरे पर रामधुन होती थी जिसके कारण पूजा का अधिकार महंत धर्मदास ने सुप्रीम कोर्ट से मांगा था लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने सारे दावे को नकारते हुए सिर्फ रामलला विराजमान को ही मालिकाना हक दिया इसके साथ ही टाइटल सूट लड़ रहे निर्मोही अखाड़ा को ट्रस्ट में शामिल करने का भी आदेश दिया था। ट्रस्ट में शामिल न होने का मलाल महंत धर्मदास को है और इसलिए वह खुलकर ट्रस्ट का विरोध कर रहे हैं।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वाराणसी: दालमंडी का कायाकल्प शुरू, 221 करोड़ रुपये होंगे खर्च
वाराणसी: दालमंडी का कायाकल्प शुरू, 221 करोड़ रुपये होंगे खर्च
गोरखपुर को एक और सौगात देंगे CM योगी, रोड कनेक्टिविटी होगी मजबूत
गोरखपुर को एक और सौगात देंगे CM योगी, रोड कनेक्टिविटी होगी मजबूत
गाजियाबाद: रील बनाने पहुंचे किशोर को गार्ड ने मारी गोली, मौत
गाजियाबाद: रील बनाने पहुंचे किशोर को गार्ड ने मारी गोली, मौत
CM योगी आदित्यनाथ का निशाना, 'कांग्रेस और समाजवादी पार्टी फिर से...'
CM योगी आदित्यनाथ का निशाना, 'कांग्रेस और समाजवादी पार्टी फिर से...'

वीडियोज

Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार ने ED डायरेक्टर राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
सरकार ने ED डायरेक्टर राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
वायरलेस चार्जिंग में बार-बार हो रही दिक्कत? कहीं फोन कवर तो नहीं है कारण
वायरलेस चार्जिंग में बार-बार हो रही दिक्कत? कहीं फोन कवर तो नहीं है कारण
50 हजार की डाउन पेमेंट पर Fronx खरीदें तो कितनी बनेगी EMI? जानें हिसाब
50 हजार की डाउन पेमेंट पर Fronx खरीदें तो कितनी बनेगी EMI? जानें हिसाब
Embed widget